BRAKING
UPI पेमेंट पर क्या बदलेगा और क्या रहेगा फ्री? जानिए 8 सवालों के जवाब जो दूर करेंगे आपकी हर उलझन Aaj Ka Rashifal 16 September 2026: वृषभ राशि वालों के रुके कार्य पूरे होकर देंगे लाभ, पढ़ें आज का राशिफल Radha Ashtami 2026 Date: कब है राधा अष्‍टमी? जान लीजिए तिथि, पूजा का शुभ समय, विधि और कैसे मनाएं ₹500 मुआवजा देने के बाद भी नहीं माना किसान, कोरबा में कवर्धा के पशुपालक पर चलाया धनुष, कूल्हे में धंसा बाण आयुष्मान भारत योजना के नाम पर दोहरी लूट, बिलासपुर के अस्पतालों में कार्ड से फर्जीवाड़ा, नकद वसूली जारी PM आवास पर भूपेश बघेल-विजय शर्मा में बहस के बाद बवाल, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े; पुलिस से झड़प में SI के बटन टूटे UPI यूजर्स ध्यान दें! 2 हजार से ऊपर के ट्रांजैक्शन पर लगेगा 5 रुपये चार्ज, आपकी जेब पर पड़ेगा असर या नहीं? Santan Saptami 2026: 18 सितंबर को मनेगी संतान सप्‍तमी, जानिए महत्‍व, व्रत कथा और व्रत की विधि Vivah Muhurt: शादी-विवाह पर लगा विराम, अब 145 दिनों बाद फिर गूंजेंगी शहनाइयां दुर्घटना के कारण वॉकिंग टेस्ट छूटा, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने वन रेंजर अभ्यर्थी को दिया मौका छत्तीसगढ़ में बेमेतरा के सीएमएचओ पर कड़ी कार्रवाई: महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्र व्यवहार के आरोप पर निलंबित Aaj Ka Rashifal 15 September 2026: कर्क राशि वालों के महत्वपूर्ण कार्य सफल होने के योग, पढ़ें आज का राशिफल कोरबा में पता पूछने वालो से रहे सावधान! सुध-बुध भूली महिला ने स्वयं अपने हाथों से उतारकर ठगों को दिए गहने बिलासपुर के गौरेला थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार, झाड़ियों में मिला था शव छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर से क्यों बढ़ रहा बिजली बिल? 2-3 गुना बिल की शिकायतों के बीच एक्सपर्ट ने बताए कारण

2 साल से ज्यादा देर की तो कोर्ट के चक्कर तय, जन्म-मृत्यु पंजीयन में बिलासपुर में बदला कड़ा नियम

September 14, 2026
8:00 AM
खबर सुनिए
Long-Read AI Assistant
खबर शेयर करें:
👁️1 पाठक

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: जन्म और मृत्यु पंजीयन के विधिक प्रविधानों में बड़े बदलाव किए गए हैं। अब दो वर्ष से अधिक विलंबित पंजीयन कराने के लिए प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट का आदेश प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा, जबकि एक से दो वर्ष पुराने मामलों में जिला दंडाधिकारी, एसडीएम या अधिकृत कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की अनुमति लेनी होगी। नई व्यवस्था से पंजीयन प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी।

जिला पंचायत सभागार में जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय द्वारा आयोजित कार्यशाला में जिलेभर के शासकीय व निजी अस्पतालों के आपरेटरों और रजिस्ट्रारों को नए नियमों की विस्तार से जानकारी दी गई। केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचित संशोधन अधिनियम के तहत नागरिक पंजीयन प्रणाली को पूरी तरह डिजिटल और त्रुटिरहित बनाने पर जोर दिया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में नए नियमों के विधिवत लागू होने तक पुरानी व्यवस्था के तहत तहसीलदारों द्वारा लंबित प्रकरणों का तेजी से निराकरण कराया जा रहा है।

अक्सर अस्पतालों और मैदानी स्तर पर डाटा एंट्री के दौरान नाम, जन्मतिथि व पते में वर्तनी संबंधी त्रुटियां सामने आती हैं, जिन्हें ठीक कराने के लिए नागरिकों को भटकना पड़ता है। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनरों ने आनलाइन पोर्टल के संचालन की तकनीकी बारीकियों को समझाते हुए त्रुटिरहित प्रविष्टि के निर्देश दिए। साथ ही अपील और शास्ति संबंधी कानूनी प्रविधानों की जानकारी देते हुए तय समय-सीमा के भीतर प्रमाण पत्र जारी करने को कहा गया।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में दवा वितरण सेंटर में जमकर विवाद, दादा के लिए लाइन में लगे पोते ने मचाया हंगामा

अस्पताल स्तर पर ही होगी सीधी आनलाइन प्रविष्टि

सिम्स, जिला अस्पताल, रेलवे व निजी अस्पतालों के कर्मियों को सीधे पोर्टल पर जन्म-मृत्यु का ब्योरा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों द्वारा समय पर डाटा फीड करने से आम जनता को नगर निगम या जनपद पंचायतों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और निर्धारित समयावधि में प्रमाण पत्र उपलब्ध हो सकेगा।

फर्जी प्रमाण पत्रों की रोकथाम के लिए कड़े नियम

पुराने मामलों में फर्जीवाड़े की आशंका को खत्म करने के लिए ही न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश की अनिवार्यता जोड़ी गई है। इसके अलावा एक से दो वर्ष के विलंबित मामलों में भी प्रशासनिक अधिकारियों की कड़ी जांच के बाद ही प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे, जिससे विधिक विवादों पर पूरी तरह विराम लग सके।

जन्म-मृत्यु पंजीयन के विधिक संशोधनों को लेकर मैदानी अमले को प्रशिक्षित किया गया है। नए नियमों से व्यवस्था पारदर्शी होगी। सभी रजिस्ट्रारों और आपरेटरों को पोर्टल पर त्रुटिरहित एंट्री करने तथा समयबद्ध तरीके से प्रमाण पत्र जारी करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

एनके नेताम, जिला रजिस्ट्रार जन्म-मृत्यु बिलासपुर

खबर शेयर करें:
इस खबर को दोस्तों को भेजें

हेडलाइन और सार के साथ लिंक कॉपी करने के लिए नीचे बटन दबाएं

लेखक:

IND24 न्यूज़ के लिए वरिष्ठ पत्रकार।

सभी खबरें देखें
कॉपी नहीं, शेयर करें!