BRAKING
UPI पेमेंट पर क्या बदलेगा और क्या रहेगा फ्री? जानिए 8 सवालों के जवाब जो दूर करेंगे आपकी हर उलझन Aaj Ka Rashifal 16 September 2026: वृषभ राशि वालों के रुके कार्य पूरे होकर देंगे लाभ, पढ़ें आज का राशिफल Radha Ashtami 2026 Date: कब है राधा अष्‍टमी? जान लीजिए तिथि, पूजा का शुभ समय, विधि और कैसे मनाएं ₹500 मुआवजा देने के बाद भी नहीं माना किसान, कोरबा में कवर्धा के पशुपालक पर चलाया धनुष, कूल्हे में धंसा बाण आयुष्मान भारत योजना के नाम पर दोहरी लूट, बिलासपुर के अस्पतालों में कार्ड से फर्जीवाड़ा, नकद वसूली जारी PM आवास पर भूपेश बघेल-विजय शर्मा में बहस के बाद बवाल, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े; पुलिस से झड़प में SI के बटन टूटे UPI यूजर्स ध्यान दें! 2 हजार से ऊपर के ट्रांजैक्शन पर लगेगा 5 रुपये चार्ज, आपकी जेब पर पड़ेगा असर या नहीं? Santan Saptami 2026: 18 सितंबर को मनेगी संतान सप्‍तमी, जानिए महत्‍व, व्रत कथा और व्रत की विधि Vivah Muhurt: शादी-विवाह पर लगा विराम, अब 145 दिनों बाद फिर गूंजेंगी शहनाइयां दुर्घटना के कारण वॉकिंग टेस्ट छूटा, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने वन रेंजर अभ्यर्थी को दिया मौका छत्तीसगढ़ में बेमेतरा के सीएमएचओ पर कड़ी कार्रवाई: महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्र व्यवहार के आरोप पर निलंबित Aaj Ka Rashifal 15 September 2026: कर्क राशि वालों के महत्वपूर्ण कार्य सफल होने के योग, पढ़ें आज का राशिफल कोरबा में पता पूछने वालो से रहे सावधान! सुध-बुध भूली महिला ने स्वयं अपने हाथों से उतारकर ठगों को दिए गहने बिलासपुर के गौरेला थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार, झाड़ियों में मिला था शव छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर से क्यों बढ़ रहा बिजली बिल? 2-3 गुना बिल की शिकायतों के बीच एक्सपर्ट ने बताए कारण

जिस बेटी को खेल से दूर रखने की थी चिंता, उसी ने चीन में भारत की जीत पर लगाई मुहर

September 8, 2026
4:03 AM
खबर सुनिए
Long-Read AI Assistant
खबर शेयर करें:
👁️7 पाठक

नईदुनिया न्यूज, बोड़ला : बोड़ला के एक किसान परिवार में कभी बेटी के हाकी खेलने पर उसके भविष्य की चिंता होती थी। माता-पिता चिंतित थे कि हाकी के चक्कर में बेटी की पढ़ाई प्रभावित न हो, लेकिन आज वही बेटी चीन की धरती पर भारत की जर्सी पहनकर गोल दाग रही हैं और अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में प्लेयर आफ द मैच बन रही है।

यह सिर्फ गीता यादव के दो गोल की कहानी नहीं, बल्कि उस भरोसे की जीत है, जिसने आशंका को अवसर और अवसर को उपलब्धि में बदल दिया। जूनियर महिला एशिया कप में रविवार को मलेशिया के खिलाफ भारत की 11-1 की बड़ी जीत में गीता ने दो गोल कर अपने संघर्ष की सबसे चमकदार तस्वीर पेश की।

बोड़ला के वार्ड क्रमांक 14 निवासी गीता यादव ने करीब आठ वर्ष पहले हाकी खेलना शुरू किया था। पिता गोपी यादव और मां कुमारी बाई खेती-किसानी से जुड़े हैं। सीमित संसाधनों वाले परिवार के सामने बेटी की पढ़ाई और खेल को लेकर स्वाभाविक चिंताएं थीं। परिवार को हाकी की दुनिया की जानकारी कम थी और शुरुआत में प्रशिक्षण के लिए बाहर भेजने को लेकर झिझक भी रही।

महामारी के दौरान खेल गतिविधियां प्रभावित हुईं, मैदान सूने पड़े और प्रतियोगिताएं थम गईं। इसके बावजूद गीता ने हाकी से दूरी नहीं बनाई। बोड़ला में कोच हिमांशु चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में अभ्यास जारी रखा। कठिन परिस्थितियों में भी निरंतर प्रशिक्षण ने उनके खेल को और परिपक्व बनाया।

जुलाई 2022 में गीता का चयन बिलासपुर स्पोर्ट्स एकेडमी के लिए हुआ। यहां बेहतर सुविधाओं के बीच उनके खेल में तेजी से निखार आया। वर्ष 2023 में वह देश के चुनिंदा 16 खिलाड़ियों में शामिल हुईं और उन्हें 6.20 लाख रुपये की स्कालरशिप मिली। राष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतर प्रदर्शन के बाद 88 खिलाड़ियों के इंडिया कैंप में जगह बनाई और फिर भारतीय जूनियर महिला टीम तक पहुंचीं।

गीता की प्रतिभा को इंजीनियर शिव सिंह चौहान ने पहचाना। वर्ष 2019 में उन्होंने करीब छह महीने तक गीता के प्रशिक्षण का खर्च उठाया और रायपुर में अभ्यास की व्यवस्था कराई। इसके बाद गीता ने राजनांदगांव में लगभग एक वर्ष तक प्रशिक्षण लिया। बेहतर मार्गदर्शन और लगातार अभ्यास ने उनकी खेल क्षमता को नई ऊंचाई दी।

गीता इससे पहले इंग्लैंड, बेल्जियम-नीदरलैंड और अर्जेंटीना के दौरों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। चीन में मलेशिया के खिलाफ दो गोल और प्लेयर आफ द मैच बनने से उन्होंने एक बार फिर अपनी क्षमता साबित की है।

खबर शेयर करें:
इस खबर को दोस्तों को भेजें

हेडलाइन और सार के साथ लिंक कॉपी करने के लिए नीचे बटन दबाएं

लेखक:

IND24 न्यूज़ के लिए वरिष्ठ पत्रकार।

सभी खबरें देखें
कॉपी नहीं, शेयर करें!