BRAKING
UPI पेमेंट पर क्या बदलेगा और क्या रहेगा फ्री? जानिए 8 सवालों के जवाब जो दूर करेंगे आपकी हर उलझन Aaj Ka Rashifal 16 September 2026: वृषभ राशि वालों के रुके कार्य पूरे होकर देंगे लाभ, पढ़ें आज का राशिफल Radha Ashtami 2026 Date: कब है राधा अष्‍टमी? जान लीजिए तिथि, पूजा का शुभ समय, विधि और कैसे मनाएं ₹500 मुआवजा देने के बाद भी नहीं माना किसान, कोरबा में कवर्धा के पशुपालक पर चलाया धनुष, कूल्हे में धंसा बाण आयुष्मान भारत योजना के नाम पर दोहरी लूट, बिलासपुर के अस्पतालों में कार्ड से फर्जीवाड़ा, नकद वसूली जारी PM आवास पर भूपेश बघेल-विजय शर्मा में बहस के बाद बवाल, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े; पुलिस से झड़प में SI के बटन टूटे UPI यूजर्स ध्यान दें! 2 हजार से ऊपर के ट्रांजैक्शन पर लगेगा 5 रुपये चार्ज, आपकी जेब पर पड़ेगा असर या नहीं? Santan Saptami 2026: 18 सितंबर को मनेगी संतान सप्‍तमी, जानिए महत्‍व, व्रत कथा और व्रत की विधि Vivah Muhurt: शादी-विवाह पर लगा विराम, अब 145 दिनों बाद फिर गूंजेंगी शहनाइयां दुर्घटना के कारण वॉकिंग टेस्ट छूटा, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने वन रेंजर अभ्यर्थी को दिया मौका छत्तीसगढ़ में बेमेतरा के सीएमएचओ पर कड़ी कार्रवाई: महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्र व्यवहार के आरोप पर निलंबित Aaj Ka Rashifal 15 September 2026: कर्क राशि वालों के महत्वपूर्ण कार्य सफल होने के योग, पढ़ें आज का राशिफल कोरबा में पता पूछने वालो से रहे सावधान! सुध-बुध भूली महिला ने स्वयं अपने हाथों से उतारकर ठगों को दिए गहने बिलासपुर के गौरेला थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार, झाड़ियों में मिला था शव छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर से क्यों बढ़ रहा बिजली बिल? 2-3 गुना बिल की शिकायतों के बीच एक्सपर्ट ने बताए कारण

CG Weather 11th September: अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर समेत इन जिलों में तेज बारिश का अनुमान

September 11, 2026
6:19 AM
खबर सुनिए
Long-Read AI Assistant
खबर शेयर करें:
👁️5 पाठक

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। दिनभर उमस और गर्मी से बेहाल लोगों को अगले दो दिन राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान जताया है। खासकर दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में वर्षा की तीव्रता बढ़ सकती है। एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। यानी आसमान में बादल छाने के साथ अचानक तेज बारिश लोगों की दिनचर्या बिगाड़ सकती है।

गुरुवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान भी 26.6 डिग्री दर्ज हुआ और सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। दिन में 1.6 और शाम तक 31.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बारिश के बावजूद तापमान सामान्य से ऊपर रहने के कारण उमस बनी रही।

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 34.6 डिग्री दुर्ग में दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक रहा। हालांकि न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है। अंबिकापुर में 2.8, जगदलपुर में 7.1 और बिलासपुर में 6.4 मिमी वर्षा दर्ज हुई। पखांजूर में सर्वाधिक 5 सेमी वर्षा दर्ज की गई।

रायपुर में शुक्रवार को आकाश सामान्यतः मेघमय रहने की संभावना है। कुछ बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान करीब 30 और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है।

उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आसपास बना निम्न दबाव क्षेत्र अभी उसी क्षेत्र में सक्रिय है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से करीब 9.4 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है। इसके प्रभाव से अगले दो दिनों में दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है।

पखांजूर में 50, सोनहत और मालखरौदा में 40-40, बिहारपुर, भोपालपट्टनम, जाभरा और सूरजपुर में 30-30 मिमी वर्षा दर्ज की गई। रघुनाथनगर, चांदो, बास्तानार, प्रेमनगर, बलरामपुर, बकावंड और दोंडाकोचली में 20-20 मिमी बारिश हुई।

यह भी पढ़ें- 10 साल पहले हादसा, 50 दिन कोमा में रहे… अब CM विष्णुदेव साय धमतरी के शशिकांत का AIIMS में कराएंगे इलाज

खबर शेयर करें:
इस खबर को दोस्तों को भेजें

हेडलाइन और सार के साथ लिंक कॉपी करने के लिए नीचे बटन दबाएं

लेखक:

IND24 न्यूज़ के लिए वरिष्ठ पत्रकार।

सभी खबरें देखें
कॉपी नहीं, शेयर करें!