BRAKING
UPI पेमेंट पर क्या बदलेगा और क्या रहेगा फ्री? जानिए 8 सवालों के जवाब जो दूर करेंगे आपकी हर उलझन Aaj Ka Rashifal 16 September 2026: वृषभ राशि वालों के रुके कार्य पूरे होकर देंगे लाभ, पढ़ें आज का राशिफल Radha Ashtami 2026 Date: कब है राधा अष्‍टमी? जान लीजिए तिथि, पूजा का शुभ समय, विधि और कैसे मनाएं ₹500 मुआवजा देने के बाद भी नहीं माना किसान, कोरबा में कवर्धा के पशुपालक पर चलाया धनुष, कूल्हे में धंसा बाण आयुष्मान भारत योजना के नाम पर दोहरी लूट, बिलासपुर के अस्पतालों में कार्ड से फर्जीवाड़ा, नकद वसूली जारी PM आवास पर भूपेश बघेल-विजय शर्मा में बहस के बाद बवाल, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े; पुलिस से झड़प में SI के बटन टूटे UPI यूजर्स ध्यान दें! 2 हजार से ऊपर के ट्रांजैक्शन पर लगेगा 5 रुपये चार्ज, आपकी जेब पर पड़ेगा असर या नहीं? Santan Saptami 2026: 18 सितंबर को मनेगी संतान सप्‍तमी, जानिए महत्‍व, व्रत कथा और व्रत की विधि Vivah Muhurt: शादी-विवाह पर लगा विराम, अब 145 दिनों बाद फिर गूंजेंगी शहनाइयां दुर्घटना के कारण वॉकिंग टेस्ट छूटा, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने वन रेंजर अभ्यर्थी को दिया मौका छत्तीसगढ़ में बेमेतरा के सीएमएचओ पर कड़ी कार्रवाई: महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्र व्यवहार के आरोप पर निलंबित Aaj Ka Rashifal 15 September 2026: कर्क राशि वालों के महत्वपूर्ण कार्य सफल होने के योग, पढ़ें आज का राशिफल कोरबा में पता पूछने वालो से रहे सावधान! सुध-बुध भूली महिला ने स्वयं अपने हाथों से उतारकर ठगों को दिए गहने बिलासपुर के गौरेला थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार, झाड़ियों में मिला था शव छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर से क्यों बढ़ रहा बिजली बिल? 2-3 गुना बिल की शिकायतों के बीच एक्सपर्ट ने बताए कारण

झगड़ा छुड़ाने बीच बचाव कर रहे रायगढ़ के भाजपा पार्षद से नशे में धुत युवक ने की मारपीट,आरोपित फरार

September 14, 2026
8:01 AM
खबर सुनिए
Long-Read AI Assistant
खबर शेयर करें:
👁️2 पाठक

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायगढ़। वार्ड में लोगों के बीच हो रहे विवाद को शांत कराने पहुंचे भाजपा जनप्रतिनिधि पर नशे में धुत युवक ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपित ने गाली-गलौज करते हुए पार्षद को जान से मारने की धमकी दी और लोहे की धारदार वस्तु से उनके सिर पर वार कर दिया। मामले में थाना जूटमिल पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार 12 सितंबर 2026 की रात करीब 9:45 बजे वार्ड क्रमांक 36 राजीव गांधी नगर के पार्षद विजय चौहान जूटमिल पेट्रोल पंप से अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाकर जा रहे थे। इसी दौरान पुराने सारंगढ़ बस स्टैंड स्थित मटन मार्केट के पास कुछ युवकों के बीच मारपीट होते देख वे जनप्रतिनिधि होने के नाते विवाद शांत कराने के लिए मौके पर पहुंचे।

बताया गया कि वहां कमल सारथी कुछ लोगों के साथ मारपीट कर रहा था। पार्षद विजय चौहान ने उसे लड़ाई-झगड़ा करने से मना किया तो आरोपी भड़क गया। दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक आरोपित ने “तुम बीच में क्यों आ रहे हो, वार्ड के पार्षद बनते हो” कहते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद कमल सारथी ने हत्या करने की नीयत से अपने हाथ में रखी लोहे की धारदार वस्तु से विजय चौहान के सिर पर वार कर दिया, जिससे उन्हें चोट आई।

यह भी पढ़ें- 2 साल से ज्यादा देर की तो कोर्ट के चक्कर तय, जन्म-मृत्यु पंजीयन में बिलासपुर में बदला कड़ा नियम

घटना के बाद पार्षद के पिता ने थाना जूटमिल पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जूटमिल पुलिस ने कमल सारथी के विरुद्ध धारा 109(1), 115(2), 296 एवं 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।

वहीं उसके गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों ने देर रात कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन वह फरार है। पुलिस उसकी पतासाजी में संभावित ठिकाने में दबिश दे रही हैं।

खबर शेयर करें:
इस खबर को दोस्तों को भेजें

हेडलाइन और सार के साथ लिंक कॉपी करने के लिए नीचे बटन दबाएं

लेखक:

IND24 न्यूज़ के लिए वरिष्ठ पत्रकार।

सभी खबरें देखें
कॉपी नहीं, शेयर करें!