BRAKING
UPI पेमेंट पर क्या बदलेगा और क्या रहेगा फ्री? जानिए 8 सवालों के जवाब जो दूर करेंगे आपकी हर उलझन Aaj Ka Rashifal 16 September 2026: वृषभ राशि वालों के रुके कार्य पूरे होकर देंगे लाभ, पढ़ें आज का राशिफल Radha Ashtami 2026 Date: कब है राधा अष्‍टमी? जान लीजिए तिथि, पूजा का शुभ समय, विधि और कैसे मनाएं ₹500 मुआवजा देने के बाद भी नहीं माना किसान, कोरबा में कवर्धा के पशुपालक पर चलाया धनुष, कूल्हे में धंसा बाण आयुष्मान भारत योजना के नाम पर दोहरी लूट, बिलासपुर के अस्पतालों में कार्ड से फर्जीवाड़ा, नकद वसूली जारी PM आवास पर भूपेश बघेल-विजय शर्मा में बहस के बाद बवाल, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े; पुलिस से झड़प में SI के बटन टूटे UPI यूजर्स ध्यान दें! 2 हजार से ऊपर के ट्रांजैक्शन पर लगेगा 5 रुपये चार्ज, आपकी जेब पर पड़ेगा असर या नहीं? Santan Saptami 2026: 18 सितंबर को मनेगी संतान सप्‍तमी, जानिए महत्‍व, व्रत कथा और व्रत की विधि Vivah Muhurt: शादी-विवाह पर लगा विराम, अब 145 दिनों बाद फिर गूंजेंगी शहनाइयां दुर्घटना के कारण वॉकिंग टेस्ट छूटा, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने वन रेंजर अभ्यर्थी को दिया मौका छत्तीसगढ़ में बेमेतरा के सीएमएचओ पर कड़ी कार्रवाई: महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्र व्यवहार के आरोप पर निलंबित Aaj Ka Rashifal 15 September 2026: कर्क राशि वालों के महत्वपूर्ण कार्य सफल होने के योग, पढ़ें आज का राशिफल कोरबा में पता पूछने वालो से रहे सावधान! सुध-बुध भूली महिला ने स्वयं अपने हाथों से उतारकर ठगों को दिए गहने बिलासपुर के गौरेला थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार, झाड़ियों में मिला था शव छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर से क्यों बढ़ रहा बिजली बिल? 2-3 गुना बिल की शिकायतों के बीच एक्सपर्ट ने बताए कारण

'आज जेल होई, कल बेल होई…' गाने पर थाने के अंदर महिला ने बनाई रील, पुलिस कार्रवाई के बाद मांगी माफी, Video Viral

September 12, 2026
7:22 PM
खबर सुनिए
Long-Read AI Assistant
खबर शेयर करें:
👁️5 पाठक

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा। ‘आज जेल होई, कल बेल होई, परसों से उहे खेल होई…।’ भोजपुरी गीत की यह पंक्ति कोरबा की एक महिला पर कुछ इस कदर चढ़ी कि उसने कोतवाली थाना परिसर को ही रील की शूटिंग का ठिकाना बना लिया। मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर थाना कक्ष के दरवाजे तक भोजपुरी गीत पर ठुमके लगाए और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

11 सितंबर की शाम करीब छह बजे ‘उमा बेबी 11’ नामक फेसबुक अकाउंट से रील अपलोड की गई। इसमें सलवार-सूट पहनी महिला कोतवाली परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार पर गाने पर डांस करती नजर आई। इसके बाद वीडियो का अगला दृश्य थाना कक्ष के दरवाजे तक पहुंच गया, जहां महिला ठुमके लगाती दिखाई दी। रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया।

जांच में वीडियो बनाने वाली महिला की पहचान उषा मिश्रा के रूप में हुई। कोतवाली प्रभारी प्रेमचंद के अनुसार वह पहले पुरानी बस्ती में मछली मार्केट के पास रहती थी, लेकिन वर्तमान में सीतामढ़ी क्षेत्र में रह रही है। पुलिस ने उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 135 और 126 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि महिला के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

इसके बाद महिला ने एक नया वीडियो जारी कर अपने किए पर माफी मांगी है। उसने कहा कि उससे गलती हुई और भविष्य में वह इस तरह का वीडियो नहीं बनाएगी। महिला ने लोगों से यह अपील भी की है कि उसके द्वारा बनाया गया कोतवाली परिसर का वीडियो कोई भी आगे वायरल या प्रसारित न करे।

यह भी पढ़ें- रिटायरमेंट डेट पर हाई कोर्ट का फैसला लंबित, शिक्षिका की जन्मतिथि विवाद पर शिक्षा विभाग के निष्कर्ष पर उठाए सवाल

मामले में सबसे बड़ा सवाल कोतवाली परिसर की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर खड़ा हुआ है। थाना परिसर संवेदनशील स्थान माना जाता है, जहां आमतौर पर प्रवेश और गतिविधियों पर निगरानी रहती है। इसके बावजूद महिला मुख्य प्रवेश द्वार से अंदर पहुंची, वहां रील बनाई और फिर थाना कक्ष के दरवाजे तक जाकर डांस किया। पूरी गतिविधि कैमरे में कैद हुई और सोशल मीडिया तक पहुंच गई।

ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि जब महिला रील बनाने में व्यस्त थी, तब ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों की नजर उस पर क्यों नहीं पड़ी। क्या थाना परिसर में प्रवेश और वहां होने वाली गतिविधियों की निगरानी की कोई व्यवस्था नहीं थी। कार्रवाई के बाद अब महिला ने माफी मांग ली है, लेकिन इस घटना ने कोतवाली की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर सवाल जरूर छोड़ दिए हैं।

खबर शेयर करें:
इस खबर को दोस्तों को भेजें

हेडलाइन और सार के साथ लिंक कॉपी करने के लिए नीचे बटन दबाएं

लेखक:

IND24 न्यूज़ के लिए वरिष्ठ पत्रकार।

सभी खबरें देखें
कॉपी नहीं, शेयर करें!