BRAKING
UPI यूजर्स ध्यान दें! 2 हजार से ऊपर के ट्रांजैक्शन पर लगेगा 5 रुपये चार्ज, आपकी जेब पर पड़ेगा असर या नहीं? Santan Saptami 2026: 18 सितंबर को मनेगी संतान सप्‍तमी, जानिए महत्‍व, व्रत कथा और व्रत की विधि Vivah Muhurt: शादी-विवाह पर लगा विराम, अब 145 दिनों बाद फिर गूंजेंगी शहनाइयां दुर्घटना के कारण वॉकिंग टेस्ट छूटा, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने वन रेंजर अभ्यर्थी को दिया मौका छत्तीसगढ़ में बेमेतरा के सीएमएचओ पर कड़ी कार्रवाई: महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्र व्यवहार के आरोप पर निलंबित Aaj Ka Rashifal 15 September 2026: कर्क राशि वालों के महत्वपूर्ण कार्य सफल होने के योग, पढ़ें आज का राशिफल कोरबा में पता पूछने वालो से रहे सावधान! सुध-बुध भूली महिला ने स्वयं अपने हाथों से उतारकर ठगों को दिए गहने बिलासपुर के गौरेला थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार, झाड़ियों में मिला था शव छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर से क्यों बढ़ रहा बिजली बिल? 2-3 गुना बिल की शिकायतों के बीच एक्सपर्ट ने बताए कारण BRICS Summit ने लौटाया 80 के दशक वाला कनॉट प्लेस, अतिक्रमण हटने के बाद बदली तस्वीर, बाजारों में बढ़ी रौनक मोहसिन नकवी के सामने फूटा भारतीय फैंस का गुस्सा, स्टेडियम में गूंजा 'ट्रॉफी चोर, ट्रॉफी चोर', दुबई से दुम दबाकर भागे iPhone 17 Pro खरीदने का शानदार मौका, Croma पर 69,990 रुपये में मिलेगा 256GB मॉडल डेढ़ दिन, तीन दिन, पांच दिन और सात दिन वाले गणेशोत्‍सव में कब होगा विसर्जन? देखें सभी तारीखें देवरी-चिचौली में हसदेव नदी हादसा, तीसरे दिन मिले बिलासपुर के दो और छात्रों के शव, तलाशी अभियान पूरा जशपुर में विधवा महिला से दुष्कर्म के आरोपित आरक्षक की अग्रिम जमानत याचिका छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने की खारिज

बिलासपुर शिक्षा विभाग में पदोन्नति का बड़ा खेल, ग्रंथपाल मद से बांटे जा रहे वेतन

September 8, 2026
4:01 AM
खबर सुनिए
Long-Read AI Assistant
खबर शेयर करें:
👁️6 पाठक

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुरः जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में वर्ष 2021 में हुई 30 कर्मचारियों की पदोन्नति फिर विवादों में घिर गई है। सहायक ग्रेड-03 से सहायक ग्रेड-02 के पद पर पदोन्नत कर्मचारियों को ग्रंथपाल संवर्ग के बजट मद से वेतन बांटने का गंभीर आरोप लगा है। शिक्षक संजय कुमार पाण्डेय ने लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआइ) को शिकायत भेजकर उच्चस्तरीय जांच, आदेश निरस्त करने व वसूली की मांग की है।

शिकायतकर्ता शिक्षक संजय कुमार पांडेय ने 17 जून 2021 को हुई पदोन्नति प्रक्रिया में वरिष्ठता, अनिवार्य योग्यता, शैक्षणिक अर्हता और आरक्षण रोस्टर के नियमों को दरकिनार किया गया। आरोप है कि विभागीय पदोन्नति समिति की नियमावली का खुला उल्लंघन कर चहेते कर्मियों को लाभ पहुंचाया गया।

मामले का सबसे सनसनीखेज पहलू गलत बजट से वेतन आहरण से जुड़ा है। पदोन्नत 30 कर्मचारियों का वेतन उनके मूल पद के बजाय ग्रंथपाल संवर्ग के रिक्त स्वीकृत पदों के बजट से लगातार निकाला जा रहा है। यदि यह आरोप सच साबित होता है, तो यह सीधा वित्तीय नियमों के उल्लंघन और सरकारी धन के दुरुपयोग का गंभीर मामला बनता है।

शिकायत में साल-दर-साल शासन को हुए वित्तीय नुकसान का स्वतंत्र आडिट कराने और जिम्मेदार अधिकारियों से राशि वसूलने की मांग की गई है। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि मामले की विभागीय जांच पहले भी डीपीआइ स्तर पर कराई जा चुकी है।

जांच में संलिप्त अधिकारियों व कर्मचारियों की जवाबदेही तय होने के बावजूद वर्षों तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। शिकायतकर्ता ने सेवा पुस्तिकाओं, डीपीसी कार्रवाइयों और वित्तीय दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच कर अवैध पदोन्नतियां तत्काल निरस्त करने की मांग उठाई है।

यह भी पढ़ें- चालक गार्ड बदलने दो बार रुकी मालगाड़ी, जीएम ने उसलापुर रेलवे स्टेशन के सीएसएम व क्रू कंट्रोलर को किया सस्पेंड

शिकायत में दावा किया गया है कि सहायक ग्रेड-02 बने कर्मचारियों का वेतन नियमित पद के बजाय ग्रंथपाल मद से निकाला जा रहा है। यह व्यवस्था पिछले कई वर्षों से लगातार जारी है। वित्तीय नियमों के विपरीत दूसरे कैडर के बजट से भुगतान करना गंभीर अनियमितता है, जिसकी उच्चस्तरीय वित्तीय जांच कर वास्तविक नुकसान का आकलन जरूरी है।

पुरानी जांच रिपोर्ट पर कुंडली मारकर बैठे अफसर

मामले में सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि लोक शिक्षण संचालनालय पूर्व में इसकी विस्तृत जांच करा चुका है। जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी की पुष्टि और जवाबदेही तय होने के बाद भी दोषियों को बचा लिया गया। अब नए सिरे से शिकायत होने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि पूर्व जांच दबाने वाले अफसरों पर कार्रवाई कब होगी।

खबर शेयर करें:
इस खबर को दोस्तों को भेजें

हेडलाइन और सार के साथ लिंक कॉपी करने के लिए नीचे बटन दबाएं

लेखक:

IND24 न्यूज़ के लिए वरिष्ठ पत्रकार।

सभी खबरें देखें
कॉपी नहीं, शेयर करें!