BRAKING
UPI पेमेंट पर क्या बदलेगा और क्या रहेगा फ्री? जानिए 8 सवालों के जवाब जो दूर करेंगे आपकी हर उलझन Aaj Ka Rashifal 16 September 2026: वृषभ राशि वालों के रुके कार्य पूरे होकर देंगे लाभ, पढ़ें आज का राशिफल Radha Ashtami 2026 Date: कब है राधा अष्‍टमी? जान लीजिए तिथि, पूजा का शुभ समय, विधि और कैसे मनाएं ₹500 मुआवजा देने के बाद भी नहीं माना किसान, कोरबा में कवर्धा के पशुपालक पर चलाया धनुष, कूल्हे में धंसा बाण आयुष्मान भारत योजना के नाम पर दोहरी लूट, बिलासपुर के अस्पतालों में कार्ड से फर्जीवाड़ा, नकद वसूली जारी PM आवास पर भूपेश बघेल-विजय शर्मा में बहस के बाद बवाल, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े; पुलिस से झड़प में SI के बटन टूटे UPI यूजर्स ध्यान दें! 2 हजार से ऊपर के ट्रांजैक्शन पर लगेगा 5 रुपये चार्ज, आपकी जेब पर पड़ेगा असर या नहीं? Santan Saptami 2026: 18 सितंबर को मनेगी संतान सप्‍तमी, जानिए महत्‍व, व्रत कथा और व्रत की विधि Vivah Muhurt: शादी-विवाह पर लगा विराम, अब 145 दिनों बाद फिर गूंजेंगी शहनाइयां दुर्घटना के कारण वॉकिंग टेस्ट छूटा, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने वन रेंजर अभ्यर्थी को दिया मौका छत्तीसगढ़ में बेमेतरा के सीएमएचओ पर कड़ी कार्रवाई: महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्र व्यवहार के आरोप पर निलंबित Aaj Ka Rashifal 15 September 2026: कर्क राशि वालों के महत्वपूर्ण कार्य सफल होने के योग, पढ़ें आज का राशिफल कोरबा में पता पूछने वालो से रहे सावधान! सुध-बुध भूली महिला ने स्वयं अपने हाथों से उतारकर ठगों को दिए गहने बिलासपुर के गौरेला थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार, झाड़ियों में मिला था शव छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर से क्यों बढ़ रहा बिजली बिल? 2-3 गुना बिल की शिकायतों के बीच एक्सपर्ट ने बताए कारण

ट्रेन में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, महाराष्ट्र की महिला तस्कर और ओडिशा का सप्लायर, उगला नाम तो सुंदरगढ़ में पड़ी रेड

September 8, 2026
4:02 AM
खबर सुनिए
Long-Read AI Assistant
खबर शेयर करें:
👁️4 पाठक

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायगढ़: ट्रेन के जरिए गांजे की खेप लेकर पहुंची महिला तस्कर को जीआरपी ने दबोचने के बाद जब पूछताछ की तो पुलिस सीधे ओड़िशा के गांजा सप्लायर तक पहुंच गई। तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की मदद से जीआरपी की टीम ने ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में दबिश देकर गांजा सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में महिला के कब्जे से 6.290 किलो गांजा तथा सप्लायर के पास से गांजा बिक्री की रकम और मोबाइल बरामद किया गया है।

रेल पुलिस अधीक्षक रायपुर दिव्यांग पटेल के निर्देशन और उप पुलिस अधीक्षक रेल बिलासपुर तोबियस खाखा के मार्गदर्शन में रेलवे क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 23 जुलाई को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जीआरपी थाना रायगढ़ की टीम ने शेख सकीला बी पति सलाम शेख (48), निवासी ग्राम भगवती, तहसील सेनगांव, जिला हिंगोली महाराष्ट्र को पकड़ा।

उसके पास मौजूद बैग की तलाशी लेने पर छह पैकेट में कुल 6.290 किलो गांजा मिला, जिसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई गई। पुलिस ने गांजा जब्त कर उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 24/26, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

यह भी पढ़ें- पेड़ में ठोंक दिया जशपुर नगर पालिका के आनलाइन टैक्स का स्कैनर प्लेट, फैली सनसनी

पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि उसने ओडिशा के मुन्ना से 50 हजार रुपये में गांजा खरीदा था। इसके बाद जीआरपी ने मामले को केवल गांजा बरामदगी तक सीमित नहीं रखा और सप्लायर तक पहुंचने के लिए तकनीकी साक्ष्यों के साथ साइबर सेल की मदद ली। जांच के आधार पर पुलिस टीम ने ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के हिमगिर थाना क्षेत्र के ग्राम कनिका निवासी प्रकाश अग्रवाल उर्फ मुन्ना (37) के घर दबिश दी।

पुलिस पूछताछ में प्रकाश अग्रवाल ने 23 जुलाई को शेख सकीला बी को 50 हजार रुपये में करीब छह किलो गांजा देने की बात स्वीकार की। उसने गांजा बिक्री से प्राप्त रकम में से रखे 12,500 रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल सैमसंग मोबाइल को पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने मोबाइल की कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई है। जिसे जब्त कर कानूनी प्रक्रिया को पुतिन कर दोनों आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इंड-टू-इंड कार्रवाई से सप्लायर तक पहुंची टीम

जीआरपी की इस कार्रवाई की खास बात यह रही कि पुलिस ने गांजा बरामद करने के बाद मामले की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए सप्लाई करने वाले व्यक्ति तक पहुंचने में सफलता हासिल की। पूरी कार्रवाई में जीआरपी थाना रायगढ़ के थाना प्रभारी निरीक्षक आरके बोर्झा, आरक्षक अवधेश मिश्रा, जीआरपी रायपुर साइबर सेल के प्रकाश पैकरा, महिला आरक्षक रमावती और नव आरक्षक तेजकुमार राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

खबर शेयर करें:
इस खबर को दोस्तों को भेजें

हेडलाइन और सार के साथ लिंक कॉपी करने के लिए नीचे बटन दबाएं

लेखक:

IND24 न्यूज़ के लिए वरिष्ठ पत्रकार।

सभी खबरें देखें
कॉपी नहीं, शेयर करें!