BRAKING
• CG Foundation Day: 11 सीटों के वादे पर बना था छत्तीसगढ़, 26 साल बाद भी जनता निभा रही 'अटल' से किया वादा• Punjab Chunav: AAP ने की 40 प्रत्याशियों की घोषणा, पहली लिस्ट में किसी भी कैबिनेट मंत्री का नाम नहीं• IND vs NZ: आखिरी टी-20 में इस धांसू ऑलराउंडर को मिलेगा मौका, ऑकलैंड की शर्मनाक हार के बाद बदलाव संभव• घर बैठे ECG की निगरानी करेगा पोर्टेबल डिवाइस, एआई बताएगा हार्ट में असामान्य बदलाव• Goa Naraka Chaturdashi: क्‍या है गोवा की मशहूर नरक चतुर्दशी जो जोरशोर से मनती है, राक्षस के पुतलों से पट जाती है सड़कें• मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का कसाई, जिस हथियार से काटता था वहीं युवक के पैर में दे मारा• बिलासपुर में साइबर ठगी का नया पैंतरा, चालान देखने के चक्कर में MR के खाते से उड़े 99 हजार• छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में सारंग एयर शो: किस रूट से पहुंचें, कहां करें पार्किंग, जानिए पूरी डिटेल• Vivah Muhurt: शादी-विवाह पर लगा विराम, अब 145 दिनों बाद फिर गूंजेंगी शहनाइयां• 5 राशियों के लिए अच्‍छे समय का संकेत, देवगुरु बृहस्पति आज कर्क से सिंह राशि में करेंगे गोचर• बिलासपुर के राजेंद्र नगर चौक इलाके की दुकान में लगी आग, दुकानदारों ने खुद ही फैलने से रोकी• रायपुर में नशे में धुत युवकों ने कार से मचाया कहर, बुजुर्ग की मौत; महिला और दो बच्चे घायल• एमएसएमई और विशेष क्लस्टरों से मजबूत हो रही पंजाब की औद्योगिक रीढ़• IND vs NZ: ऑकलैंड टी-20 में भारत की शर्मनाक हार, 40 हजार दर्शकों के सामने फिलिप्स और ब्रेसवेल का धमाल• रातभर फोन चार्ज में लगाकर सोते हैं? जानिए सोते समय मोबाइल चार्ज पर लगाना चाहिए या नहीं?

सीबीएसई की राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की बेटियों ने किया शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026
10:20 PM
खबर सुनिए
Long-Read AI Assistant
खबर शेयर करें:
👁️4 पाठक

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका तैराकी प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया। भोपाल की तिशा पंथी और इंदौर की हार्मनी जैन ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। विहा ठाकुर ने रजत व माहिका सिंह सोलंकी ने कांस्य पदक जीता है। इस तरह तीसरे दिन मप्र के तैराकों ने दो स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य सहित कुल चार पदक जीते।

भोपाल में खेली जा रही प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को भोपाल की तिशा ने अंडर-11 आयु वर्ग की 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में 32.03 सेकंड का समय निकालकर पहला स्थान हासिल किया। तिशा ने लगातार दूसरे दिन स्वर्ण जीता है। इंदौर की हार्मनी ने अंडर-17 वर्ग की इसी स्पर्धा में 28.10 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

हार्मनी ने लगातार प्रदेश की झोली में पदक डाला है। दोनों खिलाड़ियों की सफलता से मध्य प्रदेश का दबदबा देखने को मिला। इंदौर की विहा ठाकुर ने अंडर-19 की 200 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में 2 मिनट 44.96 सेकंड का समय लेकर रजत पदक हासिल किया। वहीं, इंदौर की ही माहिका सिंह सोलंकी ने अंडर-14 की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में 1 मिनट 25.14 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता।

यह भी पढ़ें- मां ने नदी में तैरना सिखाया, उज्जैन से एशिया तक 'अर्जुन' ने भरी उड़ान, एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य

खबर शेयर करें:
इस खबर को दोस्तों को भेजें

हेडलाइन और सार के साथ लिंक कॉपी करने के लिए नीचे बटन दबाएं

लेखक:

IND24 न्यूज़ के लिए वरिष्ठ पत्रकार।

सभी खबरें देखें
कॉपी नहीं, शेयर करें!