ट्रेन में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, महाराष्ट्र की महिला तस्कर और ओडिशा का सप्लायर, उगला नाम तो सुंदरगढ़ में पड़ी रेड. . . नईदुनिया प्रतिनिधि, रायगढ़: ट्रेन के जरिए गांजे की खेप लेकर पहुंची महिला तस्कर को जीआरपी ने दबोचने के बाद जब पूछताछ की तो पुलिस सीधे ओड़िशा के गांजा सप्लायर तक पहुंच गई। तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की मदद से जीआरपी की टीम ने ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में दबिश देकर गांजा सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में महिला के कब्जे से 6.290 किलो गांजा तथा सप्लायर के पास से गांजा बिक्री की रकम और मोबाइल बरामद किया गया है।रेल पुलिस अधीक्षक रायपुर दिव्यांग पटेल के निर्देशन और उप पुलिस अधीक्षक रेल बिलासपुर तोबियस खाखा के मार्गदर्शन में रेलवे क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 23 जुलाई को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जीआरपी थाना रायगढ़ की टीम ने शेख सकीला बी पति सलाम शेख (48), निवासी ग्राम भगवती, तहसील सेनगांव, जिला हिंगोली महाराष्ट्र को पकड़ा।उसके पास मौजूद बैग की तलाशी लेने पर छह पैकेट में कुल 6.290 किलो गांजा मिला, जिसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई गई। पुलिस ने गांजा जब्त कर उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 24/26, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।यह भी पढ़ें- पेड़ में ठोंक दिया जशपुर नगर पालिका के आनलाइन टैक्स का स्कैनर प्लेट, फैली सनसनीपूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि उसने ओडिशा के मुन्ना से 50 हजार रुपये में गांजा खरीदा था। इसके बाद जीआरपी ने मामले को केवल गांजा बरामदगी तक सीमित नहीं रखा और सप्लायर तक पहुंचने के लिए तकनीकी साक्ष्यों के साथ साइबर सेल की मदद ली। जांच के आधार पर पुलिस टीम ने ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के हिमगिर थाना क्षेत्र के ग्राम कनिका निवासी प्रकाश अग्रवाल उर्फ मुन्ना (37) के घर दबिश दी।पुलिस पूछताछ में प्रकाश अग्रवाल ने 23 जुलाई को शेख सकीला बी को 50 हजार रुपये में करीब छह किलो गांजा देने की बात स्वीकार की। उसने गांजा बिक्री से प्राप्त रकम में से रखे 12,500 रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल सैमसंग मोबाइल को पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने मोबाइल की कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई है। जिसे जब्त कर कानूनी प्रक्रिया को पुतिन कर दोनों आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।इंड-टू-इंड कार्रवाई से सप्लायर तक पहुंची टीमजीआरपी की इस कार्रवाई की खास बात यह रही कि पुलिस ने गांजा बरामद करने के बाद मामले की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए सप्लाई करने वाले व्यक्ति तक पहुंचने में सफलता हासिल की। पूरी कार्रवाई में जीआरपी थाना रायगढ़ के थाना प्रभारी निरीक्षक आरके बोर्झा, आरक्षक अवधेश मिश्रा, जीआरपी रायपुर साइबर सेल के प्रकाश पैकरा, महिला आरक्षक रमावती और नव आरक्षक तेजकुमार राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
खबर शेयर करें:
👁️5 पाठक
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायगढ़: ट्रेन के जरिए गांजे की खेप लेकर पहुंची महिला तस्कर को जीआरपी ने दबोचने के बाद जब पूछताछ की तो पुलिस सीधे ओड़िशा के गांजा सप्लायर तक पहुंच गई। तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की मदद से जीआरपी की टीम ने ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में दबिश देकर गांजा सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में महिला के कब्जे से 6.290 किलो गांजा तथा सप्लायर के पास से गांजा बिक्री की रकम और मोबाइल बरामद किया गया है।
रेल पुलिस अधीक्षक रायपुर दिव्यांग पटेल के निर्देशन और उप पुलिस अधीक्षक रेल बिलासपुर तोबियस खाखा के मार्गदर्शन में रेलवे क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 23 जुलाई को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जीआरपी थाना रायगढ़ की टीम ने शेख सकीला बी पति सलाम शेख (48), निवासी ग्राम भगवती, तहसील सेनगांव, जिला हिंगोली महाराष्ट्र को पकड़ा।
उसके पास मौजूद बैग की तलाशी लेने पर छह पैकेट में कुल 6.290 किलो गांजा मिला, जिसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई गई। पुलिस ने गांजा जब्त कर उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 24/26, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
यह भी पढ़ें- पेड़ में ठोंक दिया जशपुर नगर पालिका के आनलाइन टैक्स का स्कैनर प्लेट, फैली सनसनी
पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि उसने ओडिशा के मुन्ना से 50 हजार रुपये में गांजा खरीदा था। इसके बाद जीआरपी ने मामले को केवल गांजा बरामदगी तक सीमित नहीं रखा और सप्लायर तक पहुंचने के लिए तकनीकी साक्ष्यों के साथ साइबर सेल की मदद ली। जांच के आधार पर पुलिस टीम ने ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के हिमगिर थाना क्षेत्र के ग्राम कनिका निवासी प्रकाश अग्रवाल उर्फ मुन्ना (37) के घर दबिश दी।
पुलिस पूछताछ में प्रकाश अग्रवाल ने 23 जुलाई को शेख सकीला बी को 50 हजार रुपये में करीब छह किलो गांजा देने की बात स्वीकार की। उसने गांजा बिक्री से प्राप्त रकम में से रखे 12,500 रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल सैमसंग मोबाइल को पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने मोबाइल की कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई है। जिसे जब्त कर कानूनी प्रक्रिया को पुतिन कर दोनों आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इंड-टू-इंड कार्रवाई से सप्लायर तक पहुंची टीम
जीआरपी की इस कार्रवाई की खास बात यह रही कि पुलिस ने गांजा बरामद करने के बाद मामले की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए सप्लाई करने वाले व्यक्ति तक पहुंचने में सफलता हासिल की। पूरी कार्रवाई में जीआरपी थाना रायगढ़ के थाना प्रभारी निरीक्षक आरके बोर्झा, आरक्षक अवधेश मिश्रा, जीआरपी रायपुर साइबर सेल के प्रकाश पैकरा, महिला आरक्षक रमावती और नव आरक्षक तेजकुमार राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
हेडलाइन और सार के साथ लिंक कॉपी करने के लिए नीचे बटन दबाएं
*ट्रेन में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, महाराष्ट्र की महिला तस्कर और ओडिशा का सप्लायर, उगला नाम तो सुंदरगढ़ में पड़ी रेड*
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायगढ़: ट्रेन के जरिए गांजे की खेप लेकर पहुंची महिला तस्कर को जीआरपी ने दबोचने के बाद जब पूछताछ की तो पुलिस सीधे ओड़िशा के गांजा सप्लायर तक पहुंच गई। तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की मदद से जीआरपी की टीम ने ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में दबिश देकर गांजा सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में महिला के कब्जे से 6.290 किलो गांजा तथा सप्लायर के पास से गांजा बिक्री की रकम और मोबाइल बरामद किया गया है।रेल पुलिस अधीक्षक रायपुर दिव्यांग पटेल के निर्देशन और उप पुलिस अधीक्षक रेल बिलासपुर तोबियस खाखा के मार्गदर्शन में रेलवे...
*पुरे समाचार यहां पढ़ें*: https://ind24news.in/?p=7194
सौजन्य: *IND 24 न्यूज़*