BRAKING
UPI पेमेंट पर क्या बदलेगा और क्या रहेगा फ्री? जानिए 8 सवालों के जवाब जो दूर करेंगे आपकी हर उलझन Aaj Ka Rashifal 16 September 2026: वृषभ राशि वालों के रुके कार्य पूरे होकर देंगे लाभ, पढ़ें आज का राशिफल Radha Ashtami 2026 Date: कब है राधा अष्‍टमी? जान लीजिए तिथि, पूजा का शुभ समय, विधि और कैसे मनाएं ₹500 मुआवजा देने के बाद भी नहीं माना किसान, कोरबा में कवर्धा के पशुपालक पर चलाया धनुष, कूल्हे में धंसा बाण आयुष्मान भारत योजना के नाम पर दोहरी लूट, बिलासपुर के अस्पतालों में कार्ड से फर्जीवाड़ा, नकद वसूली जारी PM आवास पर भूपेश बघेल-विजय शर्मा में बहस के बाद बवाल, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े; पुलिस से झड़प में SI के बटन टूटे UPI यूजर्स ध्यान दें! 2 हजार से ऊपर के ट्रांजैक्शन पर लगेगा 5 रुपये चार्ज, आपकी जेब पर पड़ेगा असर या नहीं? Santan Saptami 2026: 18 सितंबर को मनेगी संतान सप्‍तमी, जानिए महत्‍व, व्रत कथा और व्रत की विधि Vivah Muhurt: शादी-विवाह पर लगा विराम, अब 145 दिनों बाद फिर गूंजेंगी शहनाइयां दुर्घटना के कारण वॉकिंग टेस्ट छूटा, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने वन रेंजर अभ्यर्थी को दिया मौका छत्तीसगढ़ में बेमेतरा के सीएमएचओ पर कड़ी कार्रवाई: महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्र व्यवहार के आरोप पर निलंबित Aaj Ka Rashifal 15 September 2026: कर्क राशि वालों के महत्वपूर्ण कार्य सफल होने के योग, पढ़ें आज का राशिफल कोरबा में पता पूछने वालो से रहे सावधान! सुध-बुध भूली महिला ने स्वयं अपने हाथों से उतारकर ठगों को दिए गहने बिलासपुर के गौरेला थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार, झाड़ियों में मिला था शव छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर से क्यों बढ़ रहा बिजली बिल? 2-3 गुना बिल की शिकायतों के बीच एक्सपर्ट ने बताए कारण

राष्ट्रीय तैराकी व गोताखोरी चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश की अनिका चौरसिया ने जीता कांस्य पदक

September 8, 2026
4:22 PM
खबर सुनिए
Long-Read AI Assistant
खबर शेयर करें:
👁️7 पाठक

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्य प्रदेश की बेटी अनिका चौरसिया ने अपने जोरदार प्रदर्शन की मदद से राष्ट्रीय तैराकी व गोताखोरी चैंपियनशिप के पहले ही दिन टीम को पदकीय सफलता दिलाई। मध्य प्रदेश तैराकी संगठन के तत्वावधान में इंदौर जिला संघ द्वारा शहर में आयोजित 43वीं सब-जूनियर एवं 52वीं जूनियर नेशनल एक्वाटिक चैंपियनशिप सोमवार से प्रारंभ हुई।

इंदौर विकास प्राधिकरण के स्विमिंग पूल पर आयोजित स्पर्धा के पहले दिन डाइविंग के मुकाबले हुए। बालिकाओं के जी-2 प्लेटफार्म इवेंट में मध्य प्रदेश की अनिका आनंद चौरसिया ने 152.15 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया। इस स्पर्धा में महाराष्ट्र की मानस्विनी सावंत ने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने कुल 162.55 अंक हासिल किए।

महाराष्ट्र की ही कनक शंकु को रजत पदक प्राप्त हुआ। कनक ने 162.20 अंक प्राप्त किए। बालकों के जी-1 और 2 प्लेटफार्म सिंक्रोनाइज्ड डाइविंग स्पर्धा में सेना के सुप्रदीप साहा और रिसव दास की जोड़ी के स्वर्ण पदक जीता। इस जोड़ी ने कुल 222.81 अंक अर्जित किए। महाराष्ट्र के स्वराज लाड और संकेत लिगाड की जोड़ी ने कुल 178.02 अंकों के साथ रजत पदक अपने नाम किया। इस स्पर्धा का कांस्य पदक मणिपुर की जोड़ी ने हासिल किया।

मणिपुर के शैखोम कोरौंगनबा मंगांग और हिरोम सिंह की जोड़ी ने 157.83 अंकों के साथ तीसरी पायदान हासिल की। बालकों के जी-3 प्लेटफार्म इवेंट में महाराष्ट्र के संभव सुरेश चेरचर ने 233.80 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। वहीं महाराष्ट्र के ही शौर्य संदीप पाटिल ने 198.10 अंकों के साथ रजत पदक हासिल किया। मणिपुर के चाकप्रम तोमथिन सिंह ने कांस्य पदक जीता। उन्होंने स्पर्धा में 190.65 अंक हासिल किए।

बालकों की जी-2 तीन मीटर स्प्रिंग बोर्ड स्पर्धा में मणिपुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। मणिपुर के अरुबाम बेन्हार ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए कुल 358.55 अंकों के साथ स्वर्णिम सफलता हासिल की। मणिपुर के ही हिरोम सिंह ने रजत पदक जीता। उन्होंने कुल 304.75 अंक प्राप्त किए।

यह भी पढ़ें- पति-पत्नी ने किया कमाल! 11 घंटे में समुद्र की लहरों को चीरते श्रीलंका से पहुंचे भारत

खबर शेयर करें:
इस खबर को दोस्तों को भेजें

हेडलाइन और सार के साथ लिंक कॉपी करने के लिए नीचे बटन दबाएं

लेखक:

IND24 न्यूज़ के लिए वरिष्ठ पत्रकार।

सभी खबरें देखें
कॉपी नहीं, शेयर करें!