BRAKING
• 2011 में रिश्ता टूटा, 2026 में तलाक, अब दूसरी शादी... CM उमर अब्दुल्ला की 15 साल बाद पूरी हुई अधूरी कहानी• Weekly Rashifal 1-7 November 2026: कन्‍या, तुला और कुंभ राशि के लिए हर जगह सफलता, आपके लिए कैसा रहेगा यह सप्‍ताह• CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: विदेश से MBBS करने वाले डॉक्टरों को नहीं मिलेगी इंटर्नशिप फीस की वापसी• CG Foundation Day: 11 सीटों के वादे पर बना था छत्तीसगढ़, 26 साल बाद भी जनता निभा रही 'अटल' से किया वादा• Punjab Chunav: AAP ने की 40 प्रत्याशियों की घोषणा, पहली लिस्ट में किसी भी कैबिनेट मंत्री का नाम नहीं• IND vs NZ: आखिरी टी-20 में इस धांसू ऑलराउंडर को मिलेगा मौका, ऑकलैंड की शर्मनाक हार के बाद बदलाव संभव• घर बैठे ECG की निगरानी करेगा पोर्टेबल डिवाइस, एआई बताएगा हार्ट में असामान्य बदलाव• Goa Naraka Chaturdashi: क्‍या है गोवा की मशहूर नरक चतुर्दशी जो जोरशोर से मनती है, राक्षस के पुतलों से पट जाती है सड़कें• मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का कसाई, जिस हथियार से काटता था वहीं युवक के पैर में दे मारा• बिलासपुर में साइबर ठगी का नया पैंतरा, चालान देखने के चक्कर में MR के खाते से उड़े 99 हजार• छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में सारंग एयर शो: किस रूट से पहुंचें, कहां करें पार्किंग, जानिए पूरी डिटेल• Vivah Muhurt: शादी-विवाह पर लगा विराम, अब 145 दिनों बाद फिर गूंजेंगी शहनाइयां• 5 राशियों के लिए अच्‍छे समय का संकेत, देवगुरु बृहस्पति आज कर्क से सिंह राशि में करेंगे गोचर• बिलासपुर के राजेंद्र नगर चौक इलाके की दुकान में लगी आग, दुकानदारों ने खुद ही फैलने से रोकी• रायपुर में नशे में धुत युवकों ने कार से मचाया कहर, बुजुर्ग की मौत; महिला और दो बच्चे घायल

Davis Cup Match Live Streaming: कब और कहां देखें भारत-पाकिस्तान डेविस कप मुकाबला, यहां रही पूरी डिटेल्स

October 27, 2026
8:21 PM
खबर सुनिए
Long-Read AI Assistant
खबर शेयर करें:
👁️5 पाठक

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IND vs PAK Davis Cup Match Live Streaming: भारत डेविस कप 2024 ग्रुप 1 के प्लेऑफ में पाकिस्तान से भिड़ेगा। अखिल भारतीय टेनिस संघ (AITA) ने हाल ही में इस्लामाबाद में 3 से 4 फरवरी को होने वाले मुकाबले के लिए 6 सदस्यीय भारतीय टेनिस टीम का एलान किया। मैच पाकिस्तान स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के ग्रास कोर्ट पर खेले जाएंगे।

1964 के बाद डेविस कप के लिए यह भारत की पहली पाकिस्तान यात्रा है। दोनों टीमों का आखिरी बार आमना-सामना 2019 में हुआ था। जिसमें भारतीय खिलाड़ियों ने 4-0 से जीत दर्ज की थी। टीम इंडिया को अनुभवी रोहन बोपन्ना की कमी खलेगी। उन्होंने सितंबर 2023 में मोरक्को के खिलाफ अपना आखिरी डेविस कप मैच खेला था। वहीं, सुमित नागल भी टीम में नहीं है।

एशियाई खेल 2023 की रजत पदक विजेता जोड़ी रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी टीम का नेतृत्व करेंगे। युकी भांबरी, एन श्रीराम बालजी और निकी कालियांदा पूनाचा 6 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं। वहीं, रिजर्व्ड खिलाड़ी एसडी प्रज्जवल देव है।

विश्व ग्रुप 1 प्लेऑफ में 24 राष्ट्रीय टीमें प्रतिस्पर्धा करेंगी। डेविस कप में पांच मैच खेले जाते हैं। चार एकल और एक डबल। इनमें कम से कम तीन मैच जीतने वाली टीम की जीत पक्की हो जाती है। डेविस कप 1996, 1974 और 1987 में भारत उपविजेता रहा है।

भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व ग्रुप 1 प्लेऑफ मुकाबला 3 फरवरी को भारतीय समयानुसार सुबह 10.30 बजे शुरू होगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप 1 प्लेऑफ मैच इस्लामाबाद के पाकिस्तान स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा।

सोनी स्पोर्ट्स टेन 2 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 2 एचडी पर डेविस कप मुकाबले का प्रसारण होगा।

सोनी लिव एप्लिकेशन और वेबसाइट भारत बनाम पाकिस्तान डेविस कप मुकाबले को लाइव स्ट्रीम करेगी।

खबर शेयर करें:
इस खबर को दोस्तों को भेजें

हेडलाइन और सार के साथ लिंक कॉपी करने के लिए नीचे बटन दबाएं

लेखक:

IND24 न्यूज़ के लिए वरिष्ठ पत्रकार।

सभी खबरें देखें
कॉपी नहीं, शेयर करें!