BRAKING
• 2011 में रिश्ता टूटा, 2026 में तलाक, अब दूसरी शादी... CM उमर अब्दुल्ला की 15 साल बाद पूरी हुई अधूरी कहानी• Weekly Rashifal 1-7 November 2026: कन्‍या, तुला और कुंभ राशि के लिए हर जगह सफलता, आपके लिए कैसा रहेगा यह सप्‍ताह• CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: विदेश से MBBS करने वाले डॉक्टरों को नहीं मिलेगी इंटर्नशिप फीस की वापसी• CG Foundation Day: 11 सीटों के वादे पर बना था छत्तीसगढ़, 26 साल बाद भी जनता निभा रही 'अटल' से किया वादा• Punjab Chunav: AAP ने की 40 प्रत्याशियों की घोषणा, पहली लिस्ट में किसी भी कैबिनेट मंत्री का नाम नहीं• IND vs NZ: आखिरी टी-20 में इस धांसू ऑलराउंडर को मिलेगा मौका, ऑकलैंड की शर्मनाक हार के बाद बदलाव संभव• घर बैठे ECG की निगरानी करेगा पोर्टेबल डिवाइस, एआई बताएगा हार्ट में असामान्य बदलाव• Goa Naraka Chaturdashi: क्‍या है गोवा की मशहूर नरक चतुर्दशी जो जोरशोर से मनती है, राक्षस के पुतलों से पट जाती है सड़कें• मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का कसाई, जिस हथियार से काटता था वहीं युवक के पैर में दे मारा• बिलासपुर में साइबर ठगी का नया पैंतरा, चालान देखने के चक्कर में MR के खाते से उड़े 99 हजार• छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में सारंग एयर शो: किस रूट से पहुंचें, कहां करें पार्किंग, जानिए पूरी डिटेल• Vivah Muhurt: शादी-विवाह पर लगा विराम, अब 145 दिनों बाद फिर गूंजेंगी शहनाइयां• 5 राशियों के लिए अच्‍छे समय का संकेत, देवगुरु बृहस्पति आज कर्क से सिंह राशि में करेंगे गोचर• बिलासपुर के राजेंद्र नगर चौक इलाके की दुकान में लगी आग, दुकानदारों ने खुद ही फैलने से रोकी• रायपुर में नशे में धुत युवकों ने कार से मचाया कहर, बुजुर्ग की मौत; महिला और दो बच्चे घायल

2011 में रिश्ता टूटा, 2026 में तलाक, अब दूसरी शादी… CM उमर अब्दुल्ला की 15 साल बाद पूरी हुई अधूरी कहानी

November 1, 2026
12:21 PM
खबर सुनिए
Long-Read AI Assistant
खबर शेयर करें:
👁️2 पाठक

डिजिटल डेस्क, नईदिल्ली। जम्मू-कश्मीर की सियासत में एक बड़ी निजी खबर ने सबका ध्यान खींचा है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपने जीवन के एक नए सफर की शुरुआत की है। उन्होंने मशहूर टीवी पत्रकार निधि राजदान के साथ शादी कर ली है।

30 अक्टूबर को दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया और 31 अक्टूबर को खुद उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने लिखा, "गत रोज ही एक नए सफर की शुरुआत हुई है।" इसके बाद से ही उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

इस नई शादी से पहले उमर अब्दुल्ला की निजी जिंदगी में एक बड़ा कानूनी पड़ाव आया था। उनका अपनी पहली पत्नी पायल नाथ अब्दुल्ला से तलाक 31 जुलाई 2026 को ही हुआ है। यानी तलाक के ठीक तीन महीने बाद उन्होंने दूसरी शादी की है।

रिकॉर्ड के मुताबिक उमर और पायल वर्ष 2011 से ही अलग-अलग रह रहे थे। उनके बीच वैवाहिक मतभेद लंबे समय से चल रहे थे। पायल नाथ सेवानिवृत्त सेना अधिकारी मेजर जनरल रामनाथ की बेटी हैं। पहली शादी से उमर के दो बेटे हैं, जिनके नाम जहीर और जमीर अब्दुल्ला हैं।

दोनों के बीच तलाक की कानूनी प्रक्रिया कई सालों तक चली। आखिरकार सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत आपसी सहमति से दोनों के विवाह को समाप्त करने का आदेश दिया। अदालत में यह दर्ज किया गया कि दोनों पक्षों ने अपने सभी आपसी विवाद सुलझा लिए हैं और अब उनके दोबारा साथ रहने की कोई संभावना नहीं है। इसके साथ ही सभी लंबित कानूनी मामलों को वापस लेने पर भी सहमति बनी। गौरतलब है कि उमर ने 27 अक्टूबर को ही अपने मंत्रिमंडल में विस्तार भी किया था और उसके कुछ ही दिन बाद यह निजी फैसला लिया।

56 वर्षीय उमर अब्दुल्ला की दुल्हन बनीं 49 वर्षीय निधि राजदान देश की जानी-मानी पत्रकार हैं। निधि ने लंबे समय तक एनडीटीवी में काम किया है। वहां वे एग्जीक्यूटिव एडिटर के पद पर रहीं और 'लेफ्ट, राइट एंड सेंटर' और 'द बिग फाइट' जैसे लोकप्रिय शो का संचालन किया। उन्होंने भारतीय राजनीति, विदेश नीति और सामाजिक मुद्दों पर प्रमुखता से रिपोर्टिंग की है।

शिक्षा की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्री राम कॉलेज से स्नातक किया है और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल किया है। फिलहाल वे IILM यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन की निदेशक हैं। इसके साथ ही वे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 'India and the World' नामक शो को होस्ट करती हैं। अपने एक्स बायो में उन्होंने खुद को डॉग मॉम भी बताया है।

मूल रूप से निधि राजदान कश्मीरी पंडित परिवार से ताल्लुक रखती हैं और उनका पैतृक निवास बडगाम है। पत्रकारिता में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें प्रतिष्ठित रामनाथ गोयनका अवॉर्ड और इंटरनेशनल प्रेस इंस्टीट्यूट (IPI) पुरस्कार समेत कई सम्मान मिल चुके हैं।

उमर अब्दुल्ला की तरह निधि राजदान की भी यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी 2005 में लेखक और पत्रकार नीलेश मिश्रा से हुई थी। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और 2007 में दोनों का तलाक हो गया था।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, 30 अक्टूबर को यह शादी विशेष विवाह अधिनियम के तहत संपन्न हुई। इस सादे समारोह में दोनों पक्षों के परिवार और करीबी रिश्तेदार गवाह के तौर पर मौजूद थे।

सीएम उमर अब्दुल्ला की तरफ से उनके पिता और नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला, उनकी तीन बहनें और अन्य करीबी रिश्तेदार शामिल हुए। वहीं निधि राजदान के माता-पिता, वरिष्ठ पत्रकार एमके राजदान और सरला राजदान भी इस खास मौके पर मौजूद रहे।

इस तरह जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने सियासी विस्तार के साथ-साथ अपने पारिवारिक जीवन का भी विस्तार किया है। दो अलग-अलग क्षेत्रों, राजनीति और पत्रकारिता के दो बड़े नामों के इस मिलन को लेकर सियासी और मीडिया गलियारों में चर्चा तेज है।

यह भी पढ़ें- 1 नवंबर का इतिहास बेहद खास, 8 राज्य और 5 केंद्र शासित प्रदेश एक साथ मनाते हैं स्थापना दिवस

खबर शेयर करें:
इस खबर को दोस्तों को भेजें

हेडलाइन और सार के साथ लिंक कॉपी करने के लिए नीचे बटन दबाएं

लेखक:

IND24 न्यूज़ के लिए वरिष्ठ पत्रकार।

सभी खबरें देखें
कॉपी नहीं, शेयर करें!