BRAKING
• 2011 में रिश्ता टूटा, 2026 में तलाक, अब दूसरी शादी... CM उमर अब्दुल्ला की 15 साल बाद पूरी हुई अधूरी कहानी• Weekly Rashifal 1-7 November 2026: कन्‍या, तुला और कुंभ राशि के लिए हर जगह सफलता, आपके लिए कैसा रहेगा यह सप्‍ताह• CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: विदेश से MBBS करने वाले डॉक्टरों को नहीं मिलेगी इंटर्नशिप फीस की वापसी• CG Foundation Day: 11 सीटों के वादे पर बना था छत्तीसगढ़, 26 साल बाद भी जनता निभा रही 'अटल' से किया वादा• Punjab Chunav: AAP ने की 40 प्रत्याशियों की घोषणा, पहली लिस्ट में किसी भी कैबिनेट मंत्री का नाम नहीं• IND vs NZ: आखिरी टी-20 में इस धांसू ऑलराउंडर को मिलेगा मौका, ऑकलैंड की शर्मनाक हार के बाद बदलाव संभव• घर बैठे ECG की निगरानी करेगा पोर्टेबल डिवाइस, एआई बताएगा हार्ट में असामान्य बदलाव• Goa Naraka Chaturdashi: क्‍या है गोवा की मशहूर नरक चतुर्दशी जो जोरशोर से मनती है, राक्षस के पुतलों से पट जाती है सड़कें• मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का कसाई, जिस हथियार से काटता था वहीं युवक के पैर में दे मारा• बिलासपुर में साइबर ठगी का नया पैंतरा, चालान देखने के चक्कर में MR के खाते से उड़े 99 हजार• छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में सारंग एयर शो: किस रूट से पहुंचें, कहां करें पार्किंग, जानिए पूरी डिटेल• Vivah Muhurt: शादी-विवाह पर लगा विराम, अब 145 दिनों बाद फिर गूंजेंगी शहनाइयां• 5 राशियों के लिए अच्‍छे समय का संकेत, देवगुरु बृहस्पति आज कर्क से सिंह राशि में करेंगे गोचर• बिलासपुर के राजेंद्र नगर चौक इलाके की दुकान में लगी आग, दुकानदारों ने खुद ही फैलने से रोकी• रायपुर में नशे में धुत युवकों ने कार से मचाया कहर, बुजुर्ग की मौत; महिला और दो बच्चे घायल

मैगी में कीड़ा मिलने पर FSSAI सख्त, नेस्ले इंडिया को नोटिस मिलते ही धड़ाम से गिरे कंपनी के शेयर

June 13, 2026
7:06 AM
खबर सुनिए
Long-Read AI Assistant
खबर शेयर करें:
👁️42 पाठक

डिजिटल डेस्क। भारत के सबसे लोकप्रिय नूडल्स ब्रांड ‘मैगी’ को बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया (Nestle India) एक बार फिर विवादों में आ गई है। मैगी के एक पैकेट में कथित तौर पर कीड़े और लार्वा मिलने की शिकायत के बाद भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

इस खबर के बाहर आते ही शेयर बाजार में नेस्ले इंडिया के निवेशकों में हड़कंप मच गया और कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई।

सोशल मीडिया पर मैगी के पैकेट में लार्वा होने का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसके बाद खाद्य सुरक्षा नियामक FSSAI ने कड़ा रुख अपनाया है। नियामक ने नेस्ले इंडिया से निम्नलिखित बिंदुओं पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है-

FSSAI के इस सख्त एक्शन की खबर जैसे ही बाजार में फैली, नेस्ले इंडिया के कारोबार को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद कंपनी के शेयर 3.29% की भारी गिरावट के साथ ₹1,375.70 पर बंद हुए। इस गिरावट से कंपनी के मार्केट कैप को करोड़ों रुपये का फटका लगा है।

इस पूरे विवाद पर नेस्ले इंडिया के प्रवक्ता ने मीडिया को बयान जारी कर कंपनी का पक्ष रखा है। प्रवक्ता ने कहा, ‘हम मीडिया में चल रहे उन आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हैं जिनमें मैगी नूडल्स के अंदर कीड़े होने का दावा किया जा रहा है। हमें अभी तक शिकायतकर्ता से प्रोडक्ट का सैंपल नहीं मिल पाया है क्योंकि उनका अकाउंट अनरीचेबल (unreachable) आ रहा है। हालांकि, हमने संबंधित बैच के क्वालिटी रिकॉर्ड्स और टेस्ट रिपोर्ट्स के साथ एक विस्तृत प्रतिनिधित्व (Detailed Representation) पहले ही खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को सौंप दिया है।’

FSSAI इस समय देश में खाद्य सुरक्षा और साफ-सफाई को लेकर बेहद सख्त नजर आ रहा है। नियामक ने सिर्फ नेस्ले इंडिया ही नहीं, बल्कि कई अन्य बड़ी कंपनियों को भी नोटिस थमाया है। KFC को साफ-सफाई और हाइजीन से जुड़ी समस्याओं को लेकर नोटिस जारी किया गया है।

फ्लिपकार्ट इंडिया और ओपन सीक्रेट – खजूर के एक प्रोडक्ट में कीड़े मिलने के गंभीर आरोपों पर FSSAI ने जवाब तलब किया है।

खबर शेयर करें:
इस खबर को दोस्तों को भेजें

हेडलाइन और सार के साथ लिंक कॉपी करने के लिए नीचे बटन दबाएं

लेखक:

Akshat Singh Thakur

IND24 न्यूज़ के लिए वरिष्ठ पत्रकार।

सभी खबरें देखें
कॉपी नहीं, शेयर करें!