BRAKING
UPI यूजर्स ध्यान दें! 2 हजार से ऊपर के ट्रांजैक्शन पर लगेगा 5 रुपये चार्ज, आपकी जेब पर पड़ेगा असर या नहीं? Santan Saptami 2026: 18 सितंबर को मनेगी संतान सप्‍तमी, जानिए महत्‍व, व्रत कथा और व्रत की विधि Vivah Muhurt: शादी-विवाह पर लगा विराम, अब 145 दिनों बाद फिर गूंजेंगी शहनाइयां दुर्घटना के कारण वॉकिंग टेस्ट छूटा, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने वन रेंजर अभ्यर्थी को दिया मौका छत्तीसगढ़ में बेमेतरा के सीएमएचओ पर कड़ी कार्रवाई: महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्र व्यवहार के आरोप पर निलंबित Aaj Ka Rashifal 15 September 2026: कर्क राशि वालों के महत्वपूर्ण कार्य सफल होने के योग, पढ़ें आज का राशिफल कोरबा में पता पूछने वालो से रहे सावधान! सुध-बुध भूली महिला ने स्वयं अपने हाथों से उतारकर ठगों को दिए गहने बिलासपुर के गौरेला थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार, झाड़ियों में मिला था शव छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर से क्यों बढ़ रहा बिजली बिल? 2-3 गुना बिल की शिकायतों के बीच एक्सपर्ट ने बताए कारण BRICS Summit ने लौटाया 80 के दशक वाला कनॉट प्लेस, अतिक्रमण हटने के बाद बदली तस्वीर, बाजारों में बढ़ी रौनक मोहसिन नकवी के सामने फूटा भारतीय फैंस का गुस्सा, स्टेडियम में गूंजा 'ट्रॉफी चोर, ट्रॉफी चोर', दुबई से दुम दबाकर भागे iPhone 17 Pro खरीदने का शानदार मौका, Croma पर 69,990 रुपये में मिलेगा 256GB मॉडल डेढ़ दिन, तीन दिन, पांच दिन और सात दिन वाले गणेशोत्‍सव में कब होगा विसर्जन? देखें सभी तारीखें देवरी-चिचौली में हसदेव नदी हादसा, तीसरे दिन मिले बिलासपुर के दो और छात्रों के शव, तलाशी अभियान पूरा जशपुर में विधवा महिला से दुष्कर्म के आरोपित आरक्षक की अग्रिम जमानत याचिका छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने की खारिज

Asian Champions Trophy: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने साउथ कोरिया को चटाई धूल, फाइनल में चीन से होगी टक्कर

September 12, 2026
8:21 PM
खबर सुनिए
Long-Read AI Assistant
खबर शेयर करें:
👁️2 पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, इंदौर। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के सेमीफाइनल में साउथ कोरिया को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अब भारत की टक्कर चीन से होगी। भारत ने पूरे मैच में साउथ कोरिया के खिलाफ दबदबा बनाए रखा। भारत ने 4-1 से मैच जीतकर साउथ कोरिया को धूल चटा दी। इस मैच के हीरो कप्तान हरमनप्रीत सिंह बनकर उभरे।

कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने टूर्नामेंट में अब तक 7 गोल दागे हैं। इस मैच में उनकी हॉकी ने 19वें और 45वें मिनट में साउथ कोरिया के खिलाफ आग उगली। उनके अलावा उत्तम सिंह ने 13वें मिनट और जरमनप्रीत सिंह ने 32वें मिनट में एक-एक गोल दागा। कोरिया की तरफ से यैंग जिहुन 33वें मिनट पर गोल दागने में सफल हुए।

भारत की फाइनल में चीन से भिड़ंत हो गी। आपको बता दें कि भारत इस टूर्नामेंट के लीग मैच में चीन से टक्कर ले चुका है। इस मैच में भारत ने चीन को 3-0 से करारी शिकस्त दी थी। चीन ने पाकिस्तान को शूटआउट के जरिए 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब पाकिस्तान और कोरिया तीसरे स्थान के लिए आपस में भिड़ेंगी।

भारत शुरूआत से ही साउथ कोरिया के खिलाप बेहत आक्रामक रहा। इस दौरान कोरिया की टीम काफी दबाव में दिख रही थी। वह डिफेंस और बीच-बीच में पलटवार की रणनीति से आगे बढ़ रहे थे, लेकिन उसमें सफलता नहीं मिल सकी।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने अपने अभियान की शुरुआत चीन को 3-0 से हराकर की। इसके बाद जापान को 5-1, मलेशिया को 8-1 और साउथ कोरिया को 3-1 से मात दी। भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 2-1 से हराकर अपने दबदबे को साबित किया। टीम की आक्रामक खेल शैली और मजबूत डिफेंस ने उसे फाइनल तक पहुंचाया।

खबर शेयर करें:
इस खबर को दोस्तों को भेजें

हेडलाइन और सार के साथ लिंक कॉपी करने के लिए नीचे बटन दबाएं

लेखक:

IND24 न्यूज़ के लिए वरिष्ठ पत्रकार।

सभी खबरें देखें
कॉपी नहीं, शेयर करें!