BRAKING
UPI पेमेंट पर क्या बदलेगा और क्या रहेगा फ्री? जानिए 8 सवालों के जवाब जो दूर करेंगे आपकी हर उलझन Aaj Ka Rashifal 16 September 2026: वृषभ राशि वालों के रुके कार्य पूरे होकर देंगे लाभ, पढ़ें आज का राशिफल Radha Ashtami 2026 Date: कब है राधा अष्‍टमी? जान लीजिए तिथि, पूजा का शुभ समय, विधि और कैसे मनाएं ₹500 मुआवजा देने के बाद भी नहीं माना किसान, कोरबा में कवर्धा के पशुपालक पर चलाया धनुष, कूल्हे में धंसा बाण आयुष्मान भारत योजना के नाम पर दोहरी लूट, बिलासपुर के अस्पतालों में कार्ड से फर्जीवाड़ा, नकद वसूली जारी PM आवास पर भूपेश बघेल-विजय शर्मा में बहस के बाद बवाल, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े; पुलिस से झड़प में SI के बटन टूटे UPI यूजर्स ध्यान दें! 2 हजार से ऊपर के ट्रांजैक्शन पर लगेगा 5 रुपये चार्ज, आपकी जेब पर पड़ेगा असर या नहीं? Santan Saptami 2026: 18 सितंबर को मनेगी संतान सप्‍तमी, जानिए महत्‍व, व्रत कथा और व्रत की विधि Vivah Muhurt: शादी-विवाह पर लगा विराम, अब 145 दिनों बाद फिर गूंजेंगी शहनाइयां दुर्घटना के कारण वॉकिंग टेस्ट छूटा, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने वन रेंजर अभ्यर्थी को दिया मौका छत्तीसगढ़ में बेमेतरा के सीएमएचओ पर कड़ी कार्रवाई: महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्र व्यवहार के आरोप पर निलंबित Aaj Ka Rashifal 15 September 2026: कर्क राशि वालों के महत्वपूर्ण कार्य सफल होने के योग, पढ़ें आज का राशिफल कोरबा में पता पूछने वालो से रहे सावधान! सुध-बुध भूली महिला ने स्वयं अपने हाथों से उतारकर ठगों को दिए गहने बिलासपुर के गौरेला थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार, झाड़ियों में मिला था शव छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर से क्यों बढ़ रहा बिजली बिल? 2-3 गुना बिल की शिकायतों के बीच एक्सपर्ट ने बताए कारण

कोरबा में रिसॉर्ट के बिजली बोर्ड में कुंडली मारे बैठा था आठ फीट का किंग कोबरा, रेस्क्यू टीम ने निकाला

September 10, 2026
5:59 PM
खबर सुनिए
Long-Read AI Assistant
खबर शेयर करें:
👁️4 पाठक

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा। सतरेगा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल स्थित रिसार्ट में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब विद्युत मीटर बोर्ड के पीछे करीब आठ फीट लंबा किंग कोबरा छिपा मिला। रेस्ट हाउस के मैनेजर इस्तीखार खान की नजर सांप पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल वन विभाग और नोवा नेचर संस्था के सदस्य जितेंद्र सारथी को सूचना दी। इसके बाद प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बिजली आपूर्ति बंद कराने के बाद सावधानीपूर्वक किंग कोबरा को बाहर निकाला।

घटना गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे की है। विद्युत विभाग की मदद से पहले बोर्ड की बिजली बंद कराई गई। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने बोर्ड के पीछे बेहद संकरी जगह में छिपे किंग कोबरा को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया। सांप के छिपे होने की जगह कम होने के कारण उसे सुरक्षित तरीके से बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण था।

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने लगभग आठ फीट लंबे किंग कोबरा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के दौरान सांप को नुकसान पहुंचाए बिना उसे सुरक्षित निकालने के साथ आसपास मौजूद लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा गया। पंचनामा की कार्रवाई के बाद किंग कोबरा को उसके अनुकूल प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।

कोरबा के लेमरू, बालको, पसरखेत और आसपास के वन क्षेत्रों में पिछले कुछ समय से छोटे आकार के किंग कोबरा लगातार सामने आ रहे हैं। अलग-अलग स्थानों पर कम उम्र के किंग कोबरा की मौजूदगी वन क्षेत्रों में इस प्रजाति के अनुकूल वातावरण की ओर संकेत करती है। हालांकि, क्षेत्र में किंग कोबरा की वास्तविक संख्या, उनके आवास और प्रजनन की स्थिति का स्पष्ट आकलन वैज्ञानिक अध्ययन के बाद ही किया जा सकता है।

किंग कोबरा जैसे विषैले सांप के सामने आने के बावजूद स्थानीय लोगों द्वारा उसे मारने के बजाय वन विभाग और प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना देना संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण बदलाव है। समय पर सूचना मिलने से सांप को सुरक्षित बचाया जा रहा है और रेस्क्यू के बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा रहा है। इससे मानव और वन्यजीव के बीच सुरक्षित सह-अस्तित्व की दिशा में भी सकारात्मक संदेश जा रहा है।

यह भी पढ़ें- पहले पकड़ो सांप: कोरबा में अजीब मामला, सर्पदंश के इलाज के लिए अस्पताल मंगाया गया कोबरा, फिर शुरू हुआ उपचार

खबर शेयर करें:
इस खबर को दोस्तों को भेजें

हेडलाइन और सार के साथ लिंक कॉपी करने के लिए नीचे बटन दबाएं

लेखक:

IND24 न्यूज़ के लिए वरिष्ठ पत्रकार।

सभी खबरें देखें
कॉपी नहीं, शेयर करें!