BRAKING
UPI पेमेंट पर क्या बदलेगा और क्या रहेगा फ्री? जानिए 8 सवालों के जवाब जो दूर करेंगे आपकी हर उलझन Aaj Ka Rashifal 16 September 2026: वृषभ राशि वालों के रुके कार्य पूरे होकर देंगे लाभ, पढ़ें आज का राशिफल Radha Ashtami 2026 Date: कब है राधा अष्‍टमी? जान लीजिए तिथि, पूजा का शुभ समय, विधि और कैसे मनाएं ₹500 मुआवजा देने के बाद भी नहीं माना किसान, कोरबा में कवर्धा के पशुपालक पर चलाया धनुष, कूल्हे में धंसा बाण आयुष्मान भारत योजना के नाम पर दोहरी लूट, बिलासपुर के अस्पतालों में कार्ड से फर्जीवाड़ा, नकद वसूली जारी PM आवास पर भूपेश बघेल-विजय शर्मा में बहस के बाद बवाल, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े; पुलिस से झड़प में SI के बटन टूटे UPI यूजर्स ध्यान दें! 2 हजार से ऊपर के ट्रांजैक्शन पर लगेगा 5 रुपये चार्ज, आपकी जेब पर पड़ेगा असर या नहीं? Santan Saptami 2026: 18 सितंबर को मनेगी संतान सप्‍तमी, जानिए महत्‍व, व्रत कथा और व्रत की विधि Vivah Muhurt: शादी-विवाह पर लगा विराम, अब 145 दिनों बाद फिर गूंजेंगी शहनाइयां दुर्घटना के कारण वॉकिंग टेस्ट छूटा, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने वन रेंजर अभ्यर्थी को दिया मौका छत्तीसगढ़ में बेमेतरा के सीएमएचओ पर कड़ी कार्रवाई: महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्र व्यवहार के आरोप पर निलंबित Aaj Ka Rashifal 15 September 2026: कर्क राशि वालों के महत्वपूर्ण कार्य सफल होने के योग, पढ़ें आज का राशिफल कोरबा में पता पूछने वालो से रहे सावधान! सुध-बुध भूली महिला ने स्वयं अपने हाथों से उतारकर ठगों को दिए गहने बिलासपुर के गौरेला थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार, झाड़ियों में मिला था शव छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर से क्यों बढ़ रहा बिजली बिल? 2-3 गुना बिल की शिकायतों के बीच एक्सपर्ट ने बताए कारण

मध्य प्रदेश की बेटी की कप्तानी में भारत ने पाकिस्तान को हॉकी के मैच में रौंदा

September 11, 2026
6:22 PM
खबर सुनिए
Long-Read AI Assistant
खबर शेयर करें:
👁️5 पाठक

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पाकिस्तान से मुकाबला किसी भी खेल में हो, रोमांच चरम पर होता है। जूनियर महिला एशिया कप में गुरुवार को भारत की बेटियों ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंद दिया। भारत की जीत में मध्य प्रदेश की बेटियों का अहम योगदान रहा। टीम की कप्तान खैदेम शिलेमा चानू मप्र की हैं। मध्य प्रदेश की कृष्णा शर्मा ने गोल दागकर जीत में अहम योगदान दिया।

टीम की रणनीतिकारों में सहायक कोच के रूप में मप्र की नेहा रावत भी शामिल रहीं। अब शनिवार को सेमीफाइनल में भारत का सामना दक्षिण कोरिया से होगा। चीन के मोकी में खेले जा रहे टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने अब तक जबरदस्त प्रदर्शन किया है।

सेंटर ऑफ पोजिशन पर खेलने वाली भारतीय कप्तान खैदेम शिलेमा चानू मूलत: मणिपुर की हैं, लेकिन हॉकी का प्रशिक्षण लेने के लिए मध्य प्रदेश को ही घर बना लिया है। वे पिछले 10 सालों से ग्वालियर में ही रहकर हॉकी का अभ्यास कर रहीं हैं।

फारवर्ड कृष्णा शर्मा भी ग्वालियर की हैं और छह साल से अकादमी में हैं। मैच के 47वें मिनट में उन्होंने गोल दागा। टीम की सहायक कोच नेहा रावत बतौर खिलाड़ी एशिया कप में पदक जीत चुकी हैं। उनके अनुभव के चलते दूसरी बार उन्हें एशिया कप में सहायक कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। भारत की ओर से पूजा मलिक (27वें, 49वें, 51वें) ने हैटट्रिक लगाई, तो रोशनी ऐंद, सानिका चंद्रकांत, मधु सिदार और सुप्रिया ने दो-दो गोल दागे।

यह भी पढ़ें- MP के दो बेटों ने बढ़ाया देश का मान, रिक्शा चालक और रसोइया मां के लाडलों ने जापान में जीता एशिया कप, रचा इतिहास

खबर शेयर करें:
इस खबर को दोस्तों को भेजें

हेडलाइन और सार के साथ लिंक कॉपी करने के लिए नीचे बटन दबाएं

लेखक:

IND24 न्यूज़ के लिए वरिष्ठ पत्रकार।

सभी खबरें देखें
कॉपी नहीं, शेयर करें!