जांजगीर के देवरी-चिचौली में पिकनिक मनाने पहुंचे चौकसे कॉलेज बिलासपुर के छात्र नदी में बहे, तलाश जारी. . . नईदुनिया प्रतिनिधि, जांजगीर : जिले के देवरी-चिचौली पिकनिक स्पाट में शुक्रवार को बिलासपुर से पिकनिक मनाने पहुंचे चौकसे कालेज के आठ छात्रों से तीन छात्र नदी के तेज बहाव में बह गए। हादसा उस समय हुआ, जब सभी पिकनिक के दौरान नदी में नहा रहे थे।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और नगरसेना के गोताखारों की टीम पहुंची और तलाश शुरू की। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू बंद कर दिया गया। अब शनिवार की सुबह फिर से तलाश शुरू की जाएगी। इधर साथियों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार चौकसे कालेज बिलासपुर के चार युवक मुरारी साहू, पिता उत्तर साहू, निवासी कुंडा, थाना पंडरिया, जिला कवर्धा, पवन लाल निवासी चिरमिरी और सचिन सिंह, पिता यशवंत सिंह, निवासी अंबिकापुर, नीरज साहू पिता उमाशंकर साहू निवासी सरकंडा बिलासपुर और चार युवतियां निकिता देवांगन पिता घनश्याम देवांगन निवासी छुरी कटघोरा कोरबा, दीप्ति मिश्रा दीपका कोरबा, भूमिका सोनी, श्रुति तिवारी पिता बसंत तिवारी निवासी इमलीपारा बिलासपुर एक अरटिगा कार से देवरी-चिचौली पिकनिक मनाने पहुंचे थे। इसी दौरान मुरारी साहू, पवन लाल और सचिन सिंह नदी में नहाने के लिए उतरे।यह भी पढ़ें- युवक की गिरफ्तारी के बाद बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोपपानी का बहाव तेज होने के कारण वे संभल नहीं सके और बहाव की चपेट में आ गए। साथ मौजूद साथियों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद घटना की सूचना बलौदा और पंतोरा चौकी पुलिस और प्रशासन को दी गई। हादसे की जानकारी मिलते ही बलौदा पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू कराया गया। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। साथ आए छात्रों में दहशत और शोक का माहौल है।पुलिस की मौजूदगी में एसडीआरएफ की टीम नदी में लगातार लापता छात्रों की तलाश कर रही है। टीम द्वारा नदी के संभावित हिस्सों में लगातार सर्चिंग की गई है। तेज बहाव के कारण रेस्क्यू टीम को भी चुनौती का सामना करना पड़ा। नदी के किनारे और आसपास के संभावित स्थानों पर भी तलाश की गई। मगर देर शाम तक उनका पता नहीं चल सका। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू आपरेशन बंद कर दिया गया, अब शनिवार की सुबह फिर से तलाश शुरू की जाएगी।
खबर शेयर करें:
👁️5 पाठक
नईदुनिया प्रतिनिधि, जांजगीर : जिले के देवरी-चिचौली पिकनिक स्पाट में शुक्रवार को बिलासपुर से पिकनिक मनाने पहुंचे चौकसे कालेज के आठ छात्रों से तीन छात्र नदी के तेज बहाव में बह गए। हादसा उस समय हुआ, जब सभी पिकनिक के दौरान नदी में नहा रहे थे।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और नगरसेना के गोताखारों की टीम पहुंची और तलाश शुरू की। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू बंद कर दिया गया। अब शनिवार की सुबह फिर से तलाश शुरू की जाएगी। इधर साथियों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार चौकसे कालेज बिलासपुर के चार युवक मुरारी साहू, पिता उत्तर साहू, निवासी कुंडा, थाना पंडरिया, जिला कवर्धा, पवन लाल निवासी चिरमिरी और सचिन सिंह, पिता यशवंत सिंह, निवासी अंबिकापुर, नीरज साहू पिता उमाशंकर साहू निवासी सरकंडा बिलासपुर और चार युवतियां निकिता देवांगन पिता घनश्याम देवांगन निवासी छुरी कटघोरा कोरबा, दीप्ति मिश्रा दीपका कोरबा, भूमिका सोनी, श्रुति तिवारी पिता बसंत तिवारी निवासी इमलीपारा बिलासपुर एक अरटिगा कार से देवरी-चिचौली पिकनिक मनाने पहुंचे थे। इसी दौरान मुरारी साहू, पवन लाल और सचिन सिंह नदी में नहाने के लिए उतरे।
यह भी पढ़ें- युवक की गिरफ्तारी के बाद बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोप
पानी का बहाव तेज होने के कारण वे संभल नहीं सके और बहाव की चपेट में आ गए। साथ मौजूद साथियों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद घटना की सूचना बलौदा और पंतोरा चौकी पुलिस और प्रशासन को दी गई। हादसे की जानकारी मिलते ही बलौदा पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू कराया गया। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। साथ आए छात्रों में दहशत और शोक का माहौल है।
पुलिस की मौजूदगी में एसडीआरएफ की टीम नदी में लगातार लापता छात्रों की तलाश कर रही है। टीम द्वारा नदी के संभावित हिस्सों में लगातार सर्चिंग की गई है। तेज बहाव के कारण रेस्क्यू टीम को भी चुनौती का सामना करना पड़ा। नदी के किनारे और आसपास के संभावित स्थानों पर भी तलाश की गई। मगर देर शाम तक उनका पता नहीं चल सका। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू आपरेशन बंद कर दिया गया, अब शनिवार की सुबह फिर से तलाश शुरू की जाएगी।
हेडलाइन और सार के साथ लिंक कॉपी करने के लिए नीचे बटन दबाएं
*जांजगीर के देवरी-चिचौली में पिकनिक मनाने पहुंचे चौकसे कॉलेज बिलासपुर के छात्र नदी में बहे, तलाश जारी*
नईदुनिया प्रतिनिधि, जांजगीर : जिले के देवरी-चिचौली पिकनिक स्पाट में शुक्रवार को बिलासपुर से पिकनिक मनाने पहुंचे चौकसे कालेज के आठ छात्रों से तीन छात्र नदी के तेज बहाव में बह गए। हादसा उस समय हुआ, जब सभी पिकनिक के दौरान नदी में नहा रहे थे।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और नगरसेना के गोताखारों की टीम पहुंची और तलाश शुरू की। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू बंद कर दिया गया। अब शनिवार की सुबह फिर से तलाश शुरू की जाएगी। इधर साथियों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार चौकसे कालेज बिलासपुर के चार...
*पुरे समाचार यहां पढ़ें*: https://ind24news.in/?p=7298
सौजन्य: *IND 24 न्यूज़*