BRAKING
UPI पेमेंट पर क्या बदलेगा और क्या रहेगा फ्री? जानिए 8 सवालों के जवाब जो दूर करेंगे आपकी हर उलझन Aaj Ka Rashifal 16 September 2026: वृषभ राशि वालों के रुके कार्य पूरे होकर देंगे लाभ, पढ़ें आज का राशिफल Radha Ashtami 2026 Date: कब है राधा अष्‍टमी? जान लीजिए तिथि, पूजा का शुभ समय, विधि और कैसे मनाएं ₹500 मुआवजा देने के बाद भी नहीं माना किसान, कोरबा में कवर्धा के पशुपालक पर चलाया धनुष, कूल्हे में धंसा बाण आयुष्मान भारत योजना के नाम पर दोहरी लूट, बिलासपुर के अस्पतालों में कार्ड से फर्जीवाड़ा, नकद वसूली जारी PM आवास पर भूपेश बघेल-विजय शर्मा में बहस के बाद बवाल, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े; पुलिस से झड़प में SI के बटन टूटे UPI यूजर्स ध्यान दें! 2 हजार से ऊपर के ट्रांजैक्शन पर लगेगा 5 रुपये चार्ज, आपकी जेब पर पड़ेगा असर या नहीं? Santan Saptami 2026: 18 सितंबर को मनेगी संतान सप्‍तमी, जानिए महत्‍व, व्रत कथा और व्रत की विधि Vivah Muhurt: शादी-विवाह पर लगा विराम, अब 145 दिनों बाद फिर गूंजेंगी शहनाइयां दुर्घटना के कारण वॉकिंग टेस्ट छूटा, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने वन रेंजर अभ्यर्थी को दिया मौका छत्तीसगढ़ में बेमेतरा के सीएमएचओ पर कड़ी कार्रवाई: महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्र व्यवहार के आरोप पर निलंबित Aaj Ka Rashifal 15 September 2026: कर्क राशि वालों के महत्वपूर्ण कार्य सफल होने के योग, पढ़ें आज का राशिफल कोरबा में पता पूछने वालो से रहे सावधान! सुध-बुध भूली महिला ने स्वयं अपने हाथों से उतारकर ठगों को दिए गहने बिलासपुर के गौरेला थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार, झाड़ियों में मिला था शव छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर से क्यों बढ़ रहा बिजली बिल? 2-3 गुना बिल की शिकायतों के बीच एक्सपर्ट ने बताए कारण

Aaj Ka Rashifal 14 September 2026: वृषभ राशि वालों को मिलेगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

September 14, 2026
8:01 AM
खबर सुनिए
Long-Read AI Assistant
खबर शेयर करें:
👁️2 पाठक

धर्म डेस्क। आज का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। कहीं आर्थिक लाभ और कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं, तो कुछ राशि वालों को स्वास्थ्य, विवाद और खर्चों को लेकर सावधानी बरतनी होगी। वृषभ, मिथुन, मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अपेक्षाकृत बेहतर रहने के संकेत हैं। वहीं मेष, सिंह, धनु और मीन राशि वालों को फैसले सोच-समझकर लेने चाहिए। पारिवारिक संबंध, व्यापार, नौकरी, निवेश, यात्रा और स्वास्थ्य पर ग्रहों का प्रभाव दिखाई देगा।

आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन क्या खास लेकर आया है।

मेष – आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। किसी कार्य को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। कार्य क्षेत्र में विवाद की स्थिति बन सकती हैं। व्यापार व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। आर्थिक स्थिति के हिसाब से आज आपको बड़े कार्य करने के लिए आर्थिक मदद लेना पड़ सकती है। पारिवारिक लोगों से संबंध सामान्य रहेंगे।

वृषभ – आज का दिन अच्छा है। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में लाभ अर्चित करेंगे। व्यापार व्यवसाय में विस्तार होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक लोगों से संबंध अच्छे रहेंगे। आज किसी नए प्रोजेक्ट में आप निवेश कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में सम्मान मिलेगा। आज अपने लिए कोई वाहन या भवन खरीद सकते हैं।

मिथुन – आज का दिन आपके लिए अच्छा है। कोई सुखद समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य में लाभ रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। मेहमानों का घर में आगमन होगा। कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। आज स्थान परिवर्तन के बड़े योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में विवाद खत्म होगा।

कर्क – आज का दिन आपके लिए अच्छा है। हालांकि आर्थिक दृष्टि से आज आपके महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। पारिवारिक लोगों से संबंध अच्छे रहेंगे। आज आप कार्य के सिलसिले में लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह – आज का दिन आपके लिए परेशानी भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में विवाद का सामना करना होगा। आज अपने साथी लोगों के साथ आपके मतभेद बढ़ सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाव रहेगा। आज किसी पर अत्यधिक विश्वास करना आपको नुकसान में डाल सकता है। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे।

कन्या – आज का दिन परिवार के साथ अच्छा रहेगा। आज आप अपनी फैमिली के साथ कहीं बाहर ट्रिप पर जा सकते हैं। आज का दिन परिवार के साथ अच्छा रहने वाला है। व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज शेयर मार्केट में निवेश कर सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों से लाभ होगा।

तुला – आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण है। आज आप अपनी लाइफ की कई बड़े निर्णय ले सकते हैं। पारिवारिक लोगों का सहयोग मिलेगा। जीवन साथी के साथ संबंध अच्छे होंगे। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग होंगे। किसी नए कार्य की शुरुआत भी आज आप कर सकते हैं। कार्य की सिलसिले में आज आपको नए लोगों से मिलना होगा।

वृश्चिक – आज का दिन आपका लिए समानता है ठीक है। हालांकि आज आपके कार्यक्षेत्र में साथी लोगों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बड़े बदलाव के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण करना होगा। किसी बड़े कार्य की शुरुआत सोच विचार कर करें। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध ठीक रहेंगे।

धनु – आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर चल रही परेशानियां बढ़ सकते हैं। पारिवारिक लोगों से मतभेद रहेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी विवादों के चलते परिवार में लोग आपके खिलाफ हो सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। आर्थिक स्थिति के सुधार के लिए आज आपको कई बड़े निर्णय लेना पढ़ सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में विवाद रहेगा।

मकर – आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज स्वास्थ्य में लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। मेहमानों का घर में आगमन होगा। आज प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों से लाभ होगा। किसी बड़े कार्य को लेकर चल रही योजना सफल होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज किसी विशेष कार्य को लेकर लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

कुंभ – आज का दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में आज बड़े लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार के लोगों के साथ संबंध अच्छे होंगे। आज परिवार में कोई खुशखबरी आने वाली है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर योजना बन सकती है। व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा। नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मीन – आज का दिन अच्छा है। स्वास्थ्य में लाभ होगा। हालांकि आर्थिक दृष्टि से आज आपको बड़े नुकसान की संभावना है। व्यापार व्यवसाय में विवाद की स्थिति बनी रहेगी। साथी लोगों के साथ मतभेद होंगे। नौकरी के क्षेत्र में अधिकारियों से संबंध बिगड़ सकते हैं। आज प्रशासनिक कार्यों में हस्तक्षेप ना करें नहीं तो हम किसी बड़ी उलझन में पढ़ सकते हैं।

खबर शेयर करें:
इस खबर को दोस्तों को भेजें

हेडलाइन और सार के साथ लिंक कॉपी करने के लिए नीचे बटन दबाएं

लेखक:

IND24 न्यूज़ के लिए वरिष्ठ पत्रकार।

सभी खबरें देखें
कॉपी नहीं, शेयर करें!