BRAKING
देश में एनालॉग पनीर की बिक्री पर लगेगी पूरी तरह रोक, FSSAI के CEO ने की बड़े फैसले की पुष्टि Eng vs SL: जोस बटलर ने ध्वस्त किया रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, कप्तान हैरी ब्रूक ने भी बल्ले से मचाया धमाल आ गया Jio का धमाकेदार ऑफर, 51 रुपये में महीने भर चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट बहुत पैसा कमाती हैं ऐसी महिलाएं जिनके शरीर पर इन जगहों पर होते हैं तिल चातुर्मास में करवट बदलेंगे भगवान विष्णु, बदल जाएगी आपकी किस्मत! जानें 'परिवर्तिनी एकादशी' का रहस्य और शुभ मुहूर्त छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जांजगीर में 40 वर्षीय मरीज की मौत से अलर्ट कोरबा में फसल नुकसान के विवाद पर किसान ने पशुपालक पर चलाया धनुष, तीर सीधे कुल्हे में लगा; आरोपी फरार एनटीपीसी में नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लोगों से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार अब होने वाला है राहु का गोचर, इन 5 राशियों के लिए शुरू होगा सुनहरा समय छत्तीसगढ़ में भूतपूर्व सैनिकों के आरक्षित पदों पर बड़ा अपडेट: खाली रहे पद तो सामान्य अभ्यर्थियों को मिलेगी नियुक्ति कवर्धा में घर से शुरू किया शिक्षा के उजियारे का सफर, शासन ने दिए 10 बोनस अंक बड़ी आंखें, बड़े कान और विशाल पेट... गणेशजी के स्वरूप का हर अंग देता है सफल जीवन का संदेश UPI पेमेंट पर क्या बदलेगा और क्या रहेगा फ्री? जानिए 8 सवालों के जवाब जो दूर करेंगे आपकी हर उलझन Aaj Ka Rashifal 16 September 2026: वृषभ राशि वालों के रुके कार्य पूरे होकर देंगे लाभ, पढ़ें आज का राशिफल Radha Ashtami 2026 Date: कब है राधा अष्‍टमी? जान लीजिए तिथि, पूजा का शुभ समय, विधि और कैसे मनाएं

पाकिस्तान की फिर हुई फजीहत, स्टेज पर खड़ा रहा मोहसिन नकवी, एशिया कप जीतने के बाद भारतीय टीम ने नहीं ली ट्रॉफी

September 14, 2026
8:02 AM
खबर सुनिए
Long-Read AI Assistant
खबर शेयर करें:
👁️3 पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एक बार फिर से एशिया कप में अपना वर्चस्व लहराया है। एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया ने खिताबी मुकाबले में श्रीलंका टीम को पटकनी दी है। इस मुकाबले के बाद एक बार फिर से ड्रामा देखने को मिला है।

महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के साथ ठीक वैसा ही व्यवहार किया है, जैसा भारतीय पुरुष टीम ने एशिया कप 2025 जीतने के बाद किया था। भारतीय महिला खिलाड़ियों ने मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया।

नकवी एसीसी के अध्यक्ष होने के नाते फाइनल में चीफ गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे और उन्होंने श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टू को रनर्स-अप का चेक दिया लेकिन भारतीय टीम ने उनसे ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया है। नकवी चीफ गेस्ट के तौर पर एशिया कप 2026 के फाइनल में पहुंचे थे। वे पोडियम पर भी दिखे और श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टू को रनर्स-अप का चेक दिया।

यह भी पढ़ें- बस यादों में रह जाएगा एकदिवसीय क्रिकेट, फटाफट क्रिकेट की वजह से अस्तित्व पर खतरा, रिकी पोंटिंग ने जताई चिंता

हालांकि, जब ट्रॉफी देने की बारी आई, तो टीम इंडिया काफी समय तक उसे लेने के लिए बाहर नहीं आई। यही नहीं इससे पहले बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया भी भारतीय महिला टीम के साथ दिखाई दिए। नकवी पोडियम पर रुके रहे लेकिन भारतीय टीम ट्रॉफी के लेने के लिए नहीं आई। इससे पहले साल 2025 में भारतीय पुरुष टीम ने एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को हराया था और इसके बाद मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के आयुष का भारत ए में चयन, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दिखाएंगे दम

खबर शेयर करें:
इस खबर को दोस्तों को भेजें

हेडलाइन और सार के साथ लिंक कॉपी करने के लिए नीचे बटन दबाएं

लेखक:

IND24 न्यूज़ के लिए वरिष्ठ पत्रकार।

सभी खबरें देखें
कॉपी नहीं, शेयर करें!