BRAKING
Aaj Ka Rashifal 17 September 2026: मेष राशि वालों को कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने के योग, पढ़ें आज का राशिफल तीजा मनाकर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, बलौदा क्षेत्र के भारतमाला रोड पर दंपती की दर्दनाक मौत बिलासपुर कोर्ट में भिड़े दो वकील, कलेक्ट्रेट अग्निकांड के आरोपी जिला बदर अधिवक्ता पर मारपीट का केस मतांतरण पर बढ़ी रार: मदद और इलाज के नाम पर ईसाई नहीं जा सकेंगे हिंदुओं के घर देश में एनालॉग पनीर की बिक्री पर लगेगी पूरी तरह रोक, FSSAI के CEO ने की बड़े फैसले की पुष्टि Eng vs SL: जोस बटलर ने ध्वस्त किया रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, कप्तान हैरी ब्रूक ने भी बल्ले से मचाया धमाल आ गया Jio का धमाकेदार ऑफर, 51 रुपये में महीने भर चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट बहुत पैसा कमाती हैं ऐसी महिलाएं जिनके शरीर पर इन जगहों पर होते हैं तिल चातुर्मास में करवट बदलेंगे भगवान विष्णु, बदल जाएगी आपकी किस्मत! जानें 'परिवर्तिनी एकादशी' का रहस्य और शुभ मुहूर्त छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जांजगीर में 40 वर्षीय मरीज की मौत से अलर्ट कोरबा में फसल नुकसान के विवाद पर किसान ने पशुपालक पर चलाया धनुष, तीर सीधे कुल्हे में लगा; आरोपी फरार एनटीपीसी में नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लोगों से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार अब होने वाला है राहु का गोचर, इन 5 राशियों के लिए शुरू होगा सुनहरा समय छत्तीसगढ़ में भूतपूर्व सैनिकों के आरक्षित पदों पर बड़ा अपडेट: खाली रहे पद तो सामान्य अभ्यर्थियों को मिलेगी नियुक्ति कवर्धा में घर से शुरू किया शिक्षा के उजियारे का सफर, शासन ने दिए 10 बोनस अंक

कोरबा में फसल नुकसान के विवाद पर किसान ने पशुपालक पर चलाया धनुष, तीर सीधे कुल्हे में लगा; आरोपी फरार

September 16, 2026
9:22 PM
खबर सुनिए
Long-Read AI Assistant
खबर शेयर करें:
👁️1 पाठक

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा : ग्राम तेंदुबेदरा के जंगल में मवेशी चराने को लेकर हुआ विवाद बाण चलाने तक पहुंच गया। धान की फसल को हुए नुकसान के बाद मुआवजा देने के बावजूद किसान अपने साथी के साथ धनुष-बाण लेकर पशुपालकों के पास पहुंचा और एक व्यक्ति पर बाण चला दिया। बाण पशुपालक के बाएं कूल्हे में धंस गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कटघोरा थाना क्षेत्र की जटगा चौकी अंतर्गत हुई इस घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि कवर्धा जिले के भागनपुर निवासी शिकायतकर्ता लीलीधर सप्रे 24 वर्ष बिलासपुर, मुंगेली, कवर्धा और बेमेतरा जिले के अन्य पशुपालकों के साथ करीब 650 भेड़-बकरी और घोड़े लेकर दो दिन पहले तेंदुबेदरा के जंगल पहुंचा था। इसी दौरान समूह का एक घोड़ा निकलकर ग्राम तेंदुभाठा में गंगादीन मरकाम के खेत में पहुंच गया और धान की फसल को नुकसान पहुंचा दिया।

आरोप है कि गंगादीन ने शिकायतकर्ता लीलीधर को निशाना बनाकर बाण चला दिया। बचने के लिए पीछे हटते समय बाण उसके बाएं कूल्हे में जा धंसा। घटना को वहां उपस्थित अनिल पाल, हेमलाल और प्रहलाद पाल ने भी देखा। घटना के बाद गंगादीन और अर्जुन मौके से भाग गए।

घायल को अनिल पाल और राजेंद्र पाल उपचार के लिए कटघोरा के नगोई अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। जटगा चौकी प्रभारी भीमसेन यादव ने मामले में पुलिस ने धारा 296, 351 (3), 109 (1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध विवेचना शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- रायपुर में सनसनीखेज वारदात… छेड़छाड़ का विरोध करना युवती को पड़ा भारी, सिरफिरे ने पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग

खबर शेयर करें:
इस खबर को दोस्तों को भेजें

हेडलाइन और सार के साथ लिंक कॉपी करने के लिए नीचे बटन दबाएं

लेखक:

IND24 न्यूज़ के लिए वरिष्ठ पत्रकार।

सभी खबरें देखें
कॉपी नहीं, शेयर करें!