एनटीपीसी में नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लोगों से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार. . . नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: एनटीपीसी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर बेरोजगारों से रुपये ऐंठने वाले आरोपित को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित ने नेताओं से अच्छी जान-पहचान होने का दावा कर नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लोगों से 2.13 लाख रुपये लिए थे। इसके बाद न तो नौकरी लगवाई और न ही रकम वापस की। शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।सीएसपी तिलेश्वर प्रसाद यादव ने बताया कि लगरा निवासी रथ लाल लहरी ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया कि वह 12वीं और आइटीआई की पढ़ाई कर चुका है।गांव में रहने वाले सुमित केंवट ने जुलाई 2025 में उससे कहा था कि उसकी नेताओं से अच्छी जान-पहचान है और वह एनटीपीसी में उसकी नौकरी लगवा देगा। इसके लिए 50 हजार रुपये की जरूरत बताई गई। उसकी बातों पर भरोसा कर रथ लाल ने तत्काल 34 हजार रुपये फोन-पे के माध्यम से दे दिए। साथ ही अपने आइटीआ ई और स्कूली प्रमाण पत्र भी सुमित को सौंप दिए।यह भी पढ़ें- ड्राइविंग लाइसेंस फर्जी तो भी मिलेगा मुआवजा, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने 28 लाख के क्लेम पर दिया बड़ा फैसलाआरोपित ने इसी तरह फरहदा निवासी विमल केंवट से 65 हजार रुपये, कंचनपुर निवासी ईश्वर केंवट से 50 हजार, संजय केंवट से 40 हजार और लगरा निवासी सूर्य प्रकाश केंवट से 24 हजार रुपये नौकरी लगाने के नाम पर लिए थे। नौकरी नहीं लगने और रकम वापस नहीं मिलने पर मामला पुलिस तक पहुंचा।शिकायत के आधार पर मोपका चौकी पुलिस ने आरोपित सुमित केंवट (28) निवासी लगरा के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) में अपराध दर्ज किया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने ठगी करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
खबर शेयर करें:
👁️1 पाठक
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: एनटीपीसी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर बेरोजगारों से रुपये ऐंठने वाले आरोपित को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित ने नेताओं से अच्छी जान-पहचान होने का दावा कर नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लोगों से 2.13 लाख रुपये लिए थे। इसके बाद न तो नौकरी लगवाई और न ही रकम वापस की। शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
सीएसपी तिलेश्वर प्रसाद यादव ने बताया कि लगरा निवासी रथ लाल लहरी ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया कि वह 12वीं और आइटीआई की पढ़ाई कर चुका है।
गांव में रहने वाले सुमित केंवट ने जुलाई 2025 में उससे कहा था कि उसकी नेताओं से अच्छी जान-पहचान है और वह एनटीपीसी में उसकी नौकरी लगवा देगा। इसके लिए 50 हजार रुपये की जरूरत बताई गई। उसकी बातों पर भरोसा कर रथ लाल ने तत्काल 34 हजार रुपये फोन-पे के माध्यम से दे दिए। साथ ही अपने आइटीआ ई और स्कूली प्रमाण पत्र भी सुमित को सौंप दिए।
यह भी पढ़ें- ड्राइविंग लाइसेंस फर्जी तो भी मिलेगा मुआवजा, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने 28 लाख के क्लेम पर दिया बड़ा फैसला
आरोपित ने इसी तरह फरहदा निवासी विमल केंवट से 65 हजार रुपये, कंचनपुर निवासी ईश्वर केंवट से 50 हजार, संजय केंवट से 40 हजार और लगरा निवासी सूर्य प्रकाश केंवट से 24 हजार रुपये नौकरी लगाने के नाम पर लिए थे। नौकरी नहीं लगने और रकम वापस नहीं मिलने पर मामला पुलिस तक पहुंचा।
शिकायत के आधार पर मोपका चौकी पुलिस ने आरोपित सुमित केंवट (28) निवासी लगरा के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) में अपराध दर्ज किया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने ठगी करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
हेडलाइन और सार के साथ लिंक कॉपी करने के लिए नीचे बटन दबाएं
*एनटीपीसी में नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लोगों से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार*
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: एनटीपीसी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर बेरोजगारों से रुपये ऐंठने वाले आरोपित को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित ने नेताओं से अच्छी जान-पहचान होने का दावा कर नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लोगों से 2.13 लाख रुपये लिए थे। इसके बाद न तो नौकरी लगवाई और न ही रकम वापस की। शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।सीएसपी तिलेश्वर प्रसाद यादव ने बताया कि लगरा निवासी रथ लाल लहरी ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया कि वह 12वीं...
*पुरे समाचार यहां पढ़ें*: https://ind24news.in/?p=7417
सौजन्य: *IND 24 न्यूज़*