BRAKING
• 2011 में रिश्ता टूटा, 2026 में तलाक, अब दूसरी शादी... CM उमर अब्दुल्ला की 15 साल बाद पूरी हुई अधूरी कहानी• Weekly Rashifal 1-7 November 2026: कन्‍या, तुला और कुंभ राशि के लिए हर जगह सफलता, आपके लिए कैसा रहेगा यह सप्‍ताह• CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: विदेश से MBBS करने वाले डॉक्टरों को नहीं मिलेगी इंटर्नशिप फीस की वापसी• CG Foundation Day: 11 सीटों के वादे पर बना था छत्तीसगढ़, 26 साल बाद भी जनता निभा रही 'अटल' से किया वादा• Punjab Chunav: AAP ने की 40 प्रत्याशियों की घोषणा, पहली लिस्ट में किसी भी कैबिनेट मंत्री का नाम नहीं• IND vs NZ: आखिरी टी-20 में इस धांसू ऑलराउंडर को मिलेगा मौका, ऑकलैंड की शर्मनाक हार के बाद बदलाव संभव• घर बैठे ECG की निगरानी करेगा पोर्टेबल डिवाइस, एआई बताएगा हार्ट में असामान्य बदलाव• Goa Naraka Chaturdashi: क्‍या है गोवा की मशहूर नरक चतुर्दशी जो जोरशोर से मनती है, राक्षस के पुतलों से पट जाती है सड़कें• मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का कसाई, जिस हथियार से काटता था वहीं युवक के पैर में दे मारा• बिलासपुर में साइबर ठगी का नया पैंतरा, चालान देखने के चक्कर में MR के खाते से उड़े 99 हजार• छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में सारंग एयर शो: किस रूट से पहुंचें, कहां करें पार्किंग, जानिए पूरी डिटेल• Vivah Muhurt: शादी-विवाह पर लगा विराम, अब 145 दिनों बाद फिर गूंजेंगी शहनाइयां• 5 राशियों के लिए अच्‍छे समय का संकेत, देवगुरु बृहस्पति आज कर्क से सिंह राशि में करेंगे गोचर• बिलासपुर के राजेंद्र नगर चौक इलाके की दुकान में लगी आग, दुकानदारों ने खुद ही फैलने से रोकी• रायपुर में नशे में धुत युवकों ने कार से मचाया कहर, बुजुर्ग की मौत; महिला और दो बच्चे घायल

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की डीजीपी को फटकार, पैरोल से फरार 32 कैदियों पर मांगा जवाब, देना होगा हलफनामा

October 28, 2026
8:50 PM
खबर सुनिए
Long-Read AI Assistant
खबर शेयर करें:
👁️6 पाठक

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद फरार हुए 32 कैदियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने अब तक क्या ठोस कदम उठाए, इसकी जानकारी छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने मांगी है। स्वतः संज्ञान लेकर शुरू की गई जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा के बाद अब मुख्य न्यायाधीश कृष्ण राम महापात्र और न्यायमूर्ति संतोष शर्मा की पीठ ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को तीन सप्ताह के भीतर विस्तृत शपथपत्र पेश करने का निर्देश दिया है। इसमें सभी 32 फरार कैदियों के वर्तमान ठिकाने और उनकी स्थिति के साथ पड़ोसी राज्यों की पुलिस से किए गए पत्राचार का ब्योरा भी देना होगा।

26 फरवरी 2026 को पुलिस महानिदेशक के शपथपत्र में बताया गया था कि 40 फरार कैदियों में से दो गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इसके बाद 31 जनवरी 2026 तक एक और कैदी की गिरफ्तारी की जानकारी दी गई और 37 कैदियों के फरार होने की बात कही गई।

27 अप्रैल को पेश शपथपत्र के अनुसार 22 अप्रैल तक एक और कैदी पकड़ा गया था और 36 फरार थे। पुलिस मुख्यालय ने विशेष अभियान चलाने और अधिकारियों को गिरफ्तारी के निर्देश देने की जानकारी दी थी। 20 जुलाई की सुनवाई में अदालत को बताया गया कि दो और कैदियों को पकड़कर जेल भेजा गया है, जिससे फरार कैदियों की संख्या 36 से घटकर 34 रह गई। पुलिस ने विशेष दल बनाने, उनके पुराने पतों और संभावित ठिकानों की जांच करने तथा मुखबिरों से सूचना जुटाने जैसे प्रयासों का उल्लेख किया था।

27 अक्टूबर को पेश ताजा शपथपत्र में बताया गया कि 30 जून 2006 की स्थिति में 34 कैदी फरार थे और 25 अक्टूबर 2025 तक उनमें से दो पकड़े गए थे। शेष 32 अब भी फरार हैं। राज्य की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता शशांक ठाकुर ने बताया कि इनमें से अधिकांश कैदी पड़ोसी राज्यों के हैं।

इस पर पीठ ने कहा कि शपथपत्र में यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें पकड़ने के लिए पड़ोसी राज्यों में क्या कार्रवाई की गई। संबंधित राज्यों की पुलिस से संपर्क किए जाने का भी कोई स्पष्ट विवरण नहीं है। शपथपत्र में उन 32 कैदियों का पूरा ब्योरा भी नहीं दिया गया है।

अदालत ने डीजीपी को निर्देश दिया कि तीन सप्ताह के भीतर विस्तृत शपथपत्र पेश कर फरार कैदियों की स्थिति और पड़ोसी राज्यों की पुलिस से हुए पत्राचार की प्रतियां संलग्न करें। मामले की अगली सुनवाई 21 दिसंबर 2026 को होगी।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर में 25 बच्चों से भरी स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त.. खेत में घुसी, एक मासूम गंभीर; बच्चों में मची चीख पूकार

खबर शेयर करें:
इस खबर को दोस्तों को भेजें

हेडलाइन और सार के साथ लिंक कॉपी करने के लिए नीचे बटन दबाएं

लेखक:

IND24 न्यूज़ के लिए वरिष्ठ पत्रकार।

सभी खबरें देखें
कॉपी नहीं, शेयर करें!