BRAKING
• 2011 में रिश्ता टूटा, 2026 में तलाक, अब दूसरी शादी... CM उमर अब्दुल्ला की 15 साल बाद पूरी हुई अधूरी कहानी• Weekly Rashifal 1-7 November 2026: कन्‍या, तुला और कुंभ राशि के लिए हर जगह सफलता, आपके लिए कैसा रहेगा यह सप्‍ताह• CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: विदेश से MBBS करने वाले डॉक्टरों को नहीं मिलेगी इंटर्नशिप फीस की वापसी• CG Foundation Day: 11 सीटों के वादे पर बना था छत्तीसगढ़, 26 साल बाद भी जनता निभा रही 'अटल' से किया वादा• Punjab Chunav: AAP ने की 40 प्रत्याशियों की घोषणा, पहली लिस्ट में किसी भी कैबिनेट मंत्री का नाम नहीं• IND vs NZ: आखिरी टी-20 में इस धांसू ऑलराउंडर को मिलेगा मौका, ऑकलैंड की शर्मनाक हार के बाद बदलाव संभव• घर बैठे ECG की निगरानी करेगा पोर्टेबल डिवाइस, एआई बताएगा हार्ट में असामान्य बदलाव• Goa Naraka Chaturdashi: क्‍या है गोवा की मशहूर नरक चतुर्दशी जो जोरशोर से मनती है, राक्षस के पुतलों से पट जाती है सड़कें• मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का कसाई, जिस हथियार से काटता था वहीं युवक के पैर में दे मारा• बिलासपुर में साइबर ठगी का नया पैंतरा, चालान देखने के चक्कर में MR के खाते से उड़े 99 हजार• छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में सारंग एयर शो: किस रूट से पहुंचें, कहां करें पार्किंग, जानिए पूरी डिटेल• Vivah Muhurt: शादी-विवाह पर लगा विराम, अब 145 दिनों बाद फिर गूंजेंगी शहनाइयां• 5 राशियों के लिए अच्‍छे समय का संकेत, देवगुरु बृहस्पति आज कर्क से सिंह राशि में करेंगे गोचर• बिलासपुर के राजेंद्र नगर चौक इलाके की दुकान में लगी आग, दुकानदारों ने खुद ही फैलने से रोकी• रायपुर में नशे में धुत युवकों ने कार से मचाया कहर, बुजुर्ग की मौत; महिला और दो बच्चे घायल

दीपावली और छठ पर सफर हुआ मुश्किल, रायपुर से यूपी और बिहार जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग; यहां देखें पूरी जानकारी

October 26, 2026
6:20 AM
खबर सुनिए
Long-Read AI Assistant
खबर शेयर करें:
👁️7 पाठक

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। दीपावली और छठ पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें कंफर्म टिकट न मिलने से काफी बढ़ गई हैं।

रायपुर रेल मंडल से उत्तरप्रदेश, बिहार, मुंबई, पुणे और दिल्ली जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना बेहद मुश्किल हो गया है, जिसके चलते टिकटों की भारी मांग के कारण कई रूट्स पर 'नो-रूम' जैसे हालात बन गए हैं और लंबी वेटिंग चल रही है।

नवंबर माह में छह को धनतेरस, आठ को दीपावली (लक्ष्मी पूजा), 10 को गोवर्धन पूजा, 13 से 15 तक छठ पूजा, 20 को देवउठनी एकादशी और 21 को तुलसी विवाह जैसे प्रमुख त्योहार हैं। इन आयोजनों के चलते छठ पर्व के दौरान रायपुर रेलवे स्टेशन से उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड यानी पूर्वांचल की ओर जाने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़ रहती है।

चूंकि, बड़ी संख्या में लोग इन त्योहारों पर अपने घर लौटते हैं, इसलिए इन रूट्स की लगभग सभी नियमित ट्रेनों में महीनों पहले ही वेटिंग लिस्ट लंबी हो जाती है।

रायपुर से पटना, गया और राजेंद्र नगर की ओर जाने वाली गाड़ियों में सबसे अधिक दबाव है। इस रूट पर तीन प्रमुख गाड़ियां साउथ बिहार, गोंदिया बरौनी और सारथना एक्सप्रस चलती है। इसके अलावा चालपल्ली स्पेशल ट्रेन भी पैक हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- रायपुर: त्योहारी मौसम में यात्रियों पर दोहरी मार, बसों में दोगुना बढ़ा किराया और ट्रेनों में टिकट की मारामारी; देखें लिस्ट

ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफार्म कन्फर्म टिकट के आंकड़ों के मुताबिक, एक नवंबर से 30 नवंबर के बीच इस रूट की प्रमुख ट्रेनों में भारी भीड़ और लंबी प्रतीक्षा सूची दर्ज की जा रही है। नवंबर माह के अधिकांश दिनों में स्लीपर श्रेणी में वेटिंग लिस्ट 30 से 50 के पार पहुंच चुकी है, जबकि थर्ड एसी और सेकंड एसी में भी सीटें उपलब्ध नहीं हैं।

रायपुर से पुणे जाने वाली गाड़ियों में इस पूरे अवधि के दौरान भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इस व्यस्त मार्ग पर चलने वाली प्रमुख ट्रेनों (जैसे आजाद हिंद एक्सप्रेस और अन्य कनेक्टिंग व साप्ताहिक ट्रेनें) में स्लीपर श्रेणी से लेकर थर्ड एसी और सेकंड एसी तक में सीटें फुल हैं।

14 नवंबर को रायपुर से पुणे के लिए तीन ट्रेनें हटिया पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेस, आजाद हिंद और दूरंतो एक्सप्रेस हैं। तीनों में नो रूम दिखा रहा है। वहीं पूरे नवंबर माह भर लंबी वेटिंग है।

रायपुर और छत्तीसगढ़ के अन्य औद्योगिक जिलों में पूर्वांचल के तमाम लोग नौकरी, व्यवसाय या पढ़ाई के सिलसिले में निवास करते हैं। छठ और दीपावली के मौके पर एक साथ भारी पलायन होने के कारण नियमित ट्रेनों की क्षमता कम पड़ जाती है, जिसके चलते रेलवे को हर साल इस रूट पर विशेष (स्पेशल) ट्रेनें चलानी पड़ती हैं, फिर भी कंफर्म टिकट मिलना बेहद मुश्किल होता है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में 15 लाख लोगों ने नहीं दिया चालान, अब वाहनों की न सर्विसिंग होगी और न कटेगा बीमा; PUC पर भी रहेगी रोक

खबर शेयर करें:
इस खबर को दोस्तों को भेजें

हेडलाइन और सार के साथ लिंक कॉपी करने के लिए नीचे बटन दबाएं

लेखक:

IND24 न्यूज़ के लिए वरिष्ठ पत्रकार।

सभी खबरें देखें
कॉपी नहीं, शेयर करें!