BRAKING
UPI पेमेंट पर क्या बदलेगा और क्या रहेगा फ्री? जानिए 8 सवालों के जवाब जो दूर करेंगे आपकी हर उलझन Aaj Ka Rashifal 16 September 2026: वृषभ राशि वालों के रुके कार्य पूरे होकर देंगे लाभ, पढ़ें आज का राशिफल Radha Ashtami 2026 Date: कब है राधा अष्‍टमी? जान लीजिए तिथि, पूजा का शुभ समय, विधि और कैसे मनाएं ₹500 मुआवजा देने के बाद भी नहीं माना किसान, कोरबा में कवर्धा के पशुपालक पर चलाया धनुष, कूल्हे में धंसा बाण आयुष्मान भारत योजना के नाम पर दोहरी लूट, बिलासपुर के अस्पतालों में कार्ड से फर्जीवाड़ा, नकद वसूली जारी PM आवास पर भूपेश बघेल-विजय शर्मा में बहस के बाद बवाल, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े; पुलिस से झड़प में SI के बटन टूटे UPI यूजर्स ध्यान दें! 2 हजार से ऊपर के ट्रांजैक्शन पर लगेगा 5 रुपये चार्ज, आपकी जेब पर पड़ेगा असर या नहीं? Santan Saptami 2026: 18 सितंबर को मनेगी संतान सप्‍तमी, जानिए महत्‍व, व्रत कथा और व्रत की विधि Vivah Muhurt: शादी-विवाह पर लगा विराम, अब 145 दिनों बाद फिर गूंजेंगी शहनाइयां दुर्घटना के कारण वॉकिंग टेस्ट छूटा, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने वन रेंजर अभ्यर्थी को दिया मौका छत्तीसगढ़ में बेमेतरा के सीएमएचओ पर कड़ी कार्रवाई: महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्र व्यवहार के आरोप पर निलंबित Aaj Ka Rashifal 15 September 2026: कर्क राशि वालों के महत्वपूर्ण कार्य सफल होने के योग, पढ़ें आज का राशिफल कोरबा में पता पूछने वालो से रहे सावधान! सुध-बुध भूली महिला ने स्वयं अपने हाथों से उतारकर ठगों को दिए गहने बिलासपुर के गौरेला थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार, झाड़ियों में मिला था शव छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर से क्यों बढ़ रहा बिजली बिल? 2-3 गुना बिल की शिकायतों के बीच एक्सपर्ट ने बताए कारण

स्वाइन फ्लू के 16 नए मरीज मिले, बालोद के एडीएम भी आए चपेट में, संक्रमितों की संख्या 251 पहुंची

September 8, 2026
4:01 AM
खबर सुनिए
Long-Read AI Assistant
खबर शेयर करें:
👁️7 पाठक

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। प्रदेश में स्वाइन फ्लू का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की राज्य सर्विलेंस इकाई (आइडीएसपी) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में सोमवार को 16 नए मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही इस वर्ष प्रदेश में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 251 हो गई है।

नए मिले मरीजों में सबसे अधिक आठ रायपुर के हैं। इसके अलावा कोरबा में चार, बिलासपुर में तीन और रायगढ़ में एक मरीज मिला है।

रायपुर जिले में संक्रमण का प्रभाव सबसे अधिक बना हुआ है। यहां अब तक स्वाइन फ्लू के कुल 108 मामले सामने आ चुके हैं। इसके बाद दुर्ग में 36, बिलासपुर में 35, कोरबा में 16 और रायगढ़ में 12 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। अन्य जिलों में भी इक्का-दुक्का मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में वर्तमान में स्वाइन फ्लू के 89 मरीज सक्रिय हैं। इनमें 67 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 22 मरीज चिकित्सकों की निगरानी में होम आइसोलेशन में रहकर उपचार करा रहे हैं। नए मरीजों के सामने आने के साथ स्वास्थ्य विभाग की निगरानी भी बढ़ाई जा रही है।

मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ाई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सर्दी, खांसी, तेज बुखार, गले में खराश और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने की सलाह दी है। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने और चिकित्सकीय परामर्श लेने कहा गया है।

अब तक जिले में स्वाइन फ्लू के तीन मामले सामने आ चुके हैं। इसी बीच जिले के अपर कलेक्टर अजय किशोर लकरा के भी स्वाइन फ्लू से संक्रमित होने की जानकारी सामने आई है। उनका उपचार जारी है। अपर कलेक्टर के संक्रमित पाए जाने के बाद प्रशासनिक अमले में भी सतर्कता बढ़ गई है। कलेक्टर ने अपर कलेक्टर के संपर्क में रहे अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को संक्रमण की निगरानी और रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

खबर शेयर करें:
इस खबर को दोस्तों को भेजें

हेडलाइन और सार के साथ लिंक कॉपी करने के लिए नीचे बटन दबाएं

लेखक:

IND24 न्यूज़ के लिए वरिष्ठ पत्रकार।

सभी खबरें देखें
कॉपी नहीं, शेयर करें!