BRAKING
UPI पेमेंट पर क्या बदलेगा और क्या रहेगा फ्री? जानिए 8 सवालों के जवाब जो दूर करेंगे आपकी हर उलझन Aaj Ka Rashifal 16 September 2026: वृषभ राशि वालों के रुके कार्य पूरे होकर देंगे लाभ, पढ़ें आज का राशिफल Radha Ashtami 2026 Date: कब है राधा अष्‍टमी? जान लीजिए तिथि, पूजा का शुभ समय, विधि और कैसे मनाएं ₹500 मुआवजा देने के बाद भी नहीं माना किसान, कोरबा में कवर्धा के पशुपालक पर चलाया धनुष, कूल्हे में धंसा बाण आयुष्मान भारत योजना के नाम पर दोहरी लूट, बिलासपुर के अस्पतालों में कार्ड से फर्जीवाड़ा, नकद वसूली जारी PM आवास पर भूपेश बघेल-विजय शर्मा में बहस के बाद बवाल, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े; पुलिस से झड़प में SI के बटन टूटे UPI यूजर्स ध्यान दें! 2 हजार से ऊपर के ट्रांजैक्शन पर लगेगा 5 रुपये चार्ज, आपकी जेब पर पड़ेगा असर या नहीं? Santan Saptami 2026: 18 सितंबर को मनेगी संतान सप्‍तमी, जानिए महत्‍व, व्रत कथा और व्रत की विधि Vivah Muhurt: शादी-विवाह पर लगा विराम, अब 145 दिनों बाद फिर गूंजेंगी शहनाइयां दुर्घटना के कारण वॉकिंग टेस्ट छूटा, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने वन रेंजर अभ्यर्थी को दिया मौका छत्तीसगढ़ में बेमेतरा के सीएमएचओ पर कड़ी कार्रवाई: महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्र व्यवहार के आरोप पर निलंबित Aaj Ka Rashifal 15 September 2026: कर्क राशि वालों के महत्वपूर्ण कार्य सफल होने के योग, पढ़ें आज का राशिफल कोरबा में पता पूछने वालो से रहे सावधान! सुध-बुध भूली महिला ने स्वयं अपने हाथों से उतारकर ठगों को दिए गहने बिलासपुर के गौरेला थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार, झाड़ियों में मिला था शव छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर से क्यों बढ़ रहा बिजली बिल? 2-3 गुना बिल की शिकायतों के बीच एक्सपर्ट ने बताए कारण

10 हजार बिजली कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, पुरानी पेंशन लागू न होने पर 11 सितंबर से चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान

September 8, 2026
4:01 AM
खबर सुनिए
Long-Read AI Assistant
खबर शेयर करें:
👁️5 पाठक

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा : छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी के 10 हजार अधिकारी- कर्मचारी शासन के ऊर्जा विभाग के आदेश पत्र के उपरांत भी पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू नहीं किए जाने पर 11 सितंबर से क्षेत्रीय तथा मुख्यालय स्तर पर चरणबद्ध आंदोलन करेंगे।

एचटीपीपी स्थित इरेक्टर हास्टल में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी के अधिकारी- कर्मचारी संगठन के 12 संगठन के गठित अधिकार मंच की आयोजित बैठक में उक्त निर्णय लिया गया। आंदोलन के तहत क्षेत्रीय तथा मुख्यालय स्तर पर धरना प्रदर्शन व आमसभा कर ज्ञापन सौंपा जाएगा।

बैठक में अभियंता संघ के प्रांतीय अध्यक्ष इंजी राजेश पांडे, प्रांतीय महासचिव इंजी मनोज वर्मा, इंजी सुशील यदु, इंजी शशांक करमहे, पत्रोपाधी संगठन से इंजी महेंद्र साहू, इंजी मनोज पटेल,आरक्षित वर्ग अधिकारी- कर्मचारी संघ के इंजी पाटले, प्रवीण भगत,फेडरेशन एक से प्रांतीय महासचिव आरसी चेट्टी, सरोज राठौर,पवन दास,घनश्याम साहू,मनोज वर्मा,जनता यूनियन से प्रांतीय अध्यक्ष अनिल द्विवेदी, सम्मेलाल श्रीवास, अरुण सागर,फेडरेशन इंटक 56 से प्रांतीय अध्यक्ष राम इकबाल सिंह, सहदेव दास, क्रांति पटेल,तकनीकी एकता यूनियन से प्रांतीय अध्यक्ष जितेंद्र मालाकार, फ़लित पटेल, आफिसर एसोसिएशन से श्रद्धा पिल्लई, निमिष मेहर, तकनीकी कर्मचारी संघ से प्रांतीय अध्यक्ष देव कुमार बंजारे,संजय नाथ तिवारी, हेमंत साहू, पारस डहरिया, डाक्टर एसोसिएशन से डा रेनू कौशिक, डाक्टर पूनम कुजूर उपस्थित रहे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि पुरानी पेंशन लागू करने की घोषणा नहीं किए जाने पर आगामी कार्यक्रम के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

खबर शेयर करें:
इस खबर को दोस्तों को भेजें

हेडलाइन और सार के साथ लिंक कॉपी करने के लिए नीचे बटन दबाएं

लेखक:

IND24 न्यूज़ के लिए वरिष्ठ पत्रकार।

सभी खबरें देखें
कॉपी नहीं, शेयर करें!