BRAKING
• 2011 में रिश्ता टूटा, 2026 में तलाक, अब दूसरी शादी... CM उमर अब्दुल्ला की 15 साल बाद पूरी हुई अधूरी कहानी• Weekly Rashifal 1-7 November 2026: कन्‍या, तुला और कुंभ राशि के लिए हर जगह सफलता, आपके लिए कैसा रहेगा यह सप्‍ताह• CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: विदेश से MBBS करने वाले डॉक्टरों को नहीं मिलेगी इंटर्नशिप फीस की वापसी• CG Foundation Day: 11 सीटों के वादे पर बना था छत्तीसगढ़, 26 साल बाद भी जनता निभा रही 'अटल' से किया वादा• Punjab Chunav: AAP ने की 40 प्रत्याशियों की घोषणा, पहली लिस्ट में किसी भी कैबिनेट मंत्री का नाम नहीं• IND vs NZ: आखिरी टी-20 में इस धांसू ऑलराउंडर को मिलेगा मौका, ऑकलैंड की शर्मनाक हार के बाद बदलाव संभव• घर बैठे ECG की निगरानी करेगा पोर्टेबल डिवाइस, एआई बताएगा हार्ट में असामान्य बदलाव• Goa Naraka Chaturdashi: क्‍या है गोवा की मशहूर नरक चतुर्दशी जो जोरशोर से मनती है, राक्षस के पुतलों से पट जाती है सड़कें• मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का कसाई, जिस हथियार से काटता था वहीं युवक के पैर में दे मारा• बिलासपुर में साइबर ठगी का नया पैंतरा, चालान देखने के चक्कर में MR के खाते से उड़े 99 हजार• छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में सारंग एयर शो: किस रूट से पहुंचें, कहां करें पार्किंग, जानिए पूरी डिटेल• Vivah Muhurt: शादी-विवाह पर लगा विराम, अब 145 दिनों बाद फिर गूंजेंगी शहनाइयां• 5 राशियों के लिए अच्‍छे समय का संकेत, देवगुरु बृहस्पति आज कर्क से सिंह राशि में करेंगे गोचर• बिलासपुर के राजेंद्र नगर चौक इलाके की दुकान में लगी आग, दुकानदारों ने खुद ही फैलने से रोकी• रायपुर में नशे में धुत युवकों ने कार से मचाया कहर, बुजुर्ग की मौत; महिला और दो बच्चे घायल

कोरबा में दुष्कर्म पीड़िता को केस वापस लेने के लिए धमका रहा जमानत पर छूटा आरोपी, स्कॉर्पियो से पहुंचकर की बदसलूकी

October 27, 2026
7:50 AM
खबर सुनिए
Long-Read AI Assistant
खबर शेयर करें:
👁️9 पाठक

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा: शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने के मामले में केस वापस लेने से इनकार करने पर युवती को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जमानत पर चल रहे युवक ने एमपी नगर के डांडिया ग्राउंड के पास युवती को रोककर गाली-गलौज की और केस वापस नहीं लेने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एमपी नगर निवासी युवती ने दादरखुर्द निवासी सुनील कुमार धीवर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का मामला दर्ज कराया था।

प्रकरण न्यायालय में लंबित है और आरोपित जमानत पर है। युवती का आरोप है कि जमानत मिलने के बाद से आरोपित रुपये-पैसों का प्रलोभन देकर उस पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। शिकायत के मुताबिक 16 अक्टूबर को डांडिया ग्राउंड के पास इसी मामले को लेकर दोनों के बीच बातचीत हुई थी।

अगले दिन 17 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे के बीच युवती डांडिया देखकर अपनी स्कूटी की ओर जा रही थी। तभी आरोपित स्कार्पियो से वहां पहुंचा और केस वापस लेने के लिए आखिरी बार कहने की बात कही। युवती के इनकार करने पर उसने चरित्र को लेकर अभद्र गाली-गलौज की।

साथ ही केस वापस नहीं लेने या पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह स्कार्पियो क्रमांक सीजी 12 बीयू 9812 से वहां से चला गया। युवती ने घर पहुंचकर अपने परिचित को घटना की जानकारी दी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 और 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- कोरबा में वकीलों का हल्लाबोल.. तहसीलदार को कार्यमुक्त न करने पर 27 अक्टूबर से न्यायिक कार्यों का बहिष्कार, 2 नवंबर से तालाबंदी

खबर शेयर करें:
इस खबर को दोस्तों को भेजें

हेडलाइन और सार के साथ लिंक कॉपी करने के लिए नीचे बटन दबाएं

लेखक:

IND24 न्यूज़ के लिए वरिष्ठ पत्रकार।

सभी खबरें देखें
कॉपी नहीं, शेयर करें!