BRAKING
• 2011 में रिश्ता टूटा, 2026 में तलाक, अब दूसरी शादी... CM उमर अब्दुल्ला की 15 साल बाद पूरी हुई अधूरी कहानी• Weekly Rashifal 1-7 November 2026: कन्‍या, तुला और कुंभ राशि के लिए हर जगह सफलता, आपके लिए कैसा रहेगा यह सप्‍ताह• CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: विदेश से MBBS करने वाले डॉक्टरों को नहीं मिलेगी इंटर्नशिप फीस की वापसी• CG Foundation Day: 11 सीटों के वादे पर बना था छत्तीसगढ़, 26 साल बाद भी जनता निभा रही 'अटल' से किया वादा• Punjab Chunav: AAP ने की 40 प्रत्याशियों की घोषणा, पहली लिस्ट में किसी भी कैबिनेट मंत्री का नाम नहीं• IND vs NZ: आखिरी टी-20 में इस धांसू ऑलराउंडर को मिलेगा मौका, ऑकलैंड की शर्मनाक हार के बाद बदलाव संभव• घर बैठे ECG की निगरानी करेगा पोर्टेबल डिवाइस, एआई बताएगा हार्ट में असामान्य बदलाव• Goa Naraka Chaturdashi: क्‍या है गोवा की मशहूर नरक चतुर्दशी जो जोरशोर से मनती है, राक्षस के पुतलों से पट जाती है सड़कें• मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का कसाई, जिस हथियार से काटता था वहीं युवक के पैर में दे मारा• बिलासपुर में साइबर ठगी का नया पैंतरा, चालान देखने के चक्कर में MR के खाते से उड़े 99 हजार• छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में सारंग एयर शो: किस रूट से पहुंचें, कहां करें पार्किंग, जानिए पूरी डिटेल• Vivah Muhurt: शादी-विवाह पर लगा विराम, अब 145 दिनों बाद फिर गूंजेंगी शहनाइयां• 5 राशियों के लिए अच्‍छे समय का संकेत, देवगुरु बृहस्पति आज कर्क से सिंह राशि में करेंगे गोचर• बिलासपुर के राजेंद्र नगर चौक इलाके की दुकान में लगी आग, दुकानदारों ने खुद ही फैलने से रोकी• रायपुर में नशे में धुत युवकों ने कार से मचाया कहर, बुजुर्ग की मौत; महिला और दो बच्चे घायल

देवास के तीन खिलाड़ियों का वर्ल्ड सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में चयन, चीन में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

October 27, 2026
9:21 PM
खबर सुनिए
Long-Read AI Assistant
खबर शेयर करें:
👁️13 पाठक

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास : शहर के लिए गौरव का विषय है कि शहर के तीन सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ियों अनुष्का दवंडे, आदित्य बालोदिया एवं निपुण सांगते का भारतीय टीम में चयन हुआ है। ये खिलाड़ी चीन में आयोजित होने वाली पांचवीं वर्ल्ड जूनियर सॉफ्ट टेनिस चौंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विश्वामित्र अवॉर्डी एवं सॉफ्ट टेनिस प्रशिक्षक सुदेश सांगते ने बताया कि यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक चीन में आयोजित होगी। भारतीय टीम में चयनित तीनों खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल, मेहनत और निरंतर अभ्यास के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है।

उन्होंने कहा कि देवास के खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन शहर के लिए गर्व की बात है। यह उपलब्धि अन्य युवा खिलाड़ियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी।

भारतीय टीम में शामिल होने वाले तीनों खिलाड़ियों अनुष्का दवंडे, आदित्य बालोदिया और निपुण सांगते ने बेहतरीन खेल के प्रदर्शन करने की बात बताते हुए कहा कि भारतीय टीम में शामिल होकर देश का प्रतिनिधित्व करना गौरव की बात है। हम पूरी क्षमता से बेहतर प्रदर्शन करने का पूरा प्रयास करेंगे। वहीं उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने कोच तथा अपने माता-पिता को दिया।

चयनित खिलाड़ियों को देवास-शाजापुर क्षेत्र के सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी, मप्र सॉफ्ट टेनिस संघ की अध्यक्ष डा. आयुषी देशमुख, भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, संघ की उपाध्यक्ष डॉ. समीरा नईम, सचिव माया सांगते, भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव, खेलगुरु राधेश्याम सोलंकी, श्रीकांत उपाध्याय, जिला अध्यक्ष महेश चौहान, हेमेंद्र निगम, प्रवीण सांगते, मनीष जायसवाल, कमल ठाकुर आदि ने बधाई दी।

यह भी पढ़ें- वर्ल्ड चैंपियनशिप के ट्रायल में शामिल होंगे प्रदेश के चार खिलाड़ी

खबर शेयर करें:
इस खबर को दोस्तों को भेजें

हेडलाइन और सार के साथ लिंक कॉपी करने के लिए नीचे बटन दबाएं

लेखक:

IND24 न्यूज़ के लिए वरिष्ठ पत्रकार।

सभी खबरें देखें
कॉपी नहीं, शेयर करें!