BRAKING
• 2011 में रिश्ता टूटा, 2026 में तलाक, अब दूसरी शादी... CM उमर अब्दुल्ला की 15 साल बाद पूरी हुई अधूरी कहानी• Weekly Rashifal 1-7 November 2026: कन्‍या, तुला और कुंभ राशि के लिए हर जगह सफलता, आपके लिए कैसा रहेगा यह सप्‍ताह• CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: विदेश से MBBS करने वाले डॉक्टरों को नहीं मिलेगी इंटर्नशिप फीस की वापसी• CG Foundation Day: 11 सीटों के वादे पर बना था छत्तीसगढ़, 26 साल बाद भी जनता निभा रही 'अटल' से किया वादा• Punjab Chunav: AAP ने की 40 प्रत्याशियों की घोषणा, पहली लिस्ट में किसी भी कैबिनेट मंत्री का नाम नहीं• IND vs NZ: आखिरी टी-20 में इस धांसू ऑलराउंडर को मिलेगा मौका, ऑकलैंड की शर्मनाक हार के बाद बदलाव संभव• घर बैठे ECG की निगरानी करेगा पोर्टेबल डिवाइस, एआई बताएगा हार्ट में असामान्य बदलाव• Goa Naraka Chaturdashi: क्‍या है गोवा की मशहूर नरक चतुर्दशी जो जोरशोर से मनती है, राक्षस के पुतलों से पट जाती है सड़कें• मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का कसाई, जिस हथियार से काटता था वहीं युवक के पैर में दे मारा• बिलासपुर में साइबर ठगी का नया पैंतरा, चालान देखने के चक्कर में MR के खाते से उड़े 99 हजार• छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में सारंग एयर शो: किस रूट से पहुंचें, कहां करें पार्किंग, जानिए पूरी डिटेल• Vivah Muhurt: शादी-विवाह पर लगा विराम, अब 145 दिनों बाद फिर गूंजेंगी शहनाइयां• 5 राशियों के लिए अच्‍छे समय का संकेत, देवगुरु बृहस्पति आज कर्क से सिंह राशि में करेंगे गोचर• बिलासपुर के राजेंद्र नगर चौक इलाके की दुकान में लगी आग, दुकानदारों ने खुद ही फैलने से रोकी• रायपुर में नशे में धुत युवकों ने कार से मचाया कहर, बुजुर्ग की मौत; महिला और दो बच्चे घायल

मौसम विभाग का बड़ा अपडेट: छत्तीसगढ़ के 1,769 गांवों पर बाढ़-तूफान का खतरा, कलेक्टर घोषित कर सकेंगे स्कूलों की छुट्टी

October 28, 2026
7:21 AM
खबर सुनिए
Long-Read AI Assistant
खबर शेयर करें:
👁️7 पाठक

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर: चक्रवात ‘अर्णब’ के प्रभाव से बारिश और तेज हवाओं की आशंका के मद्देनजर राज्य सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है। प्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुल 1769 संवेदनशील गांवों को निगरानी में रखा गया है। आपदा की स्थिति में त्वरित सहायता के लिए राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय रहेगा। इसके लिए टोल फ्री नंबर 1070 जारी किया गया है।

सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, कांकेर, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, बालोद और रायपुर में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका है। जिला कलेक्टरों को तेज हवाओं और तूफान से गिरने की आशंका वाले जर्जर तथा असुरक्षित मकानों को चिन्हित कर जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

जलाशयों के जलस्तर पर नियमित निगरानी रखने और पानी छोड़े जाने की स्थिति में संबंधित क्षेत्रों को 48 घंटे पहले सूचना देने को कहा गया है। कलेक्टर जरूरत के अनुसार स्कूल-कालेजों में अवकाश घोषित कर सकेंगे।

सरकार ने 12 अति संवेदनशील जिलों में 763 गांव चिन्हित किए हैं। इसके अलावा शेष 21 जिलों में 1006 संवेदनशील गांवों की पहचान की गई है। इन 1769 गांवों में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को प्राथमिकता दी जा रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी करते हुए बताया कि चक्रवात आंध्र प्रदेश और यानम के तटों को पार कर उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके असर से प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी है। मंगलवार को बस्तर संभाग के कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा हुई और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।

बुधवार को मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में अति वर्षा की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 60-80 किमी प्रति घंटे रह सकती है और कभी-कभी 90 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। गुरुवार को उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा, 50-60 किमी प्रति घंटे की हवाएं, गरज-चमक और वज्रपात की आशंका है। रायपुर में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर और कोंडागांव में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा 40-60 किमी प्रति घंटे की हवाएं चलने की संभावना है। बस्तर, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग और बेमेतरा में भारी बारिश, बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की हवाओं का अनुमान है।

चक्रवाती तूफान और भारी बारिश से पैदा होने वाली परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रशासन को सतर्कता और तत्परता से काम करना होगा। आपात स्थिति में प्रभावित लोगों तक तत्काल सहायता पहुंचाने की तैयारी है।- टंकराम वर्मा, मंत्री, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग

खबर शेयर करें:
इस खबर को दोस्तों को भेजें

हेडलाइन और सार के साथ लिंक कॉपी करने के लिए नीचे बटन दबाएं

लेखक:

IND24 न्यूज़ के लिए वरिष्ठ पत्रकार।

सभी खबरें देखें
कॉपी नहीं, शेयर करें!