BRAKING
• 2011 में रिश्ता टूटा, 2026 में तलाक, अब दूसरी शादी... CM उमर अब्दुल्ला की 15 साल बाद पूरी हुई अधूरी कहानी• Weekly Rashifal 1-7 November 2026: कन्‍या, तुला और कुंभ राशि के लिए हर जगह सफलता, आपके लिए कैसा रहेगा यह सप्‍ताह• CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: विदेश से MBBS करने वाले डॉक्टरों को नहीं मिलेगी इंटर्नशिप फीस की वापसी• CG Foundation Day: 11 सीटों के वादे पर बना था छत्तीसगढ़, 26 साल बाद भी जनता निभा रही 'अटल' से किया वादा• Punjab Chunav: AAP ने की 40 प्रत्याशियों की घोषणा, पहली लिस्ट में किसी भी कैबिनेट मंत्री का नाम नहीं• IND vs NZ: आखिरी टी-20 में इस धांसू ऑलराउंडर को मिलेगा मौका, ऑकलैंड की शर्मनाक हार के बाद बदलाव संभव• घर बैठे ECG की निगरानी करेगा पोर्टेबल डिवाइस, एआई बताएगा हार्ट में असामान्य बदलाव• Goa Naraka Chaturdashi: क्‍या है गोवा की मशहूर नरक चतुर्दशी जो जोरशोर से मनती है, राक्षस के पुतलों से पट जाती है सड़कें• मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का कसाई, जिस हथियार से काटता था वहीं युवक के पैर में दे मारा• बिलासपुर में साइबर ठगी का नया पैंतरा, चालान देखने के चक्कर में MR के खाते से उड़े 99 हजार• छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में सारंग एयर शो: किस रूट से पहुंचें, कहां करें पार्किंग, जानिए पूरी डिटेल• Vivah Muhurt: शादी-विवाह पर लगा विराम, अब 145 दिनों बाद फिर गूंजेंगी शहनाइयां• 5 राशियों के लिए अच्‍छे समय का संकेत, देवगुरु बृहस्पति आज कर्क से सिंह राशि में करेंगे गोचर• बिलासपुर के राजेंद्र नगर चौक इलाके की दुकान में लगी आग, दुकानदारों ने खुद ही फैलने से रोकी• रायपुर में नशे में धुत युवकों ने कार से मचाया कहर, बुजुर्ग की मौत; महिला और दो बच्चे घायल

जेल से छूटे आरोपी का वेलकम करने थार से पहुंचे, रील बनाई; पुलिस ने पकड़वाए कान

October 30, 2026
9:52 AM
खबर सुनिए
Long-Read AI Assistant
खबर शेयर करें:
👁️4 पाठक

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। जेल से रिहा हुए आरोपी का स्वागत करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना दो युवकों को भारी पड़ गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली क्षेत्र के जूना बिलासपुर निवासी सक्षम ध्रुव और साहिल केंवट को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने उनके कब्जे से थार वाहन जब्त कर दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। एएसपी पंकज पटेल ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के जूना बिलासपुर में रहने वाला सक्षम ध्रुव दुर्गा विसर्जन के दौरान धारदार हथियार लेकर घूम रहा था। इसी दौरान लेनदेन के विवाद में उसने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था।

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल से रिहा होने के बाद उसके साथियों ने थार वाहन से पहुंचकर उसका स्वागत किया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जेल परिसर में इस तरह का वीडियो बनाए जाने को पुलिस ने गंभीरता से लिया।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर में पटवारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, पर्ची सुधार और बंटवारे के नाम पर ले रहा था नोटों की गड्डी

इसके बाद पुलिस ने सक्षम और उसके साथी साहिल केंवट को पकड़कर कार्रवाई की। दोनों युवकों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में दोबारा ऐसा नहीं करने की बात कही और माफी मांगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस तरह की गतिविधियों को गंभीरता से लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर में अस्पताल से ड्यूटी से लौट रही युवती पर पत्थर से जानलेवा हमला, तोरवा पुलिस जांच में जुटी

खबर शेयर करें:
इस खबर को दोस्तों को भेजें

हेडलाइन और सार के साथ लिंक कॉपी करने के लिए नीचे बटन दबाएं

लेखक:

IND24 न्यूज़ के लिए वरिष्ठ पत्रकार।

सभी खबरें देखें
कॉपी नहीं, शेयर करें!