BRAKING
• 2011 में रिश्ता टूटा, 2026 में तलाक, अब दूसरी शादी... CM उमर अब्दुल्ला की 15 साल बाद पूरी हुई अधूरी कहानी• Weekly Rashifal 1-7 November 2026: कन्‍या, तुला और कुंभ राशि के लिए हर जगह सफलता, आपके लिए कैसा रहेगा यह सप्‍ताह• CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: विदेश से MBBS करने वाले डॉक्टरों को नहीं मिलेगी इंटर्नशिप फीस की वापसी• CG Foundation Day: 11 सीटों के वादे पर बना था छत्तीसगढ़, 26 साल बाद भी जनता निभा रही 'अटल' से किया वादा• Punjab Chunav: AAP ने की 40 प्रत्याशियों की घोषणा, पहली लिस्ट में किसी भी कैबिनेट मंत्री का नाम नहीं• IND vs NZ: आखिरी टी-20 में इस धांसू ऑलराउंडर को मिलेगा मौका, ऑकलैंड की शर्मनाक हार के बाद बदलाव संभव• घर बैठे ECG की निगरानी करेगा पोर्टेबल डिवाइस, एआई बताएगा हार्ट में असामान्य बदलाव• Goa Naraka Chaturdashi: क्‍या है गोवा की मशहूर नरक चतुर्दशी जो जोरशोर से मनती है, राक्षस के पुतलों से पट जाती है सड़कें• मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का कसाई, जिस हथियार से काटता था वहीं युवक के पैर में दे मारा• बिलासपुर में साइबर ठगी का नया पैंतरा, चालान देखने के चक्कर में MR के खाते से उड़े 99 हजार• छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में सारंग एयर शो: किस रूट से पहुंचें, कहां करें पार्किंग, जानिए पूरी डिटेल• Vivah Muhurt: शादी-विवाह पर लगा विराम, अब 145 दिनों बाद फिर गूंजेंगी शहनाइयां• 5 राशियों के लिए अच्‍छे समय का संकेत, देवगुरु बृहस्पति आज कर्क से सिंह राशि में करेंगे गोचर• बिलासपुर के राजेंद्र नगर चौक इलाके की दुकान में लगी आग, दुकानदारों ने खुद ही फैलने से रोकी• रायपुर में नशे में धुत युवकों ने कार से मचाया कहर, बुजुर्ग की मौत; महिला और दो बच्चे घायल

31 अक्‍टूबर को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे बृहस्पति, इन राशियों में जीवन में होगा बदलाव

October 30, 2026
10:23 AM
खबर सुनिए
Long-Read AI Assistant
खबर शेयर करें:
👁️6 पाठक

धर्म डेस्‍क। नवग्रहों में गुरु पद प्राप्त बृहस्पति 31 अक्टूबर को कर्क राशि छोड़कर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषीय गणना के अनुसार बृहस्पति का यह राशि परिवर्तन सामान्य नहीं, बल्कि अतिचारी गति से होने वाला विशेष गोचर है।

ज्योतिषीय मान्यता है कि इसके प्रभाव से देश-दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था, औद्योगिक नीतियों तथा सामाजिक परिस्थितियों में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

धर्म, अध्यात्म और संस्कृति के प्रति जनमानस का रुझान बढ़ेगा। वहीं बृहस्पति का केतु से युति तथा शनि से दृष्टि संबंध वैज्ञानिक अनुसंधान से लेकर प्राकृतिक परिस्थितियों तक नए संकेत दे रहा है।

ज्योतिषाचार्य पं.अमर डब्बावाला ने बताया भारतीय ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति को बैंकिंग, ब्याज दर, स्वर्ण, अनाज, विकास तथा प्रभावशाली व्यक्तित्व का कारक माना गया है।

ज्योतिष गणना के अनुसार सिंह राशि में बृहस्पति के प्रवेश से आर्थिक नीतियों में परिवर्तन के योग बनेंगे। विशेष रूप से बैंकिंग क्षेत्र, औद्योगिक विकास और निवेश संबंधी नीतियों में बदलाव दिखाई दे सकते हैं। भारतीय राजनीति के साथ विश्व के राजनीतिक परिदृश्य पर भी इसका प्रभाव पड़ने की प्रबल संभावना है।

Guru Dosh Upay: गुरु दोष के कारण अटके हैं काम? अपनाएं ये असरदार उपाय, दूर होंगी सभी रुकावटें

सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं, जिन्हें ज्योतिष में सत्ता, प्रतिष्ठा, पराक्रम और आत्मबल का कारक माना जाता है। वहीं बृहस्पति धर्म, ज्ञान, अध्यात्म और संस्कृति के प्रतिनिधि ग्रह हैं। ऐसे में गुरु का सिंह राशि में प्रवेश धार्मिक चेतना को प्रबल करने वाला माना जा रहा है। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार इस कालखंड में धर्म-अध्यात्म के प्रति समर्पण बढ़ेगा तथा सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।

बृहस्पति के सिंह राशि में प्रवेश के बाद शनि से षडाष्टक संबंध बनेगा। ज्योतिषीय दृष्टि से इस ग्रह स्थिति को विशेष माना जा रहा है। ज्योतिषीय आकलन के अनुसार दिसंबर और जनवरी में मौसम तथा जलवायु संबंधी असामान्य परिस्थितियां बन सकती हैं। पूर्व और पश्चिम दिशा से जुड़े देशों में तूफान, भूस्खलन तथा हिमस्खलन जैसी प्राकृतिक घटनाओं की आशंका व्यक्त की गई है। हालांकि प्राकृतिक आपदाओं का वैज्ञानिक पूर्वानुमान मौसम और भूगर्भीय आंकड़ों के आधार पर ही किया जाता है।

बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने के लिए केले की जड़ का आसान उपाय

वर्तमान में केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। बृहस्पति के इसी राशि में प्रवेश करने से गुरु-केतु की युति बनेगी। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार यह संयोग वैज्ञानिक अनुसंधान, शिक्षा, प्रशासनिक सुधार तथा नवाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शोध के क्षेत्र में नए प्रयोग तथा शैक्षणिक गतिविधियों में सकारात्मक परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं।

-मेष : मित्रों का सहयोग मिलेगा। संपत्ति में वृद्धि के योग।

-वृषभ : संपत्ति से जुड़े मामलों में नई रूपरेखा तय होगी।

-मिथुन : मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुके कार्य आगे बढ़ेंगे।

-कर्क : निवेश से पहले विचार करें। खर्च बढ़ने के संकेत।

-सिंह : धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। अनुकूल परिस्थितियों का सहयोग मिलेगा।

-कन्या : आर्थिक नुकसान की आशंका। लेनदेन में सावधानी रखें।

-तुला : पूर्व में किए गए निवेश से लाभ मिलने के योग।

-वृश्चिक : नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। महत्वपूर्ण मुलाकातें होंगी।

-धनु : भाग्य का साथ मिलेगा। अचानक सकारात्मक परिवर्तन के योग।

-मकर : निर्णय सोच-समझकर लें। सावधानी से आगे बढ़ें।

-कुंभ : विवादों से दूर रहें। संयम बनाए रखना हितकर होगा।

-मीन : वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। धैर्य से काम लें।

खबर शेयर करें:
इस खबर को दोस्तों को भेजें

हेडलाइन और सार के साथ लिंक कॉपी करने के लिए नीचे बटन दबाएं

लेखक:

IND24 न्यूज़ के लिए वरिष्ठ पत्रकार।

सभी खबरें देखें
कॉपी नहीं, शेयर करें!