कोरबा में कार-बाइक की भिड़ंत, उछलकर दूसरी लेन में गिरा युवक, दो महिलाओं समेत तीन घायल. . . नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा : ट्रांसपोर्ट नगर मुख्य मार्ग पर सीएसईबी चौक के पास गुरुवार रात तेज रफ्तार बाइक और कार की भिड़ंत में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक उछलकर डिवाइडर पार करते हुए सड़क की दूसरी लेन में जा गिरा। इसी दौरान वहां से गुजर रही स्कूटी भी उससे टकरा गई। स्कूटी पर सवार दो महिलाएं भी सड़क पर गिर पड़ीं। हादसे की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।बताया जा रहा है कि डिवाइडर से मुड़ रही कार के बोनट से तेज रफ्तार बाइक जा भिड़ी। टक्कर लगते ही बाइक सवार उछलकर दूसरी लेन में जा गिरा। इसी बीच वहां से गुजर रही स्कूटी उससे टकरा गई। स्कूटी पर दो महिलाएं सवार थीं। हादसे में दोनों को मामूली चोटें आईं, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त बाइक को सड़क से हटवाया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
खबर शेयर करें:
👁️7 पाठक
नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा : ट्रांसपोर्ट नगर मुख्य मार्ग पर सीएसईबी चौक के पास गुरुवार रात तेज रफ्तार बाइक और कार की भिड़ंत में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक उछलकर डिवाइडर पार करते हुए सड़क की दूसरी लेन में जा गिरा। इसी दौरान वहां से गुजर रही स्कूटी भी उससे टकरा गई। स्कूटी पर सवार दो महिलाएं भी सड़क पर गिर पड़ीं। हादसे की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
बताया जा रहा है कि डिवाइडर से मुड़ रही कार के बोनट से तेज रफ्तार बाइक जा भिड़ी। टक्कर लगते ही बाइक सवार उछलकर दूसरी लेन में जा गिरा। इसी बीच वहां से गुजर रही स्कूटी उससे टकरा गई। स्कूटी पर दो महिलाएं सवार थीं। हादसे में दोनों को मामूली चोटें आईं, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त बाइक को सड़क से हटवाया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
हेडलाइन और सार के साथ लिंक कॉपी करने के लिए नीचे बटन दबाएं
*कोरबा में कार-बाइक की भिड़ंत, उछलकर दूसरी लेन में गिरा युवक, दो महिलाओं समेत तीन घायल*
नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा : ट्रांसपोर्ट नगर मुख्य मार्ग पर सीएसईबी चौक के पास गुरुवार रात तेज रफ्तार बाइक और कार की भिड़ंत में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक उछलकर डिवाइडर पार करते हुए सड़क की दूसरी लेन में जा गिरा। इसी दौरान वहां से गुजर रही स्कूटी भी उससे टकरा गई। स्कूटी पर सवार दो महिलाएं भी सड़क पर गिर पड़ीं। हादसे की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।बताया जा रहा है कि डिवाइडर से मुड़ रही कार के बोनट से तेज रफ्तार बाइक जा...
*पुरे समाचार यहां पढ़ें*: https://ind24news.in/?p=8713
सौजन्य: *IND 24 न्यूज़*