BRAKING
• 2011 में रिश्ता टूटा, 2026 में तलाक, अब दूसरी शादी... CM उमर अब्दुल्ला की 15 साल बाद पूरी हुई अधूरी कहानी• Weekly Rashifal 1-7 November 2026: कन्‍या, तुला और कुंभ राशि के लिए हर जगह सफलता, आपके लिए कैसा रहेगा यह सप्‍ताह• CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: विदेश से MBBS करने वाले डॉक्टरों को नहीं मिलेगी इंटर्नशिप फीस की वापसी• CG Foundation Day: 11 सीटों के वादे पर बना था छत्तीसगढ़, 26 साल बाद भी जनता निभा रही 'अटल' से किया वादा• Punjab Chunav: AAP ने की 40 प्रत्याशियों की घोषणा, पहली लिस्ट में किसी भी कैबिनेट मंत्री का नाम नहीं• IND vs NZ: आखिरी टी-20 में इस धांसू ऑलराउंडर को मिलेगा मौका, ऑकलैंड की शर्मनाक हार के बाद बदलाव संभव• घर बैठे ECG की निगरानी करेगा पोर्टेबल डिवाइस, एआई बताएगा हार्ट में असामान्य बदलाव• Goa Naraka Chaturdashi: क्‍या है गोवा की मशहूर नरक चतुर्दशी जो जोरशोर से मनती है, राक्षस के पुतलों से पट जाती है सड़कें• मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का कसाई, जिस हथियार से काटता था वहीं युवक के पैर में दे मारा• बिलासपुर में साइबर ठगी का नया पैंतरा, चालान देखने के चक्कर में MR के खाते से उड़े 99 हजार• छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में सारंग एयर शो: किस रूट से पहुंचें, कहां करें पार्किंग, जानिए पूरी डिटेल• Vivah Muhurt: शादी-विवाह पर लगा विराम, अब 145 दिनों बाद फिर गूंजेंगी शहनाइयां• 5 राशियों के लिए अच्‍छे समय का संकेत, देवगुरु बृहस्पति आज कर्क से सिंह राशि में करेंगे गोचर• बिलासपुर के राजेंद्र नगर चौक इलाके की दुकान में लगी आग, दुकानदारों ने खुद ही फैलने से रोकी• रायपुर में नशे में धुत युवकों ने कार से मचाया कहर, बुजुर्ग की मौत; महिला और दो बच्चे घायल

बर्खास्त हुआ 'ढीठ' गुरुजी… सजा के बाद भी स्कूल में जमा था शिक्षिका से छेड़छाड़ का आरोपी, शिक्षा विभाग ने निकाला बाहर

October 26, 2026
7:21 PM
खबर सुनिए
Long-Read AI Assistant
खबर शेयर करें:
👁️8 पाठक

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। महिला शिक्षिका से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में दोषी ठहराए गए शासकीय शिक्षक विवेक गुप्ता को शिक्षा विभाग ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। तखतपुर न्यायालय से सजा मिलने के बाद भी शिक्षक बेलमुंडी स्कूल में ड्यूटी कर रहा था।

संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर ने 23 अक्टूबर 2026 को आदेश जारी कर उसे सेवा से पदच्युत कर दिया। बर्खास्तगी 26 सितंबर 2026 से प्रभावी की गई है।

कार्यालय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर के आदेश के अनुसार, जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर के प्रतिवेदन के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। संयुक्त संचालक अश्वनी भारद्वाज ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के तहत प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बेलमुंडी, विकासखंड तखतपुर में पदस्थ उच्च वर्ग शिक्षक विवेक गुप्ता को सेवा से बर्खास्त करने का आदेश जारी किया है।

न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ऋचा यादव की अदालत ने 26 सितंबर 2026 को विवेक गुप्ता, निवासी अर्चना विहार, नेहरू नगर, को भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत एक साल के सश्रम कारावास और एक हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। धारा 323 के तहत भी एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था। जुर्माना नहीं देने पर दोनों धाराओं में एक-एक महीने के अतिरिक्त सश्रम कारावास का प्रावधान किया गया था।

अभियोजन के अनुसार, घटना 17 फरवरी 2018 को शासकीय प्राथमिक शाला चनाडोंगरी में हुई थी। वहां पदस्थ महिला शिक्षिका ने आरोप लगाया था कि शिक्षक ने उनका हाथ पकड़कर खींचा, सीने पर हाथ लगाया और उनके साथ मारपीट की। इससे उनके चेहरे और सिर में चोटें आई थीं।

न्यायालय ने पीड़िता की गवाही, अन्य गवाहों के बयान और चिकित्सकीय साक्ष्यों के आधार पर छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप प्रमाणित पाए। वहीं, पीछा करने, अश्लील गाली-गलौज और आपराधिक धमकी के आरोपों में पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने पर संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया था।

न्यायालय से सजा मिलने के बाद भी शिक्षक के सेवा में बने रहने का मामला सामने आने पर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की। संयुक्त संचालक के आदेश के बाद अब शिक्षक की सेवा समाप्त कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर में 'हर घर जल' का दावा हवा-हवाई, 593 योजनाएं अधूरी, 53 हजार से ज्यादा घर आज भी प्यासे

खबर शेयर करें:
इस खबर को दोस्तों को भेजें

हेडलाइन और सार के साथ लिंक कॉपी करने के लिए नीचे बटन दबाएं

लेखक:

IND24 न्यूज़ के लिए वरिष्ठ पत्रकार।

सभी खबरें देखें
कॉपी नहीं, शेयर करें!