BRAKING
• 2011 में रिश्ता टूटा, 2026 में तलाक, अब दूसरी शादी... CM उमर अब्दुल्ला की 15 साल बाद पूरी हुई अधूरी कहानी• Weekly Rashifal 1-7 November 2026: कन्‍या, तुला और कुंभ राशि के लिए हर जगह सफलता, आपके लिए कैसा रहेगा यह सप्‍ताह• CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: विदेश से MBBS करने वाले डॉक्टरों को नहीं मिलेगी इंटर्नशिप फीस की वापसी• CG Foundation Day: 11 सीटों के वादे पर बना था छत्तीसगढ़, 26 साल बाद भी जनता निभा रही 'अटल' से किया वादा• Punjab Chunav: AAP ने की 40 प्रत्याशियों की घोषणा, पहली लिस्ट में किसी भी कैबिनेट मंत्री का नाम नहीं• IND vs NZ: आखिरी टी-20 में इस धांसू ऑलराउंडर को मिलेगा मौका, ऑकलैंड की शर्मनाक हार के बाद बदलाव संभव• घर बैठे ECG की निगरानी करेगा पोर्टेबल डिवाइस, एआई बताएगा हार्ट में असामान्य बदलाव• Goa Naraka Chaturdashi: क्‍या है गोवा की मशहूर नरक चतुर्दशी जो जोरशोर से मनती है, राक्षस के पुतलों से पट जाती है सड़कें• मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का कसाई, जिस हथियार से काटता था वहीं युवक के पैर में दे मारा• बिलासपुर में साइबर ठगी का नया पैंतरा, चालान देखने के चक्कर में MR के खाते से उड़े 99 हजार• छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में सारंग एयर शो: किस रूट से पहुंचें, कहां करें पार्किंग, जानिए पूरी डिटेल• Vivah Muhurt: शादी-विवाह पर लगा विराम, अब 145 दिनों बाद फिर गूंजेंगी शहनाइयां• 5 राशियों के लिए अच्‍छे समय का संकेत, देवगुरु बृहस्पति आज कर्क से सिंह राशि में करेंगे गोचर• बिलासपुर के राजेंद्र नगर चौक इलाके की दुकान में लगी आग, दुकानदारों ने खुद ही फैलने से रोकी• रायपुर में नशे में धुत युवकों ने कार से मचाया कहर, बुजुर्ग की मौत; महिला और दो बच्चे घायल

भद्रा की चिंता छोड़ 29 अक्टूबर को उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाएं करवा चौथ, सोशल मीडिया रील्‍स कर रहीं भ्रमित

October 26, 2026
8:21 PM
खबर सुनिए
Long-Read AI Assistant
खबर शेयर करें:
👁️8 पाठक

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। पति की दीर्घायु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ सौभाग्यवती महिलाएं 29 अक्टूबर, गुरुवार को करवा चौथ का निर्जला व्रत रखेंगी। इस बार भद्रा को लेकर चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि इसका प्रभाव सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो जाएगा।

इससे सरगी ग्रहण करने और शाम को पूजा करने की परंपरा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। सोशल मीडिया पर भद्रा को लेकर तमाम भ्रमाक रीलें चल रही हैं। इसमें भद्रा काल के दौरान सजन-संवरने के साथ नये परिधान नही पहनने की सलाह दी जा रही हैं, जो कि शास्त्र सम्मत नहीं हैं।

ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि भद्रा 28 अक्टूबर की सुबह पांच बजकर 31 मिनिट बजे शुरू होकर 29 अक्टूबर की सुबह चार बजकर 27 मिनिट बजे समाप्त होगी।

ऐसे में महिलाएं परंपरानुसार सुबह सरगी ग्रहण कर व्रत शुरू कर सकेंगी। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद शाम को करवा माता की पूजा-अर्चना कर पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी।

सनातन धर्म मंदिर में सामूहिक करवा चौथ का आयोजन पंजाबी समाज द्वारा किया जायेगा। इसके साथ मल्टी व कालोनियों में सामूहिक करवा चौथ का आयोजन किया जा रहा है।

Karwa Chauth Moon Rise Timings: करवाचौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद, चेक करें city-wise List

करवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त शाम पांच बजकर 38 मिनिट से छह बजकर 56 मिनिट तक पूजन मुहूर्त। इस दौरान महिलाएं विधि-विधान से पूजा करेंगी और व्रत कथा सुनेंगी। इसके बाद चंद्रमा के दर्शन का इंतजार किया जाएगा। चंद्रोदय होने पर चंद्रदेव को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाएगा।

इस दिन चंद्रमा के रात आठ बजकर 12 मिनिट से आठ बजकर 17 मिनिट के बीच निकलने की संभावना है। चंद्रदर्शन और अर्घ्य के बाद महिलाएं व्रत खोलेंगी। करवा चौथ पर निर्जला व्रत, पूजा-अर्चना और चंद्रमा को अर्घ्य देने की परंपरा का विशेष महत्व है। भद्रा सूर्योदय से पहले समाप्त होने के कारण शाम के पूजन पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। महिलाएं निर्धारित मुहूर्त में पूजा कर पर्व की तैयारियां उत्साह के साथ कर सकती हैं।

खबर शेयर करें:
इस खबर को दोस्तों को भेजें

हेडलाइन और सार के साथ लिंक कॉपी करने के लिए नीचे बटन दबाएं

लेखक:

IND24 न्यूज़ के लिए वरिष्ठ पत्रकार।

सभी खबरें देखें
कॉपी नहीं, शेयर करें!