BRAKING
Aaj Ka Rashifal 17 September 2026: मेष राशि वालों को कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने के योग, पढ़ें आज का राशिफल तीजा मनाकर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, बलौदा क्षेत्र के भारतमाला रोड पर दंपती की दर्दनाक मौत बिलासपुर कोर्ट में भिड़े दो वकील, कलेक्ट्रेट अग्निकांड के आरोपी जिला बदर अधिवक्ता पर मारपीट का केस मतांतरण पर बढ़ी रार: मदद और इलाज के नाम पर ईसाई नहीं जा सकेंगे हिंदुओं के घर देश में एनालॉग पनीर की बिक्री पर लगेगी पूरी तरह रोक, FSSAI के CEO ने की बड़े फैसले की पुष्टि Eng vs SL: जोस बटलर ने ध्वस्त किया रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, कप्तान हैरी ब्रूक ने भी बल्ले से मचाया धमाल आ गया Jio का धमाकेदार ऑफर, 51 रुपये में महीने भर चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट बहुत पैसा कमाती हैं ऐसी महिलाएं जिनके शरीर पर इन जगहों पर होते हैं तिल चातुर्मास में करवट बदलेंगे भगवान विष्णु, बदल जाएगी आपकी किस्मत! जानें 'परिवर्तिनी एकादशी' का रहस्य और शुभ मुहूर्त छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जांजगीर में 40 वर्षीय मरीज की मौत से अलर्ट कोरबा में फसल नुकसान के विवाद पर किसान ने पशुपालक पर चलाया धनुष, तीर सीधे कुल्हे में लगा; आरोपी फरार एनटीपीसी में नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लोगों से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार अब होने वाला है राहु का गोचर, इन 5 राशियों के लिए शुरू होगा सुनहरा समय छत्तीसगढ़ में भूतपूर्व सैनिकों के आरक्षित पदों पर बड़ा अपडेट: खाली रहे पद तो सामान्य अभ्यर्थियों को मिलेगी नियुक्ति कवर्धा में घर से शुरू किया शिक्षा के उजियारे का सफर, शासन ने दिए 10 बोनस अंक

तीजा मनाकर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, बलौदा क्षेत्र के भारतमाला रोड पर दंपती की दर्दनाक मौत

September 17, 2026
9:55 AM
खबर सुनिए
Long-Read AI Assistant
खबर शेयर करें:
👁️2 पाठक

नईदुनिया प्रतिनिधि, जांजगीर-चांपा : भारतमाला रोड पर खिसोरा और हरदीविशाल के बीच बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनकी 16 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा सड़क किनारे लगे डिवाइडर से बाइक के टकराने के कारण हुआ।

घायल बेटी को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में बिलासपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम बुंदेली, थाना बाल्को निवासी दिलेश कोसले (40) अपनी पत्नी उषा कोसले (36) और बेटी शिवानी कोसले (16) के साथ 14 सितंबर को ग्राम करूमहूं स्थित नानी के घर तीजा पर्व मनाने गए थे।

बुधवार 16 सितंबर की सुबह करीब 7:30 बजे तीनों बाइक क्रमांक सीजी 12 एक्यू 9941 से बुंदेली लौट रहे थे। करीब नौ बजे खिसोरा-हरदीविशाल के बीच उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दिलेश और उषा कोसले गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। वहीं उनकी बेटी शिवानी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से स्थिति गंभीर होने पर बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- NTPC में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी, नेताओं से पहचान का झांसा देकर 5 युवाओं से वसूले ₹2.13 लाख

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजनों को सौंप दिया गया। स्वजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 281, 125(ए) और 106(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबर शेयर करें:
इस खबर को दोस्तों को भेजें

हेडलाइन और सार के साथ लिंक कॉपी करने के लिए नीचे बटन दबाएं

लेखक:

IND24 न्यूज़ के लिए वरिष्ठ पत्रकार।

सभी खबरें देखें
कॉपी नहीं, शेयर करें!