BRAKING
• 2011 में रिश्ता टूटा, 2026 में तलाक, अब दूसरी शादी... CM उमर अब्दुल्ला की 15 साल बाद पूरी हुई अधूरी कहानी• Weekly Rashifal 1-7 November 2026: कन्‍या, तुला और कुंभ राशि के लिए हर जगह सफलता, आपके लिए कैसा रहेगा यह सप्‍ताह• CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: विदेश से MBBS करने वाले डॉक्टरों को नहीं मिलेगी इंटर्नशिप फीस की वापसी• CG Foundation Day: 11 सीटों के वादे पर बना था छत्तीसगढ़, 26 साल बाद भी जनता निभा रही 'अटल' से किया वादा• Punjab Chunav: AAP ने की 40 प्रत्याशियों की घोषणा, पहली लिस्ट में किसी भी कैबिनेट मंत्री का नाम नहीं• IND vs NZ: आखिरी टी-20 में इस धांसू ऑलराउंडर को मिलेगा मौका, ऑकलैंड की शर्मनाक हार के बाद बदलाव संभव• घर बैठे ECG की निगरानी करेगा पोर्टेबल डिवाइस, एआई बताएगा हार्ट में असामान्य बदलाव• Goa Naraka Chaturdashi: क्‍या है गोवा की मशहूर नरक चतुर्दशी जो जोरशोर से मनती है, राक्षस के पुतलों से पट जाती है सड़कें• मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का कसाई, जिस हथियार से काटता था वहीं युवक के पैर में दे मारा• बिलासपुर में साइबर ठगी का नया पैंतरा, चालान देखने के चक्कर में MR के खाते से उड़े 99 हजार• छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में सारंग एयर शो: किस रूट से पहुंचें, कहां करें पार्किंग, जानिए पूरी डिटेल• Vivah Muhurt: शादी-विवाह पर लगा विराम, अब 145 दिनों बाद फिर गूंजेंगी शहनाइयां• 5 राशियों के लिए अच्‍छे समय का संकेत, देवगुरु बृहस्पति आज कर्क से सिंह राशि में करेंगे गोचर• बिलासपुर के राजेंद्र नगर चौक इलाके की दुकान में लगी आग, दुकानदारों ने खुद ही फैलने से रोकी• रायपुर में नशे में धुत युवकों ने कार से मचाया कहर, बुजुर्ग की मौत; महिला और दो बच्चे घायल

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में 13 हजार से अधिक पद खाली, हर जांच अधिकारी पर 150 से ज्यादा मामलों का बोझ; डेढ़ लाख से अधिक प्रकरण लंबित

October 25, 2026
5:51 AM
खबर सुनिए
Long-Read AI Assistant
खबर शेयर करें:
👁️5 पाठक

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। राज्य में पुलिसकर्मियों और जांच अधिकारियों की कमी से आपराधिक मामलों की विवेचना प्रभावित हो रही है। प्रदेश में डेढ़ लाख से अधिक मामलों की जांच लंबित है। 55 हजार से अधिक स्वीकृत पदों के मुकाबले करीब 42 हजार पुलिसकर्मी कार्यरत हैं, यानी 13 हजार से अधिक पद खाली हैं।

इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर (एसआई) और एएसआई के 1700 से अधिक पद रिक्त हैं। प्रत्येक जांच अधिकारी पर औसतन 150 से अधिक मामलों का बोझ है। भर्ती घोषणाओं के बावजूद नियुक्ति प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, विवेचना के साथ कानून-व्यवस्था, वीआईपी सुरक्षा, बंदोबस्त और विभागीय जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ती हैं।

दस्तावेजों व तकनीकी साक्ष्यों की जांच, गवाहों के बयान, आरोपितों की तलाश और फोरेंसिक रिपोर्ट की प्रतीक्षा से भी जांच में देरी होती है।

हाई कोर्ट में भी उठ चुका है लंबित मामलों का मुद्दा

पुलिस जांच में देरी को लेकर जनहित याचिका पर जुलाई और अगस्त में हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान पुलिस की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने की बात सामने आई। कोर्ट ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से शपथ पत्र भी मांगा था। इसके बावजूद भर्ती और विवेचना में तेजी लाने की दिशा में ठोस प्रगति को लेकर सवाल बने हुए हैं।

पुलिस विभाग में रिक्त पदों को भरने के लिए 13 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की घोषणाएं की जा चुकी हैं, लेकिन नियुक्ति प्रक्रिया की धीमी रफ्तार से कई सवाल उठ रहे हैं। भर्ती शुरू होने और नियुक्तियां पूरी होने की समय-सीमा साफ नहीं होने से मौजूदा कर्मचारियों पर काम का दबाव बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में ₹57,000 करोड़ से रेलवे की बदल रही तस्वीर, स्टेशनों का हो रहा कायाकल्प, कनेक्टिविटी होगी मजबूत

इसका सीधा असर विवेचना और मामलों के निराकरण पर पड़ रहा है। पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों का कहना है कि सीमित मानव संसाधन के कारण जांच अधिकारियों को हर मामले में पर्याप्त समय देना मुश्किल होता है। दस्तावेजों और तकनीकी साक्ष्यों का परीक्षण, गवाहों के बयान, आरोपितों की तलाश तथा फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार भी कई मामलों में जांच को लंबा खींचता है।

पुलिस के सामने अब दोहरी चुनौती है। एक ओर नए अपराधों की जांच करनी है, वहीं दूसरी ओर पुराने लंबित मामलों का निराकरण भी करना है। इसके लिए जिला स्तर पर मामलों की अवधि के अनुसार समीक्षा, लंबे समय से अटकी विवेचनाओं के कारणों की पहचान और जांच अधिकारियों की उपलब्धता का आकलन जरूरी है। साथ ही रिक्त पदों पर भर्ती की समयबद्ध कार्ययोजना बनाना भी अहम होगा।

खबर शेयर करें:
इस खबर को दोस्तों को भेजें

हेडलाइन और सार के साथ लिंक कॉपी करने के लिए नीचे बटन दबाएं

लेखक:

IND24 न्यूज़ के लिए वरिष्ठ पत्रकार।

सभी खबरें देखें
कॉपी नहीं, शेयर करें!