BRAKING
• 2011 में रिश्ता टूटा, 2026 में तलाक, अब दूसरी शादी... CM उमर अब्दुल्ला की 15 साल बाद पूरी हुई अधूरी कहानी• Weekly Rashifal 1-7 November 2026: कन्‍या, तुला और कुंभ राशि के लिए हर जगह सफलता, आपके लिए कैसा रहेगा यह सप्‍ताह• CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: विदेश से MBBS करने वाले डॉक्टरों को नहीं मिलेगी इंटर्नशिप फीस की वापसी• CG Foundation Day: 11 सीटों के वादे पर बना था छत्तीसगढ़, 26 साल बाद भी जनता निभा रही 'अटल' से किया वादा• Punjab Chunav: AAP ने की 40 प्रत्याशियों की घोषणा, पहली लिस्ट में किसी भी कैबिनेट मंत्री का नाम नहीं• IND vs NZ: आखिरी टी-20 में इस धांसू ऑलराउंडर को मिलेगा मौका, ऑकलैंड की शर्मनाक हार के बाद बदलाव संभव• घर बैठे ECG की निगरानी करेगा पोर्टेबल डिवाइस, एआई बताएगा हार्ट में असामान्य बदलाव• Goa Naraka Chaturdashi: क्‍या है गोवा की मशहूर नरक चतुर्दशी जो जोरशोर से मनती है, राक्षस के पुतलों से पट जाती है सड़कें• मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का कसाई, जिस हथियार से काटता था वहीं युवक के पैर में दे मारा• बिलासपुर में साइबर ठगी का नया पैंतरा, चालान देखने के चक्कर में MR के खाते से उड़े 99 हजार• छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में सारंग एयर शो: किस रूट से पहुंचें, कहां करें पार्किंग, जानिए पूरी डिटेल• Vivah Muhurt: शादी-विवाह पर लगा विराम, अब 145 दिनों बाद फिर गूंजेंगी शहनाइयां• 5 राशियों के लिए अच्‍छे समय का संकेत, देवगुरु बृहस्पति आज कर्क से सिंह राशि में करेंगे गोचर• बिलासपुर के राजेंद्र नगर चौक इलाके की दुकान में लगी आग, दुकानदारों ने खुद ही फैलने से रोकी• रायपुर में नशे में धुत युवकों ने कार से मचाया कहर, बुजुर्ग की मौत; महिला और दो बच्चे घायल

चक्रवात का बड़ा खतरा… रायगढ़ जिले में 27 से 29 अक्टूबर तक भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, कलेक्टर के कड़े निर्देश

October 25, 2026
7:51 PM
खबर सुनिए
Long-Read AI Assistant
खबर शेयर करें:
👁️8 पाठक

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायगढ़: चक्रवात के प्रभाव से जिले में 27 से 29 अक्टूबर तक भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट रहने और जरूरी तैयारियां रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की प्राथमिकता जनहानि रोकना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

जिला और तहसील स्तर पर आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं। सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी अलर्ट रहेंगे। बिना अनुमति कोई भी अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। नगर निगम, पंचायत और राजस्व विभाग को जलभराव वाले क्षेत्रों की पहचान करने और जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था करने को कहा गया है।

राहत शिविर तैयार रखने के साथ बचाव दलों को नाव, लाइफ जैकेट और अन्य जरूरी उपकरणों के साथ तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने लोगों को आकाशीय बिजली और भारी बारिश से बचाव के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। नदी, नालों और रपटों पर पानी होने पर आवागमन रोकने के लिए पुलिस और राजस्व विभाग को समन्वय से काम करने को कहा गया है।कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देशों का पालन करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है। लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जल संसाधन विभाग बांधों और जलाशयों के जलस्तर की लगातार निगरानी करेगा। पानी छोड़ने की स्थिति में निचले क्षेत्रों के लोगों को समय रहते सूचना दी जाएगी। बिजली विभाग को आपूर्ति बाधित होने पर जल्द बहाली के लिए अतिरिक्त टीमें तैयार रखने और स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों में दवाइयां, एम्बुलेंस तथा मेडिकल टीम उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं।

खबर शेयर करें:
इस खबर को दोस्तों को भेजें

हेडलाइन और सार के साथ लिंक कॉपी करने के लिए नीचे बटन दबाएं

लेखक:

IND24 न्यूज़ के लिए वरिष्ठ पत्रकार।

सभी खबरें देखें
कॉपी नहीं, शेयर करें!