BRAKING
• 2011 में रिश्ता टूटा, 2026 में तलाक, अब दूसरी शादी... CM उमर अब्दुल्ला की 15 साल बाद पूरी हुई अधूरी कहानी• Weekly Rashifal 1-7 November 2026: कन्‍या, तुला और कुंभ राशि के लिए हर जगह सफलता, आपके लिए कैसा रहेगा यह सप्‍ताह• CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: विदेश से MBBS करने वाले डॉक्टरों को नहीं मिलेगी इंटर्नशिप फीस की वापसी• CG Foundation Day: 11 सीटों के वादे पर बना था छत्तीसगढ़, 26 साल बाद भी जनता निभा रही 'अटल' से किया वादा• Punjab Chunav: AAP ने की 40 प्रत्याशियों की घोषणा, पहली लिस्ट में किसी भी कैबिनेट मंत्री का नाम नहीं• IND vs NZ: आखिरी टी-20 में इस धांसू ऑलराउंडर को मिलेगा मौका, ऑकलैंड की शर्मनाक हार के बाद बदलाव संभव• घर बैठे ECG की निगरानी करेगा पोर्टेबल डिवाइस, एआई बताएगा हार्ट में असामान्य बदलाव• Goa Naraka Chaturdashi: क्‍या है गोवा की मशहूर नरक चतुर्दशी जो जोरशोर से मनती है, राक्षस के पुतलों से पट जाती है सड़कें• मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का कसाई, जिस हथियार से काटता था वहीं युवक के पैर में दे मारा• बिलासपुर में साइबर ठगी का नया पैंतरा, चालान देखने के चक्कर में MR के खाते से उड़े 99 हजार• छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में सारंग एयर शो: किस रूट से पहुंचें, कहां करें पार्किंग, जानिए पूरी डिटेल• Vivah Muhurt: शादी-विवाह पर लगा विराम, अब 145 दिनों बाद फिर गूंजेंगी शहनाइयां• 5 राशियों के लिए अच्‍छे समय का संकेत, देवगुरु बृहस्पति आज कर्क से सिंह राशि में करेंगे गोचर• बिलासपुर के राजेंद्र नगर चौक इलाके की दुकान में लगी आग, दुकानदारों ने खुद ही फैलने से रोकी• रायपुर में नशे में धुत युवकों ने कार से मचाया कहर, बुजुर्ग की मौत; महिला और दो बच्चे घायल

खून से लाल हुई कोरबा की सड़कें: 10 दिन में गई 8 लोगों की जान, नवलपुर हादसे के बाद मचे हंगामे का वीडियो वायरल

October 26, 2026
7:22 PM
खबर सुनिए
Long-Read AI Assistant
खबर शेयर करें:
👁️9 पाठक

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा: कोरबा-चांपा हाईवे पर उरगा थाना क्षेत्र के नवलपुर के पास शनिवार देर रात दो बाइकों की भिड़ंत में युवक धनेश्वर श्रीवास की मौके पर ही मौत हो गई। उसके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। हादसे की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर भीड़ में घुस गई। इसकी चपेट में आने से छह लोग घायल हो गए। इसके बाद कार राष्ट्रीय राजमार्ग की पेट्रोलिंग गाड़ी से टकराकर रुकी। कार पेट्रोलिंग वाहन से नहीं टकराती तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था।

बताया जा रहा है कि कार ठठारी गांव के एक व्यक्ति की है। हादसे में कार चला रहा व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के दौरान पुलिस विभाग का एक आरक्षक भी घायल हुआ है। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचा था।

धनेश्वर श्रीवास की मौत के बाद घटनास्थल पर लोगों में नाराजगी फैल गई। इसी दौरान दूसरी बाइक पर सवार युवक को कुछ लोगों ने पकड़कर पीट दिया। मारपीट का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। लगातार हुए हादसों और मारपीट की घटना से मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। दशहरा पर्व के आयोजनों के कारण इन दिनों क्षेत्र में देर रात तक लोगों की आवाजाही बढ़ी हुई है। ऐसे में हाईवे पर हुए घटनाक्रम से अफरातफरी का माहौल रहा।

जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटना में अंकुश नहीं लग पा रहा है। दशहरा पर्व से लेकर अभी तक सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो चुकी है। सभी दुर्घटना अलग- अलग स्थान पर हुई है। प्रशासन द्वारा तेज रफ्तार में अंकुश लगाने लगातार प्रयास किया जा रहा है, पर इसमें सफलता नहीं मिल पा रही है। दो पहिया वाहन लेकर भारी वाहन भी तेज रफ्तार में दौड़ रहे हैं और जरा सी लापरवाही होने पर दुर्घटनाएं हो रही है।

खबर शेयर करें:
इस खबर को दोस्तों को भेजें

हेडलाइन और सार के साथ लिंक कॉपी करने के लिए नीचे बटन दबाएं

लेखक:

IND24 न्यूज़ के लिए वरिष्ठ पत्रकार।

सभी खबरें देखें
कॉपी नहीं, शेयर करें!