BRAKING
• 2011 में रिश्ता टूटा, 2026 में तलाक, अब दूसरी शादी... CM उमर अब्दुल्ला की 15 साल बाद पूरी हुई अधूरी कहानी• Weekly Rashifal 1-7 November 2026: कन्‍या, तुला और कुंभ राशि के लिए हर जगह सफलता, आपके लिए कैसा रहेगा यह सप्‍ताह• CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: विदेश से MBBS करने वाले डॉक्टरों को नहीं मिलेगी इंटर्नशिप फीस की वापसी• CG Foundation Day: 11 सीटों के वादे पर बना था छत्तीसगढ़, 26 साल बाद भी जनता निभा रही 'अटल' से किया वादा• Punjab Chunav: AAP ने की 40 प्रत्याशियों की घोषणा, पहली लिस्ट में किसी भी कैबिनेट मंत्री का नाम नहीं• IND vs NZ: आखिरी टी-20 में इस धांसू ऑलराउंडर को मिलेगा मौका, ऑकलैंड की शर्मनाक हार के बाद बदलाव संभव• घर बैठे ECG की निगरानी करेगा पोर्टेबल डिवाइस, एआई बताएगा हार्ट में असामान्य बदलाव• Goa Naraka Chaturdashi: क्‍या है गोवा की मशहूर नरक चतुर्दशी जो जोरशोर से मनती है, राक्षस के पुतलों से पट जाती है सड़कें• मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का कसाई, जिस हथियार से काटता था वहीं युवक के पैर में दे मारा• बिलासपुर में साइबर ठगी का नया पैंतरा, चालान देखने के चक्कर में MR के खाते से उड़े 99 हजार• छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में सारंग एयर शो: किस रूट से पहुंचें, कहां करें पार्किंग, जानिए पूरी डिटेल• Vivah Muhurt: शादी-विवाह पर लगा विराम, अब 145 दिनों बाद फिर गूंजेंगी शहनाइयां• 5 राशियों के लिए अच्‍छे समय का संकेत, देवगुरु बृहस्पति आज कर्क से सिंह राशि में करेंगे गोचर• बिलासपुर के राजेंद्र नगर चौक इलाके की दुकान में लगी आग, दुकानदारों ने खुद ही फैलने से रोकी• रायपुर में नशे में धुत युवकों ने कार से मचाया कहर, बुजुर्ग की मौत; महिला और दो बच्चे घायल

छत्तीसगढ़ में बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, पटवारियों के 200 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, प्रशासनिक मंजूरी जारी

October 27, 2026
7:19 PM
खबर सुनिए
Long-Read AI Assistant
खबर शेयर करें:
👁️7 पाठक

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: प्रदेश में राजस्व संबंधी कामकाज को संभालने वाले पटवारी संवर्ग में रिक्त पदों को भरने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने पटवारियों के 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के प्रस्ताव को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। विभाग ने इस संबंध में छह सितंबर 2026 को आदेश जारी किया है। भर्ती होने के बाद प्रदेश के 26 जिलों में लंबे समय से खाली चल रहे पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

विभागीय आदेश के अनुसार भर्ती शासन के निर्धारित सेवा नियमों और आरक्षण प्रविधानों के तहत होगी। चयन के लिए संबंधित परीक्षा एजेंसी के माध्यम से लिखित परीक्षा आयोजित किए जाने की व्यवस्था रहेगी। हालांकि भर्ती की विस्तृत प्रक्रिया अभी जारी नहीं हुई है।

200 पदों में से 75 पद पांच जिलों में स्वीकृत किए गए हैं। इनमें सारंगढ़-बिलाईगढ़, गरियाबंद, बालोद, बेमेतरा और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में 15-15 पद शामिल हैं। इसी तरह मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कबीरधाम, उत्तर बस्तर कांकेर, सक्ती में 10-10 पद शामिल है। जबकि 85 पद अन्य जिलों में वहां उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर भरे जाएंगे।

फिलहाल सरकार ने केवल भर्ती को प्रशासनिक मंजूरी दी है। आनलाइन आवेदन कब से शुरू होंगे और आवेदन की अंतिम तिथि क्या होगी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इसी तरह शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा का पाठ्यक्रम, शुल्क और अन्य शर्तें भी भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जारी होने के बाद ही स्पष्ट होंगी।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में अब सड़क, पुल और खेल परिसर भी बनाएगा हाउसिंग बोर्ड, टाउन प्लानिंग और पुनर्विकास से निखरेंगे राज्य के शहर

खबर शेयर करें:
इस खबर को दोस्तों को भेजें

हेडलाइन और सार के साथ लिंक कॉपी करने के लिए नीचे बटन दबाएं

लेखक:

IND24 न्यूज़ के लिए वरिष्ठ पत्रकार।

सभी खबरें देखें
कॉपी नहीं, शेयर करें!