BRAKING
• 2011 में रिश्ता टूटा, 2026 में तलाक, अब दूसरी शादी... CM उमर अब्दुल्ला की 15 साल बाद पूरी हुई अधूरी कहानी• Weekly Rashifal 1-7 November 2026: कन्‍या, तुला और कुंभ राशि के लिए हर जगह सफलता, आपके लिए कैसा रहेगा यह सप्‍ताह• CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: विदेश से MBBS करने वाले डॉक्टरों को नहीं मिलेगी इंटर्नशिप फीस की वापसी• CG Foundation Day: 11 सीटों के वादे पर बना था छत्तीसगढ़, 26 साल बाद भी जनता निभा रही 'अटल' से किया वादा• Punjab Chunav: AAP ने की 40 प्रत्याशियों की घोषणा, पहली लिस्ट में किसी भी कैबिनेट मंत्री का नाम नहीं• IND vs NZ: आखिरी टी-20 में इस धांसू ऑलराउंडर को मिलेगा मौका, ऑकलैंड की शर्मनाक हार के बाद बदलाव संभव• घर बैठे ECG की निगरानी करेगा पोर्टेबल डिवाइस, एआई बताएगा हार्ट में असामान्य बदलाव• Goa Naraka Chaturdashi: क्‍या है गोवा की मशहूर नरक चतुर्दशी जो जोरशोर से मनती है, राक्षस के पुतलों से पट जाती है सड़कें• मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का कसाई, जिस हथियार से काटता था वहीं युवक के पैर में दे मारा• बिलासपुर में साइबर ठगी का नया पैंतरा, चालान देखने के चक्कर में MR के खाते से उड़े 99 हजार• छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में सारंग एयर शो: किस रूट से पहुंचें, कहां करें पार्किंग, जानिए पूरी डिटेल• Vivah Muhurt: शादी-विवाह पर लगा विराम, अब 145 दिनों बाद फिर गूंजेंगी शहनाइयां• 5 राशियों के लिए अच्‍छे समय का संकेत, देवगुरु बृहस्पति आज कर्क से सिंह राशि में करेंगे गोचर• बिलासपुर के राजेंद्र नगर चौक इलाके की दुकान में लगी आग, दुकानदारों ने खुद ही फैलने से रोकी• रायपुर में नशे में धुत युवकों ने कार से मचाया कहर, बुजुर्ग की मौत; महिला और दो बच्चे घायल

भाजपा में बड़ा फेरबदल, CG के मितुल कोठारी को यूपी और सोमेश पांडे को उत्तराखंड की कमान

October 30, 2026
8:49 AM
खबर सुनिए
Long-Read AI Assistant
खबर शेयर करें:
👁️5 पाठक

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी ने छत्तीसगढ़ के अनुभवी नेता मितुल कोठारी को उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए सोशल मीडिया टीम में अहम जिम्मेदारी दी है। भाजपा की ओर से जारी आधिकारिक सूची में यह जानकारी दी गई है। इसी सूची में सोमेश पांडे को उत्तराखंड में जिम्मेदारी सौंपे जाने का भी उल्लेख है।

पार्टी के जानकारों के मुताबिक यह नियुक्ति आगामी चुनावों के लिहाज से सोशल मीडिया संगठन को और अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने की पहल है। उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में डिजिटल मोर्चे पर पकड़ मजबूत करने के लिए अनुभवी चेहरों को मैदान में उतारा जा रहा है। मितुल कोठारी और सोमेश पांडे की नियुक्ति को इसी रणनीति का हिस्सा बताया जा रहा है।

मितुल कोठारी पिछले 18 सालों से भाजपा के सोशल मीडिया विभाग से जुड़े हुए हैं। छत्तीसगढ़ में प्रदेश संयोजक के तौर पर काम करते हुए उन्होंने संगठनात्मक क्षमता और तकनीकी दक्षता का परिचय दिया है। टीम को साथ लेकर चलने और रणनीति बनाने में उनकी पकड़ को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें यूपी में बड़ी भूमिका देने का फैसला किया है।

इससे पहले मितुल कोठारी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। चुनौतीपूर्ण राजनीतिक माहौल में उनकी टीम के कामकाज की पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने खुलकर सराहना की थी। यही अनुभव अब उत्तर प्रदेश में उनके काम आएगा।

नियुक्ति के बाद मितुल कोठारी ने भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व, केंद्रीय संगठन और सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर विश्वास जताते हुए यूपी में काम करने का मौका दिया है। वह पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे और टीम के साथ मिलकर पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ ई-बसों के पहियों पर डिपो का ब्रेक, रायपुप-बिलासपुर-कोरबा में 100 ई-बसें कब चलेंगी? जानें लेटेस्ट अपडेट

खबर शेयर करें:
इस खबर को दोस्तों को भेजें

हेडलाइन और सार के साथ लिंक कॉपी करने के लिए नीचे बटन दबाएं

लेखक:

IND24 न्यूज़ के लिए वरिष्ठ पत्रकार।

सभी खबरें देखें
कॉपी नहीं, शेयर करें!