BRAKING
• 2011 में रिश्ता टूटा, 2026 में तलाक, अब दूसरी शादी... CM उमर अब्दुल्ला की 15 साल बाद पूरी हुई अधूरी कहानी• Weekly Rashifal 1-7 November 2026: कन्‍या, तुला और कुंभ राशि के लिए हर जगह सफलता, आपके लिए कैसा रहेगा यह सप्‍ताह• CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: विदेश से MBBS करने वाले डॉक्टरों को नहीं मिलेगी इंटर्नशिप फीस की वापसी• CG Foundation Day: 11 सीटों के वादे पर बना था छत्तीसगढ़, 26 साल बाद भी जनता निभा रही 'अटल' से किया वादा• Punjab Chunav: AAP ने की 40 प्रत्याशियों की घोषणा, पहली लिस्ट में किसी भी कैबिनेट मंत्री का नाम नहीं• IND vs NZ: आखिरी टी-20 में इस धांसू ऑलराउंडर को मिलेगा मौका, ऑकलैंड की शर्मनाक हार के बाद बदलाव संभव• घर बैठे ECG की निगरानी करेगा पोर्टेबल डिवाइस, एआई बताएगा हार्ट में असामान्य बदलाव• Goa Naraka Chaturdashi: क्‍या है गोवा की मशहूर नरक चतुर्दशी जो जोरशोर से मनती है, राक्षस के पुतलों से पट जाती है सड़कें• मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का कसाई, जिस हथियार से काटता था वहीं युवक के पैर में दे मारा• बिलासपुर में साइबर ठगी का नया पैंतरा, चालान देखने के चक्कर में MR के खाते से उड़े 99 हजार• छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में सारंग एयर शो: किस रूट से पहुंचें, कहां करें पार्किंग, जानिए पूरी डिटेल• Vivah Muhurt: शादी-विवाह पर लगा विराम, अब 145 दिनों बाद फिर गूंजेंगी शहनाइयां• 5 राशियों के लिए अच्‍छे समय का संकेत, देवगुरु बृहस्पति आज कर्क से सिंह राशि में करेंगे गोचर• बिलासपुर के राजेंद्र नगर चौक इलाके की दुकान में लगी आग, दुकानदारों ने खुद ही फैलने से रोकी• रायपुर में नशे में धुत युवकों ने कार से मचाया कहर, बुजुर्ग की मौत; महिला और दो बच्चे घायल

PM-Samman Nidhi: जांजगीर-चांपा के किसानों की बल्ले-बल्ले, 1.21 लाख खातों में पहुंचे 24.75 करोड़ रुपये

October 30, 2026
10:21 PM
खबर सुनिए
Long-Read AI Assistant
खबर शेयर करें:
👁️5 पाठक

नईदुनिया न्यूज, जांजगीर: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के 1 लाख 21359 किसानों के बैंक खातों में 24.75 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की गई है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से योजना की 24वीं किस्त जारी करते हुए देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,680 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे हस्तांतरित की।

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र जांजगीर-चांपा में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका आयोजन कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम में कृषि विभाग के उप संचालक राकेश कुमार शर्मा ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को रबी फसलों के अंतर्गत धान के साथ-साथ दलहन एवं तिलहन फसलों का रकबा बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि फसल उत्पादन और भूमि की उर्वरता बेहतर बनाने के लिए मिट्टी परीक्षण कराना आवश्यक है।

किसानों को मिट्टी परीक्षण के आधार पर संतुलित उर्वरकों के उपयोग की सलाह भी दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डा. केडी महंत ने प्राकृतिक खेती के महत्व और लाभों की जानकारी देते हुए किसानों को इसके लिए प्रेरित किया। उन्होंने जीवामृत एवं बीजामृत तैयार करने की विधि और फसलों में इनके उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग और खेती की लागत कम करने के लिए प्राकृतिक खेती को अपनाने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें- जांजगीर—चांपा में सनसनीखेज वारदात, 4 साल के प्रेम संबंध के बाद युवती ने प्रेमी पर फेंका एसिड

जिला स्तरीय कार्यक्रम में 123 से अधिक किसान एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। किसानों को सीधा प्रसारण दिखाया वहीं विकासखंड स्तर पर 320 किसानों तथा ग्राम पंचायत स्तर पर 2,116 से अधिक कृषकों को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान किसानों ने योजना के तहत जारी किस्त की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे। 0-0

खबर शेयर करें:
इस खबर को दोस्तों को भेजें

हेडलाइन और सार के साथ लिंक कॉपी करने के लिए नीचे बटन दबाएं

लेखक:

IND24 न्यूज़ के लिए वरिष्ठ पत्रकार।

सभी खबरें देखें
कॉपी नहीं, शेयर करें!