मैगी में कीड़ा मिलने पर FSSAI सख्त, नेस्ले इंडिया को नोटिस मिलते ही धड़ाम से गिरे कंपनी के शेयर. . . डिजिटल डेस्क। भारत के सबसे लोकप्रिय नूडल्स ब्रांड 'मैगी' को बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया (Nestle India) एक बार फिर विवादों में आ गई है। मैगी के एक पैकेट में कथित तौर पर कीड़े और लार्वा मिलने की शिकायत के बाद भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
इस खबर के बाहर आते ही शेयर बाजार में नेस्ले इंडिया के निवेशकों में हड़कंप मच गया और कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई।
सोशल मीडिया पर मैगी के पैकेट में लार्वा होने का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसके बाद खाद्य सुरक्षा नियामक FSSAI ने कड़ा रुख अपनाया है। नियामक ने नेस्ले इंडिया से निम्नलिखित बिंदुओं पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है-
FSSAI के इस सख्त एक्शन की खबर जैसे ही बाजार में फैली, नेस्ले इंडिया के कारोबार को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद कंपनी के शेयर 3.29% की भारी गिरावट के साथ ₹1,375.70 पर बंद हुए। इस गिरावट से कंपनी के मार्केट कैप को करोड़ों रुपये का फटका लगा है।
इस पूरे विवाद पर नेस्ले इंडिया के प्रवक्ता ने मीडिया को बयान जारी कर कंपनी का पक्ष रखा है। प्रवक्ता ने कहा, 'हम मीडिया में चल रहे उन आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हैं जिनमें मैगी नूडल्स के अंदर कीड़े होने का दावा किया जा रहा है। हमें अभी तक शिकायतकर्ता से प्रोडक्ट का सैंपल नहीं मिल पाया है क्योंकि उनका अकाउंट अनरीचेबल (unreachable) आ रहा है। हालांकि, हमने संबंधित बैच के क्वालिटी रिकॉर्ड्स और टेस्ट रिपोर्ट्स के साथ एक विस्तृत प्रतिनिधित्व (Detailed Representation) पहले ही खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को सौंप दिया है।'
FSSAI इस समय देश में खाद्य सुरक्षा और साफ-सफाई को लेकर बेहद सख्त नजर आ रहा है। नियामक ने सिर्फ नेस्ले इंडिया ही नहीं, बल्कि कई अन्य बड़ी कंपनियों को भी नोटिस थमाया है। KFC को साफ-सफाई और हाइजीन से जुड़ी समस्याओं को लेकर नोटिस जारी किया गया है।
फ्लिपकार्ट इंडिया और ओपन सीक्रेट - खजूर के एक प्रोडक्ट में कीड़े मिलने के गंभीर आरोपों पर FSSAI ने जवाब तलब किया है।
खबर शेयर करें:
👁️43 पाठक
डिजिटल डेस्क। भारत के सबसे लोकप्रिय नूडल्स ब्रांड ‘मैगी’ को बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया (Nestle India) एक बार फिर विवादों में आ गई है। मैगी के एक पैकेट में कथित तौर पर कीड़े और लार्वा मिलने की शिकायत के बाद भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
इस खबर के बाहर आते ही शेयर बाजार में नेस्ले इंडिया के निवेशकों में हड़कंप मच गया और कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई।
सोशल मीडिया पर मैगी के पैकेट में लार्वा होने का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसके बाद खाद्य सुरक्षा नियामक FSSAI ने कड़ा रुख अपनाया है। नियामक ने नेस्ले इंडिया से निम्नलिखित बिंदुओं पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है-
FSSAI के इस सख्त एक्शन की खबर जैसे ही बाजार में फैली, नेस्ले इंडिया के कारोबार को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद कंपनी के शेयर 3.29% की भारी गिरावट के साथ ₹1,375.70 पर बंद हुए। इस गिरावट से कंपनी के मार्केट कैप को करोड़ों रुपये का फटका लगा है।
इस पूरे विवाद पर नेस्ले इंडिया के प्रवक्ता ने मीडिया को बयान जारी कर कंपनी का पक्ष रखा है। प्रवक्ता ने कहा, ‘हम मीडिया में चल रहे उन आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हैं जिनमें मैगी नूडल्स के अंदर कीड़े होने का दावा किया जा रहा है। हमें अभी तक शिकायतकर्ता से प्रोडक्ट का सैंपल नहीं मिल पाया है क्योंकि उनका अकाउंट अनरीचेबल (unreachable) आ रहा है। हालांकि, हमने संबंधित बैच के क्वालिटी रिकॉर्ड्स और टेस्ट रिपोर्ट्स के साथ एक विस्तृत प्रतिनिधित्व (Detailed Representation) पहले ही खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को सौंप दिया है।’
FSSAI इस समय देश में खाद्य सुरक्षा और साफ-सफाई को लेकर बेहद सख्त नजर आ रहा है। नियामक ने सिर्फ नेस्ले इंडिया ही नहीं, बल्कि कई अन्य बड़ी कंपनियों को भी नोटिस थमाया है। KFC को साफ-सफाई और हाइजीन से जुड़ी समस्याओं को लेकर नोटिस जारी किया गया है।
फ्लिपकार्ट इंडिया और ओपन सीक्रेट – खजूर के एक प्रोडक्ट में कीड़े मिलने के गंभीर आरोपों पर FSSAI ने जवाब तलब किया है।
हेडलाइन और सार के साथ लिंक कॉपी करने के लिए नीचे बटन दबाएं
*मैगी में कीड़ा मिलने पर FSSAI सख्त, नेस्ले इंडिया को नोटिस मिलते ही धड़ाम से गिरे कंपनी के शेयर*
डिजिटल डेस्क। भारत के सबसे लोकप्रिय नूडल्स ब्रांड 'मैगी' को बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया (Nestle India) एक बार फिर विवादों में आ गई है। मैगी के एक पैकेट में कथित तौर पर कीड़े और लार्वा मिलने की शिकायत के बाद भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस खबर के बाहर आते ही शेयर बाजार में नेस्ले इंडिया के निवेशकों में हड़कंप मच गया और कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई। सोशल मीडिया पर मैगी के पैकेट में लार्वा होने का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ...
*पुरे समाचार यहां पढ़ें*: https://ind24news.in/?p=5359
सौजन्य: *IND 24 न्यूज़*