BRAKING
Aaj Ka Rashifal 17 September 2026: मेष राशि वालों को कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने के योग, पढ़ें आज का राशिफल तीजा मनाकर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, बलौदा क्षेत्र के भारतमाला रोड पर दंपती की दर्दनाक मौत बिलासपुर कोर्ट में भिड़े दो वकील, कलेक्ट्रेट अग्निकांड के आरोपी जिला बदर अधिवक्ता पर मारपीट का केस मतांतरण पर बढ़ी रार: मदद और इलाज के नाम पर ईसाई नहीं जा सकेंगे हिंदुओं के घर देश में एनालॉग पनीर की बिक्री पर लगेगी पूरी तरह रोक, FSSAI के CEO ने की बड़े फैसले की पुष्टि Eng vs SL: जोस बटलर ने ध्वस्त किया रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, कप्तान हैरी ब्रूक ने भी बल्ले से मचाया धमाल आ गया Jio का धमाकेदार ऑफर, 51 रुपये में महीने भर चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट बहुत पैसा कमाती हैं ऐसी महिलाएं जिनके शरीर पर इन जगहों पर होते हैं तिल चातुर्मास में करवट बदलेंगे भगवान विष्णु, बदल जाएगी आपकी किस्मत! जानें 'परिवर्तिनी एकादशी' का रहस्य और शुभ मुहूर्त छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जांजगीर में 40 वर्षीय मरीज की मौत से अलर्ट कोरबा में फसल नुकसान के विवाद पर किसान ने पशुपालक पर चलाया धनुष, तीर सीधे कुल्हे में लगा; आरोपी फरार एनटीपीसी में नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लोगों से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार अब होने वाला है राहु का गोचर, इन 5 राशियों के लिए शुरू होगा सुनहरा समय छत्तीसगढ़ में भूतपूर्व सैनिकों के आरक्षित पदों पर बड़ा अपडेट: खाली रहे पद तो सामान्य अभ्यर्थियों को मिलेगी नियुक्ति कवर्धा में घर से शुरू किया शिक्षा के उजियारे का सफर, शासन ने दिए 10 बोनस अंक

कोरबा में पता पूछने वालो से रहे सावधान! सुध-बुध भूली महिला ने स्वयं अपने हाथों से उतारकर ठगों को दिए गहने

September 15, 2026
8:22 AM
खबर सुनिए
Long-Read AI Assistant
खबर शेयर करें:
👁️2 पाठक

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा : पुराने बस स्टैंड के पास दिनदहाड़े दो शातिर ठगों ने महिला से करीब छह लाख रुपये के सोने के गहने उतरवा लिए। महिला से दो युवकों ने एक होटल का पता पूछा इस पर महिला युवकों के साथ होटल दिखाने जाने लगी। महिला के अनुसार वह युवकों के सम्मोहन में आ गई और खुद सोने की चेन और चार अंगूठियां उतरवाकर युवकों को दे दिया जिसे रुमाल में बांधकर दोनों फरार हो गए।

बताया गया कि राताखार निवासी एक महिला खरीदारी के लिए निकली थी। पुराने बस स्टैंड के पास दो युवकों ने महिला से एक होटल का पता पूछकर अपनी बातों में उलझाया और मेन रोड से अंदर गली की ओर ले गए। यहां सूने स्थान पर महिला ने अपनी सोने की चेन और चार अंगूठियां उतार युवकों को दे दीं। ठगों ने गहनों को रुमाल में बांधा और मौके से फरार हो गए।

कुछ देर बाद महिला को ठगी का अहसास हुआ। उसने पति को बुलाया और दोनों सिटी कोतवाली पहुंचे। शिकायत मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल के आसपास दुकानों और मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें दोनों संदिग्ध महिला से बातचीत करते दिखाई दिए हैं।

यह भी पढ़ें- दादी से बहस कर रहा था चाचा.. गुस्से में भतीजे ने फरसे से उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद फरार

पुलिस ने आसपास के होटल और लाज में भी उनकी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। महिला के अनुसार चेन और चारों अंगूठियों का कुल वजन करीब 40 से 50 ग्राम है। इनकी अनुमानित कीमत करीब छह लाख रुपये बताई गई है। सिटी कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर संदिग्धों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है।

खबर शेयर करें:
इस खबर को दोस्तों को भेजें

हेडलाइन और सार के साथ लिंक कॉपी करने के लिए नीचे बटन दबाएं

लेखक:

IND24 न्यूज़ के लिए वरिष्ठ पत्रकार।

सभी खबरें देखें
कॉपी नहीं, शेयर करें!