BRAKING
Aaj Ka Rashifal 17 September 2026: मेष राशि वालों को कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने के योग, पढ़ें आज का राशिफल तीजा मनाकर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, बलौदा क्षेत्र के भारतमाला रोड पर दंपती की दर्दनाक मौत बिलासपुर कोर्ट में भिड़े दो वकील, कलेक्ट्रेट अग्निकांड के आरोपी जिला बदर अधिवक्ता पर मारपीट का केस मतांतरण पर बढ़ी रार: मदद और इलाज के नाम पर ईसाई नहीं जा सकेंगे हिंदुओं के घर देश में एनालॉग पनीर की बिक्री पर लगेगी पूरी तरह रोक, FSSAI के CEO ने की बड़े फैसले की पुष्टि Eng vs SL: जोस बटलर ने ध्वस्त किया रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, कप्तान हैरी ब्रूक ने भी बल्ले से मचाया धमाल आ गया Jio का धमाकेदार ऑफर, 51 रुपये में महीने भर चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट बहुत पैसा कमाती हैं ऐसी महिलाएं जिनके शरीर पर इन जगहों पर होते हैं तिल चातुर्मास में करवट बदलेंगे भगवान विष्णु, बदल जाएगी आपकी किस्मत! जानें 'परिवर्तिनी एकादशी' का रहस्य और शुभ मुहूर्त छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जांजगीर में 40 वर्षीय मरीज की मौत से अलर्ट कोरबा में फसल नुकसान के विवाद पर किसान ने पशुपालक पर चलाया धनुष, तीर सीधे कुल्हे में लगा; आरोपी फरार एनटीपीसी में नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लोगों से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार अब होने वाला है राहु का गोचर, इन 5 राशियों के लिए शुरू होगा सुनहरा समय छत्तीसगढ़ में भूतपूर्व सैनिकों के आरक्षित पदों पर बड़ा अपडेट: खाली रहे पद तो सामान्य अभ्यर्थियों को मिलेगी नियुक्ति कवर्धा में घर से शुरू किया शिक्षा के उजियारे का सफर, शासन ने दिए 10 बोनस अंक

बिलासपुर कोर्ट में भिड़े दो वकील, कलेक्ट्रेट अग्निकांड के आरोपी जिला बदर अधिवक्ता पर मारपीट का केस

September 17, 2026
9:54 AM
खबर सुनिए
Long-Read AI Assistant
खबर शेयर करें:
👁️2 पाठक

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। न्यायालय परिसर में बुधवार की दोपहर दो अधिवक्ताओं के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। न्यायालय परिसर में तैनात आरक्षक ने घटना की सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों अधिवक्ताओं को थाने ले आई। मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने एक-दूसरे के खिलाफ काउंटर केस दर्ज किया है।

सिविल लाइन टीआइ किशोर केंवट ने बताया कि अधिवक्ता ओम प्रकाश बंजारे और मुकेश बंजारे बुधवार दोपहर न्यायालय परिसर में मौजूद थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के कारण विवाद बढ़ गया और दोनों एक-दूसरे से उलझ गए। कुछ ही देर में मामला मारपीट तक पहुंच गया। न्यायालय परिसर में विवाद और मारपीट होने से वहां मौजूद लोगों में भी हलचल मच गई।

घटना की जानकारी मिलने पर न्यायालय में तैनात आरक्षक ने सिविल लाइन पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों को थाने लेकर आई। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

सिविल लाइन थाना प्रभारी किशोर केंवट ने बताया कि दोनों की शिकायत पर काउंटर केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया गया है कि अधिवक्ता ओम प्रकाश बंजारे का नाम बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट में हुए अग्निकांड मामले में भी सामने आया था। कलेक्ट्रेट अग्निकांड के बाद प्रशासन की कार्रवाई के तहत उन्हें जिला बदर किया गया है।

बुधवार को वे न्यायालय परिसर में मौजूद थे, जहां उनका अधिवक्ता मुकेश बंजारे के साथ विवाद हो गया। पुलिस के अनुसार दोनों अधिवक्ता पूर्व में भीम आर्मी से जुड़े हुए थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश होने की बात सामने आ रही है। हालांकि बुधवार को हुए विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और मारपीट की शुरुआत किस बात से हुई, इसकी पुलिस जांच कर रही है। दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर संबंधित लोगों के बयान लेने शुरू कर दिए हैं।

खबर शेयर करें:
इस खबर को दोस्तों को भेजें

हेडलाइन और सार के साथ लिंक कॉपी करने के लिए नीचे बटन दबाएं

लेखक:

IND24 न्यूज़ के लिए वरिष्ठ पत्रकार।

सभी खबरें देखें
कॉपी नहीं, शेयर करें!